Powered By Blogger

Tuesday, 12 December 2017

धर्म


धर्म एक ढाई अक्षर का शब्द मात्र है लेकिन इसका सही अर्थ अगर समझ आ जाये तो ये अमुल्य हो जाता है। धर्म सिर्फ मंदिर, मस्जिद,गिरजा, गुरूद्वारे में जाना और शीश झुकना नहीं है बल्कि एक तरह का संदेश है कि आपको किस तरह का जीवन व्यतीत करना चाहिए।  आपकी समाज, परिवार और दोस्त-नातेदारों के प्रति क्या जिम्मेदारी है बस यही धर्म है, अगर एक व्यक्ति दिन भर गलत या अनैतिक कर्म करने के बाद किसी पूजास्थल पर रोज़ाना जाता है तो लोग उसे बड़ा धार्मिक मानते हैं और वहीँ अगर कोई बिना किसी पूजा घर में गए सबकी मदद को हमेशा तत्पर रहता हो तो लोग उसे सलाह भी और ताने भी देते हैं कि कभी-कभी मंदिर गुरूद्वारे में भी जाना चाहिए।  अब बताओ यह पूजा स्थल पर आना-जाना तो सिर्फ दिखावा ही रह गया।
यहाँ मुझे आम घरों में नज़र आने वाली छिपकली की याद आ गयी, क्यूंकि वो भी रात भर दर्जनों कीड़े-मकोड़े हजम करने के बाद घर में टंगी किसी धार्मिक तस्वीर के पीछे छुप जाती है।  यह धार्मिक दिखावा करने वाले लोग भी तो ऐसे ही होते हैं।
असल में धर्म तो अलग-अलग हैं परन्तु सबकी शिक्षा एक ही है और सभी नैतिकता ही सिखाते हैं जैसे किसी दूसरे का बुरा मत सोचो, करना तो दूर की बात है, दूसरे की इज्जत करो, दूसरों के साथ द्वेष भाव मत रखो, समाज में गरीबों और पिछड़ों की मदद करो, झूठ न बोलो और धर्म की पालना करो।  सभी के सभी धर्म यह संदेश ही देते हैं फिर भी यहाँ धर्म के नाम पर हो रहे कर्म-काण्ड ज़्यादा हैं और धर्म की पालना कम।  

अभी कल की ही बात है, मेरे घर के बाहर धर्म के नाम पर एक जागरण का आयोजन किया गया, अच्छी बात है, पर इससे कितने लोगों को असुविधा हुई यह गलत बात है।  सबसे पहले यहाँ के आयोजक ने दो-तीन गलियां बंद कर दीं फिर सरकारी बिजली की चोरी करते हुए पूरे इलाके में लड़ियाँ लगवा दीं, ऊपर से तम्बू-कनात लगाने के लिए जो पक्की सड़कें खोदी वो अलग।  अब यहीं पर रुक गया होता तो भी ठीक था जो रात भर बड़े-बड़े भोंपू लगा कर फ़िल्मी गानो की धुन पर भोंडी सी आवाज़ में जो भजन गए और आसपास रहते बुज़ुर्गों और बच्चों, जिनकी सुबह परीक्षा भी थी, को परेशान किया वह तो सरासर नाइंसाफी ही थी।  अब अगर इनको कोई रोके तो वो अधर्मी और पापी, उसे तो धर्म की कोई इज्जत ही नहीं है।

हमारे नेताओं ने धर्म का अर्थ बदल कर रख दिया और अब असली धर्म को तो कोई नहीं जानता हाँ, अपने जात और वर्ण के गुरुओं द्वारा दिए गए प्रवचनों को ही धर्म मान लिया गया है। देखा जाए तो सड़क पर चलने का भी एक धर्म होता है, सलीका होता है अब उसको तो कोई नहीं मानता पर जहाँ बात किसी की जात पर आ जाए तो बवाल खड़ा हो जाता है। 

चलिए, अब मैं भी लिखना बंद करता हूँ आज के लिए इतना ही। 


|| इति || 

Tuesday, 5 December 2017

सफलता

सफलता



सफलता क्या है ? शायद हर किसी की सफलता की एक अलग ही परिभाषा है, कोई विफ़ल ना होने को ही सफलता मानता है तो कोई विफल होने के बावज़ूद अपने आप को सफल समझता है ये कह कर कि इस नाकामी से उसने एक अच्छा सबक सीख लिया, यह भी तो सफलता ही है।  कोई कहता है कि मैंने अपने दम पर अपने आप को समाज में स्थापित किया है तो ये सफलता है वहीँ कोई कहता है कि मुझे समाज में कोई नहीं जानता परन्तु मेरे बिज़नेस में सब मुझसे ही सलाह लेने आते हैं, यही सफलता है।
जहाँ एक अपनी गाड़ियां, अपने बंगले और अपने विदेश में पढ़ते, रहते बच्चों और भाई बहन की गिनती करने को सफलता कहता है वहीँ दूसरा अपने भाई-बहन और बच्चों के साथ रहने को ही सफलता मानता है।  एक और जहाँ ये कहावत हुआ करती थी कि "तुम चुपचाप अपना काम करो, तुम्हारी सफलता शोर मचा देगी" आजकल इसके ठीक विपरीत लोग काम करते हैं।  चूँकि लोगों को अपनी नयी गाड़ी दिखानी होती है इसलिए सबसे पहले उसका सीलेंसर उतार कर "लॉउडर" लगवाया जाता है ताकि लोग-बाग आते जाते उनकी गाड़ी या मोटरसाइकिल की तरफ़ मुड़ कर देखें। ये सब अपनी सफलता दिखाने के लिए ही किया जाता है।

मुझे यहाँ मेरे एक व्यापारिक मित्र की बड़ी याद आती है वह कहा करता था -
"काम करो या ना करो, फ़िक्र ज़रूर करो
और फ़िक्र भी करो या ना करो ज़िक्र ज़रूर करो"

यहाँ भी सिर्फ दिखावे की ही बात हो रही है, कि आप सफल हैं या नहीं इससे ज़्यादा ज़रूरी है कि आप सफल नज़र आने चाहिए।आप आज कल हर जगह नज़र आते हैं तो आपको सफल माना जाता है, अगर आपको शहर के कुछ ख़ास लोगों के साथ उठते-बैठते देखा जाता है तो आप सफल हैं, अगर आप सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें डालते रहते हैं तो आप सफल हैं, अगर आप शहर के बड़े होटल में आते-जाते हैं तो आप सफल हैं।  

चलिए, चलते-चलते मैं  सफलता को परिभाषित कर ही देता हूँ अपने हिसाब से , मेरे अनुसार अगर आपको अपने द्वारा किये गए काम से तसल्ली मिलती है, सुकून मिलता है और किसी को बताने में झिझक या शर्म नहीं आती तो आप सचमुच सफल हैं, बाकी ये गाड़ियां, बंगले सब मायने नहीं रखते अगर आपको खुद के किये काम से संतुष्टि मिलती है। आज के लिए इतना ही। 


               || इति || 

Saturday, 28 October 2017

सर्दियाँ...



यूँ तो साल भर में चार मौसम बताये जाते हैं सर्दी, गर्मी, बारिश और पतझड़ लेकिन सब से ज़्यादा कद्र सर्दी के मौसम की होती है।  गर्मी  दिनों में तो आप कुछ भी पहन कर बैठे रहते हैं जैसे निक्कर-बनियान या फिर सिर्फ निक्कर भी कभी-कभी।
ऐसा ही कुछ बारिशों के दिनों में भी होता है आप मस्ती करते हैं बारिश में नहाते हैं कुछ और नहीं तो अपना वाहन चलाते हुए कहीं छपाके उड़ाते रहते हैं , कभी सड़क पर खड़े पानी में से तेज़ी से निकलना ताकि पानी के छींटे दूसरों पर उड़े, लगभग ऐसा ही सभी मौसमों के साथ होता है लेकिन सबसे ज़्यादा इज्जत सर्दी के मौसम को मिलती है।

गर्मी में कुछ भी पहन कर घूमने वाले गुप्ता जी भी बड़ी इज़्ज़त से पूरे बदन को ढक कर घर से निकलते हैं और वो कोने वाले शर्मा जी, जो सिर्फ कच्छा पहन कर अपने बगीचे में पौधों की सेवा-टहल में जुटे रहते हैं, सर्दियाँ आते ही पूरे कुर्ते-पाजामे में दिखने लगते हैं।  उसी तरह तीन नंबर में रहने वाला रोहन भी सर्दियाँ आते ही ढंग के कपडे पहने हुए नज़र आना शुरू हो जाता है वर्ना तो सिर्फ चंद कपड़ों में ही अपनी सींक जैसा बदन प्रदर्शित करता रहता है।  बात क्या हम सर्दियों को मेहमानों की तरह देखते हैं तभी तो सब से ज़्यादा सही ढंग से बर्ताव करते हुए दिखते हैं।

और तो और सर्दियों के मौसम की खाने-पीने वाली चीज़ें भी थोड़ी शाही सी होती हैं, जैसे गर्मियों में टिंडे,भिंडी, कद्दू, घीए-लौकी आदि की सब्ज़ियां होती हैं सर्दियों में गोभी, पालक,सरसों का साग आ जाता है।  गर्मियों में बकबके तरबूज़, ख़रबूज़े या पिलपिले आलूबुखारे और चीकू की जगह सर्दियों में सेब, खजूर या देसी घी की पिन्नियां आ जाती हैं। गर्मियों में शरीर को नुकसान पहुँचाने वाले कोल्ड-ड्रिंक्स की जगह गर्म चाय या कॉफ़ी आ जाती है। जहाँ एक ओर गर्मियों में सादी चपाती से काम चलाना पड़ता है वहीँ सर्दियों में आलू, गोभी और मूली के परांठों की भरमार हो जाती है। 


कुछ भी हो मौसम तो सर्दियों का ही अच्छा है क्यूंकि सर्दी का ईलाज तो है पर गर्मी का नहीं ! अब बस सर्दियाँ आने ही वाली हैं और घरों में रंग-रोगन करने के बाद, मानो हर कोई सर्दियों के स्वागत में जुट चुका है। आप सभी को भी सर्दियों के सर्द मौसम की शुभकामनायें। 



आज के लिए इतना ही !
|
इति | 


Thursday, 5 October 2017

सरकारी गोदाम



राम गढ़ में सीता चौक के पास पटेल नगर वाली सड़क पर एक सरकारी गोदाम था।  सरकारी अनाज आता था ट्रकों में भर कर और फिर महीनों वहीँ पड़ा रहता था, कुछ कभी इधर-उधर सरकारी दुकानों में भेज दिया जाता तो कभी किसी और जगह का अनाज यहाँ पर लाया जाता।  हर महीने कुछ ट्रक आते जाते रहते थे, बोरीयों को लाने-ले जाने के लिए कुछ मजदूर पक्के रखे हुए थे, जब भी ज़रुरत होती, बुला लिए जाते या फिर वो मजदूर रोज़ एक बार चक्कर लगा के पूछ लेते कि कोई काम तो नहीं।  एक मैनेजर साहब भी रखे हुए थे अच्छी-खासी तनख्वाह लेते थे सरकार से, फिर एक दिन मैनेजर साहब रिटायर हो गए।  अब उन्हें जाना था तो नया मैनेजर अभी आया नहीं था तो पुराने साहब ने सोचा कि क्यों न इस गोदाम की चाबी बाहर चाय (अरे नहीं चाय की दुकान से लोग बुरा मान सकते हैं, पान की दुकान  ठीक रहेगी ) पान की दुकान चलाने वाले दामोदर पांडे को सौंप खुद चले गए।  अब पांडे जी अपने-आप को इस गोदाम का मालिक समझ बैठे और कुछ करने की सोचने लगे।

अगले ही दिन गोदाम के पक्के मज़दूर काम पूछने आये तो पांडे जी ने कहा कि चलो गोदाम खोलो, अनाज की बोरीयों को ठीक से रखते हैं।  तो पांडे जी ने बोरीयों को नए सिरे से रखना शुरू कर दिया,जो लम्बाई से पड़ी थीं उन्हें चौड़ाई से रख दिया, जो सीधे पड़ी थीं उन्हें उल्टा रख दिया, कभी बोरीयों के नीचे पड़े पटड़ों को हिला कर दूसरे तरह से रखवा दिया।  बस इस उठा-पटक में बोरीयों को मजदूरों के हुक लगने से काफी अनाज की बर्बादी हो गयी पर पांडे जी कहाँ मानने वाले थे रोज़ मजदूरों को बुला भेजते और उनसे इस तरह के काम करवाते रहते।  अब तो आस पड़ोस वाले और गुजरने वाले भी रुक-रुक कर देखते कि सरकारी गोदाम में बड़ी उठा-पटक चल रही है। पांडे जी के एक दूर के रिश्तेदार तुलसी यादव ने पांडे जी को समझाया कि रोज़-रोज़ बोरीयों को यहाँ से वहां रखने से अनाज भी बिखर रहा है और बोरी भी फट रही हैं तो पांडे जी ने उसे अपने पास बुला लिया और कहने लगे कि आज से तुम ही देखो कि इन मजदूरों से क्या करवाना चाहिए।

अब पांडे जी के रिश्तेदार, तुलसी अपने आप को इस गोदाम का मालिक समझने लगा और मज़दूरों को व्यस्त रखने के नए-नए तरीके ढूंढ़ने लगा।  कभी उनसे छत की सफ़ाई तो कभो आस-पास की सफाई, कभी घास कटवाता तो कभी सारे गोदाम के साथ-साथ झाड़ू लगवाता।  अब तो बाहर खड़े लोगों में भी एक तरह की बहस शुरू हो गयी, दो गुट बन गए, एक कहता कि देखो पांडे और तुलसी देखो कितनी मेहनत कर रहे हैं और कितनी देखभाल कर रहे हैं गोदाम की, ऐसा तो पहले कभी नहीं हुआ था। वहीँ दूसरा गुट जो कि थोड़ा तर्कशील लोगों का था, वह कहते कि ठीक है जो पांडे जी कर रहे हैं वैसा पहले कभी नहीं हुआ परन्तु यह भी तो देखिए कि ऐसा करने से फायदा क्या हुआ,अपितु अनाज का नुकसान अलग से हुआ और मजदूरों की तनख्वाह अलग से देनी पड़ेगी तो यह तो वही बात हो गयी "कि खाया पीया कुछ नहीं गिलास तोडा बारह आना"।  


जब ये बात फैलनी शुरू हुई तो पहले मोहल्ले में फिर शहर में तो फिर किसी चालू पत्रकार ने अपनी अखबार में जगह भरने के लिए इस पांडे-तुलसी जोड़ी की प्रशंसा करते हुए खबर छाप दी तो अगले ही दिन एक समाचार चैनल वाले ने आकर पांडे जी का  साक्षात्कार अपने चैनल पर चला दिया फिर किसी बड़े अखबार में यह छोटी सी खबर छपी और फिर एक बड़े समाचार चैनल पर भी खबर आयी अब जा के सरकार को इस सरकारी गोदाम की याद आयी।  छानबीन हुई तो पता चला कि पांडे जी और तुलसी की उठा-पटक में हज़ारों अनाज की बोरीयों को नुक्सान पहुँचा था और सैकड़ों किलो अनाज व्यर्थ हुआ सो अलग और ऊपर से मज़दूरों की मजदूरी बनी हज़ारों में।  सरकारी अफसर ने आ कर पांडे जी को हिरासत तक में लिए जाने का हुक्म सुनाया जो बाद में मोहल्ले के लोगों के बीच-बचाव से इस बात पर ख़त्म हुआ कि पांडे जी का पान का खोखा यहाँ से उठा दिया जाए।


उधर पांडे जी अपने रिश्तेदार तुलसी पर सारा गुस्सा निकालते जा रहे थे और उस दिन को कोस रहे थे जिस दिन तुलसी की बात मानी थी।  अब पांडे जी के हक़ में बोलने वाले इस सारे काण्ड की निंदा कर रहे थे और बोल रहे थे कि देखो पांडे जी कितने ईमानदार थे वह चाहते तो क्या नहीं कर सकते थे, चाहते तो सारा अनाज बेच देते, अरे कुछ और नहीं तो अपने घर ही ले जा सकते थे।  उनके माता-पिता भी कैसे सादगी से रहते हैं अगर पांडे जी चाहते तो ये अनाज बेच कर पैसा कमा सकते थे लेकिन क्यूंकि वह बहुत ही ईमानदार हैं इसलिए ऐसा नहीं किया और दूसरी तरफ तर्कशील लोग कह रहे थे कि पांडे जी ने यह सब सिर्फ चौधरी बनने के लिए किया रही बात पैसे कमाने की और माता-पिता के सादगी से रहने की तो यह चूना सिर्फ पान पर ही लगा सकते हैं लोगों को नहीं। 

खैर इस सारी कहानी का, पात्रों का और उनके द्वारा किये गए कामों का किसी से लेना देना नहीं है फिर भी अगर आपको ऐसा लगे तो यह दोष आपकी सोच का ही माना जायेगा !
आज के लिए इतना ही !

| इति |
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
enable_page_level_ads: true
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145", });
</script>

Tuesday, 26 September 2017

"छुट्टी"



छुट्टी माने एक दिन के लिए अपनी दिनचर्या से छुटकारा,निजात या एक छोटी छूट।  अब इस छुट्टी के अलग-अलग मायने हैं, कई बार छुट्टी का मतलब काम से निकाला जाना भी हो सकता है और कई बार किसी काम से छुटकारा पाना भी हो सकता है।  आम तौर पर छुट्टी को सब से ज़्यादा बच्चे समझते और भोगते हैं तभी तो जैसे ही स्कूल की घंटी बजती है वो दौड़ कर निकल पड़ते हैं गेट की तरफ जहाँ पर उनके साइकिल हो सकते हैं या फिर घर तक छोड़ने और पहुँचाने के लिए बस, ऑटो या कोई और ले जाने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हो सकते हैं। छुट्टी होते ही एक अलग सी तरह की फुर्ती भर जाती है क़दमों में, उछलते - कूदते बच्चे अपने घर की तरफ निकल पड़ते हैं।  सभी के दिमाग में अलग-अलग विचार चल रहे होते हैं, कोई सोचता है कि आज घर पहुँच कर माँ के हाथ की बनी रोटी खाने को मिलेगी तो कोई सोचता है कि घर पहुँच कर स्कूल का काम निपटा कर दोस्तों के साथ खेलूंगा या पापा जी की लायी हुई गेम से खेलूंगा या पुरानी, अधूरी पेंटिंग बनाऊंगा या आगे आने वाली परीक्षा की तैयारी करूंगा।  कुछ बच्चे यह भी सोचते हैं कि घर ना जाकर पापा की दुकान पर ही चलते हैं वहां पापा को थोड़ी मदद हो जाएगी और वहीँ बैठ कर अपना होमवर्क निपटा लिया जाये। कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जिन्हे घर चलाने के लिए स्कूल के बाद काम भी करना पड़ता है तो ऐसे बच्चे स्कूल से सीधे अपने काम पर चले जाते हैं और फिर देर रात तक बैठ कर होमवर्क करते हैं।

छुट्टी ऑफिस के लोगों को भी बहुत भाती है जब भी कभी बड़े अधिकारी कहीं बाहर गए होते हैं तो नीचे काम करने वाले बड़ा मज़ा करते हैं और उन दिनों में छुट्टी जैसा माहौल ही बना लेते हैं। छुट्टी का असली मज़ा तो सरकारी कर्मचारी लेते हैं, क्यूंकि वह तो वैसे भी काम कम ही करते हैं और ऊपर से सोने पे सुहागा अगर दो या तीन छुट्टियां एक साथ आ जाएँ। अक्सर ऐसा कहा और समझा जाता है कि सबसे ज़्यादा छुट्टियां स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापकों को मिलती हैं एक तो साल में पचास से ज़्यादा इतवार, फिर पचासियों त्यौहार, ऊपर से गर्मी- सर्दी की छुट्टियां,लगभग डेढ़ सौ छुट्टियां तो हो ही जाती होंगी | अब काम भी सारा दिन नहीं करना पड़ता कभी कोई सरकारी ड्यूटी तो कभी कोई, कभी मतदान तो कभी जनगणना।  वैसे भी सारे दिन में एक-दो पीरियड की छुट्टी हो ही जाती है।  मज़े हैं !

ठीक इसी तरह सरकारी बैंक वाले भी छुट्टी के पूरे मज़े लेते हैं ख़ास करके जूनियर स्टाफ, कभी दो-तीन छुट्टिआं लगातार आ जाएँ तो इनका अगले दिन भी मन तो छुट्टी वाला ही रहता है, खैर यह लोग तो वैसे भी पूरी मस्ती से काम करते हैं, धीरे-धीरे।  आप सुबह डिमांड ड्राफ्ट बनवाने जाओ तो कहेंगे दोपहर के बाद ले जाना बना के रखूँगा पर बनाते तभी हैं जब आप दोबारा बैंक में आ जाओ। छुट्टी कई बार चुभती भी है जब आपका अपना बिज़नेस हो तब।  तब तो कई बार लगता है कि घर बैठ कर क्या करेंगे अगर धंधे पर होते तो कुछ पैसे ही कमा लेते यहाँ तो घरवाले पीछे पड़े हैं कि फलां चीज़ दिलवा दो, फलां पिक्चर दिखा दो या वो खिला दो। 

सबको छुट्टी होती है बस घर चलाने वाली महिलाओं को छुट्टी नहीं होती बल्कि छुट्टी वाले दिन अक्सर उनका काम बढ़ जाता है, एक तो पति देव घर पर ऊपर से बच्चों को भी छुट्टी ! अब दूध वाला, कूड़ा उठाने वाला और घर पर काम करने वाली बाई तो अपने समय पर ही रोज़ की तरह ही आएंगे।  पतिदेव तो मज़े से यह कह कर सोये थे कि "मुझे सुबह जल्दी मत जगाना " यही छूट बच्चों को भी मिल जाती है परन्तु पत्नी जी का सारा टाइम टेबल बिगड़ जाता है, देर से नाश्ता फिर कभी दोपहर का खाना खाया तो खाया नहीं तो शाम को फिर से पतिदेव या बच्चों की फरमाइश कि पकौड़े तल लो या कुछ और बना दो।  बस छुट्टी का सारा दिन किस तरह निकल जाता है कि पता ही नहीं चलता और ज़्यादातर औरतें इस दिन को बहुत पसंद भी करती हैं क्यूंकि आज  दिनों बाद सबने साथ बैठ तसल्ली से खाना खाया वरना तो सब जल्दी में ही नाश्ता करते है किसी की स्कूल बस तो किसी की ऑफिस का टाइम हुआ जा रहा होता है।  कभी तो उनको भी छुट्टी होनी चाहिए !

इति आज के लिए इतना ही मेरी भी छुट्टी हो गयी है !


Wednesday, 30 August 2017

"एक था जस्सी "

"एक था जस्सी"


हरनाम सिंह पंजाब रोडवेज में ड्राईवर के ओहदे पर कार्यरत था और जालंधर से श्री गंगानगर वाले रूट पर बस चलाता था, हरनाम की शादी परम कौर से हुई और बेटे की चाह में एक-एक करके तीन बेटियाँ पैदा हो गयी, जब बड़ी लड़की आठवीं कक्षा में थी तो परम कौर ने बेटे को जन्म दिया।  हर तरफ बड़ा ख़ुशी का माहौल बना हुआ था और हरनाम तो मानो हवा में उड़ रहा था, बेटे का नामकरण के लिए बहुत बड़ा आयोजन रखा गया और दूर-दूर के सारे रिश्तेदार और जान-पहचान वाले भी बुलाये गए और बच्चे का नाम जसवीर सिंह रखा गया।  हरनाम अब भी रोडवेज में ड्राईवर का काम करता था और घर की जिम्मेदारी को समझते हुए ज़्यादा पैसे कमाने के लिए अक्सर आसपास के दुकानदारों को राजस्थान के गरम मसाले ला देता था और थोड़ी बहुत कमाई हो जाती थी।  यह मसालों की ढुलाई कब नशे की ढुलाई में बदल गयी पता ही नहीं चला, हरनाम पैसे के लालच में अक्सर शराब ले जाता और अफ़ीम वापिस ले आता। कभी-कभी एक फेरे में पूरी तनख्वाह जितनी कमाई हो जाती। परम कौर जब हरनाम को मना करती तो आपस में झगड़ा हो जाता और हरनाम का हाथ उठ जाता,लड़कियाँ अब बड़ी हो गयी थी और ये सब उनसे बर्दाश्त नहीं होता था।  वह पिता के डर से माँ को ही समझाने लग जातीं कि आप चुप रहा करो, बापू को अपने आप अक्ल आ जाएगी।

बड़ी बेटी की शादी बठिंडा के एक कीट-नाशक और बीज व्यापारी के साथ कर दी गयी, तब जसवीर जिसे सब लोग जस्सी कहते थे लगभग तेरह साल का था और सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था।  जस्सी घर में सब का लाडला होने की वजह से थोड़ा बिगड़ा हुआ था।  फिर मझली बेटी की शादी शहर में ही रहने वाले एक दवा विक्रेता के साथ कर दी गयी।  जस्सी भी अब कॉलेज जाने लगा था पर पढ़ाई में ठीक नहीं था, जस्सी की ज़िद पर हरनाम सिंह ने उसे स्कूटर भी ले दिया था।  एक साल फेल होने के बाद,  किसी तरह कॉलेज खत्म हुआ तो हरनाम ने जस्सी को रोडवेज में क्लर्क लगवा दिया था पैसे तो कम मिलते थे पर नौकरी सरकारी होने की वजह से हरनाम सिंह और परम कौर बड़े खुश थे, फिर एक दिन जस्सी ने किसी बात पर अपने बड़े साहिब से झगड़ा कर लिया और नौकरी छोड़ घर वापिस आ गया।  हरनाम, परम, बहनों और जीजा के समझाने पर भी जस्सी वापिस अपनी नौकरी पर नहीं गया ,हरनाम ने उसका तबादला किसी और महकमे में भी करवा दिया पर जस्सी नहीं माना और दोबारा काम पर नहीं गया।

लगभग एक साल घर पर बैठ जस्सी ने सबके नाक में दम कर दिया था, फिर एक दिन उसका कॉलेज का दोस्त किशोर जस्सी से मिलने आया और उसके कहने पर जस्सी एक दवा की कम्पनी में सेल्स का काम करने के लिए राज़ी हो गया , घर के सारे लोगों ने भी शुक्र मनाया कि कम से कम जस्सी कोई काम तो करेगा।
जस्सी को यह काम बड़ा अच्छा लगने लगा क्यूंकि इसमें एक दिन में लगभग दस-बारह डॉक्टरों को मिलना होता था और मझले जीजा की भी कुछ जान-पहचान की वजह से जस्सी ने अपने टारगेट पूरे करने शुरू कर दिए और इसके लिए उसे दवा कम्पनी की तरफ से अच्छी कमीशन और ईनाम भी मिलने लगे। एक साल में ही जस्सी ने नया महँगा वाला मोटर साइकिल खरीद लिया हालाँकि सब ने उसे समझाया भी कि अभी बहन की शादी भी करनी है और हरनाम सिंह भी रिटायर होने वाला है तो घर की जिम्मेदारी समझनी चाहिए परन्तु जस्सी ने किसी की ना सुनी।  जस्सी जिस दवा कम्पनी में काम करता था वो एक दर्द निवारक दवा बनाती थी जिसमें कुछ अफ़ीम जैसी चीज़ मिलायी होती थी और पंजाब में अक्सर लोग इसका इस्तेमाल नशे के लिए करते थे। हालाँकि जस्सी ने पिता हरनाम को शराब पी कर लड़ते हुए देखा था और शायद इसीलिए वो शराब  नफरत करता था। जस्सी की कम्पनी की पार्टयों में शराब खुल के परोसी जाती थी पर जस्सी उसे हाथ तक ना लगाता।


छोटी बेटी की शादी के समय हरनाम सिंह रिटायर हो गया था और अपने फंड के पैसे बेटी की शादी पर खर्च कर दिए। एक एक दिन जस्सी अपने काम से कहीं जा रहा था कि उसका एक्सीडेंट हो गया, जस्सी को दर्द निवारक दवा की ज़रुरत पड़ी तो उसने अपनी ही दवाई निकाल के खा ली,जस्सी को दर्द से तो आराम मिला ही साथ में हलके से नशे का भी एहसास हुआ, अब जब भी जस्सी किसी बात पर परेशान होता , वो झट से अपनी दवाई निकाल के खा लेता,-धीरे-धीरे यह दवा जस्सी की आदत बन गयी, वो सारे सैंपल खुद ही खा जाता।  कई बार तो अपने साथी कर्मचारियों से भी मांग लेता और कई बार दवा डिस्ट्रीब्यूटर से ख़रीद भी लेता यह कह कर कि किसी डॉक्टर को देनी है। जस्सी की इस आदत का असर उसके काम पर भी होना शुरू हो गया, अब वो सारा-सारा दिन अपने कमरे में लेटा रहता, कोई कुछ समझाने की कोशिश भी करता तो जस्सी मरने-मारने पर उतारू हो जाता।  इसी चक्कर में बहनों ने भी घर आना छोड़ दिया, रिश्तेदार और जान-पहचान वाले भी कन्नी कतराने लगे।  हरनाम सिंह अब अपने पुराने दिनों में किये हुए कामों को याद कर रोया करता कि कैसे वो राजस्थान से नशे का सामान लाया करता था, उसे क्या पता था कि यह ज़हर एक दिन उसके खुद के घर में ऐसा आएगा कि घर बर्बाद कर देगा। हरनाम अब सारा दिन अपने गुनाहों की माफ़ी उस वाहेगुरु से मांगता रहता और सारा दिन पूजा-पाठ में लगा रहता। परम कौर भी अब घर से बाहर  निकलती थी और सारा दिन घर में नशे में पड़े जस्सी को समझाती रहती, जस्सी इस बात से चिढ़ता था और कभी-कभी माँ के साथ हाथा-पाई पर भी उतर आता।

एक दिन जस्सी किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था तो उसके कुछ सैंपल कूरियर से आये, परम  कौर ने जस्सी को नशे से बचाने के लिए वो सैंपल का डब्बा छुपा दिया, जस्सी जब घर आया तो उसने माँ से पूछा कि कोई डाक तो नहीं आयी, परम साफ़ मुकर गयी अगले दिन जस्सी को पता चला कि उसके सैंपल कम्पनी से आये हैं तो वो माँ से लड़ने लगा। परम कौर मान गयी और अपनी कसम देते हुए कहने लगी कि जस्सी तू यह ज़हर छोड़ देने का वादा करेगा तो ही मैं ये सैंपल तुझे दूँगी, जस्सी कहाँ मानने वाला था, उसने गुस्से में परम  कौर को धक्का दिया और खुद डब्बा ढूंढ़ने में जुट गया।  काफ़ी देर तक खोजने के बाद जब डब्बा नहीं मिला तो उसने नशे में बेकाबू हो,माँ को मारना शुरू कर दिया, परम कहती रही कि आज चाहे तू मुझे जान से भी मार दे तो भी मैं तुम्हे उस डब्बे के बारे में नहीं बताऊंगी, हो सकता है मैंने वह डब्बा गटर में फेंक दिया हो।  यह सुनते ही जस्सी पर खून सवार हो गया और उसने बाहर आँगन में पड़ी एक ईंट उठा ली और माँ के सिर पर तबतक मारता रहा जब तक परम कौर की चीखें सुन पडोसी गेट फाँद कर अंदर तक नहीं आ गए। 



पर शायद बहुत देर हो गयी थी,परम कौर खून से लथपथ एकदम शांत हो चुकी थी, उसका चेहरा ईंट के वार लगने से बड़ी ख़राब हालत में था, तभी हरनाम  घर पहुँचा और हालात देख वहीँ गेट के पास गिर गया।  सारा मोहल्ला मानो उनके घर में समा जाने के लिए आतुर हो उठा।  किसी ने पुलिस को खबर कर दी, जब पुलिस आयी तो आँगन के एक कोने में जस्सी बैठा था और दुसरे कोने में हरनाम सिंह, परम कौर का शरीर आँगन के बीचो-बीच पड़ा हुआ था, पुलिस ने आते ही सभी को बाहर निकाल जस्सी को गिरफ्तार कर लिया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  हरनाम सिंह को समझ नहीं आ रहा था कि वह किसके पीछे जाये,एक तरफ पत्नी और दूसरी तरफ बेटा ? हरनाम सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और वो पागलों की तरह अपने पलंग के कोने में बैठ, ड्राइवर की तरह करने लगा था।  कभी वो पों-पों की आवाज़ निकालता कभी गियर बदलने की एक्टिंग करता, कभी यात्रियों को कहता कि सर अंदर रखो,जल्दी ऊपर चढ़ो, सामान यहाँ ना रखो, कभी सवारी को उतरने को कहता, कभी कंडक्टर को आवाज़ें लगाता।  



किसी तरह रिश्तेदारों और तीनो बेटियों ने मिल कर परम कौर के अंतिम संस्कार किये, जस्सी पर इरादतन क़त्ल का केस चला और उसे उम्रकैद की सज़ा सुनाई गयी, हरनाम सिंह का किया उसके सामने आया और उसे भी एक पागलखाने में भर्ती करवा दिया, नशे की ज़द में एक और परिवार ख़त्म हो गया। एक था जस्सी और उसका हँसता खेलता परिवार। 



                            नशे को जिसने अपनाया बर्बादी को गले लगाया !!

Tuesday, 18 July 2017

पंखा




आज यूँ ही लेटे-लेटे तुम पर नज़र पड़ी तो ख्याल आया कि न तो तुम्हारी गिनती इंसानो में होती है और न ही जानवरों में  क्यूँकि इंसानो के दो पैर होते हैं और जानवरों के चार, तुम्हारे तीन हैं अब तुम्हें क्या कहा जाये बीच वाला ? वैसे बीच वाला भी ठीक ही है तुम अक्सर कमरे के ठीक बीचों-बीच ही लटकते हुए नज़र आते हो।  घर, पूजा घर या किसी भी जगह जहाँ आम जनता आती है, बैठने से पहले एक बार तो ऊपर छत की तरफ ज़रूर देखते हैं मानो तुमसे पूछ रहे हों कि अगर मैं यहाँ बैठ जाऊं तो हवा तो दोगे ना ! अक्सर ऐसी जगह पर तुम बहुत धीमी गति से चल रहे होते हो, जाने क्यूँ  ?
वैसे तुम्हारे कुछ और रूप भी नज़र आते हैं कोई दीवार पर टंगे हुए दाएँ-बाएँ घुमते रहते हो मनो कोई कड़ी निगरानी कर रहा हो ये अपने बुज़ुर्गों के पदचिन्हों पर चल रहा हो जब तुम्हें हाथ में ले कर इधर-उधर हिलाया जाता था, कुछ तो जैसे कोई तपस्या कर रहे हों, एक टांग पर खड़े हो कर।  यहाँ पर मैं एक ताज़ा मिली जानकारी आपके साथ बाँटना चाहता हूँ कि  फिल्म कलाकार अर्जुन कपूर को छत पर टंगे पंखे से बहुत डर लगता है इसलिए उनके घर में एक भी छत वाला पंखा नहीं है !! है ना हैरानी वाली बात, पर वह तो बड़े लोग हैं बातें तो बड़ी ही होंगी। 


कई बार जब तुम एक टांग पर खड़े हो किसी सम्मेलन में लोगों को ठंडी-ठंडी हवा दे रहे होते हो तभी कोई पसीने से तर इंसान आकर तुम्हारे ऐन सामने खड़ा हो जाता है तो पीछे बैठे लोगों का तो सांस लेना भी दूभर हो जाता है, लगता है कि नाक के बाल ही जल जायेंगे और सब खाया पीया बाहर आ जायेगा। तुम वैसे कई जगह पर वरदान भी साबित होते हो जैसे कि गृहणिओं को रसोई में या ग़ुसलख़ाने में।  वहां तुम्हारा काम बहुत सराहा जाता है क्यूंकि तुम गंदी हवा बाहर फेंक रहे होते हो और इसकी वजह से उनका वहां काम करना थोड़ा आसान हो जाता है।  तुम्हारे कुछ और प्ररूप भी बाज़ार में नज़र आते हैं जो कि बच्चों के खिलौने से लेकर कारखानों में लगने वाले बड़े-बड़े हाथ फ़ैला कर डराते हुए लगते हैं, कोई-कोई तो छत से लटकते हुए हवा के साथ रोशनी देने के इलावा घर की खूबसूरती में भी चार चाँद लगा देते हैं। आज कल तुम्हारा ही समय चल रहा है, और कुछ महीनों में तुम्हारी तरफ देखने मात्र से ठंड का एहसास होने लगेगा।  तुम्हारा इस्तेमाल घर की औरतें बड़े ही सुचारु ढंग से करती हैं, पति को सोते से जगाना हो तो गर्मियों में झाड़ू लगाने के नाम पर पंखा बंद कर दिया जाता है और सर्दियों में पोछा सुखाने के नाम पर चला दिया जाता है।  तब तुम एक पति-छेड़ू यंत्र की तरह बरते जाते हो।  मेरे घर में भी तुम्हारी तेजी घटाने और बढ़ाने के लिए न जाने कितनी नोकझोंक हो चुकी हैं और न जाने कितनी बाकी हैं।

खैर,जब कहीं ठीक ढंग से पंख या पंखा लग जाये तो मज़ा आ जाता है !!

              || इति||


<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
enable_page_level_ads: true
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145", });
</script>

Monday, 3 July 2017

जमाई राजा

जमाई

दामाद या जमाई, सुनने में तो तीन अक्षर का छोटा सा शब्द है परन्तु अगर कहीं बिगड़ जाये तो घर में भूचाल भी ला सकता है।  यूँ तो जमाई को घर का बेटा भी कहा जा सकता है और कुछ लोग कहते-मानते भी हैं पर फिर भी ज़्यादातर ऐसा नहीं होता। कुछ लोग जमाई बन कर ऐसे इतराते हैं मानो कोई किला फ़तेह कर लिया हो।  असल में भाई साहब लड़की के लिए कोई अच्छा घर और वर नहीं मिल रहा था इस लिए मजबूरी में आपके साथ ही बेटी ब्याहनी पड़ी वर्ना आप में कोई सुरख़ाब के पर नहीं लगे हुए जो इतना उड़ रहे हो (ऐसा लड़की के माँ-बाप बाद में सोचते हैं) जमाई कभी-कभी ऐसे पेश आते हैं जैसे कि वोह ससुराल नहीं किसी होटल में आए हुए हैं और हर माल मुफ्त है और ससुराल का हर व्यक्ति एक वेटर।

ऐसे जमाई से आप जब भी कुछ खाने-पीने के लिए पूछो तो पहला जवाब ना में ही आएगा और अगर आपने दोबारा नहीं पूछा तो ये उलाहना पक्का है कि आपने ठीक से पूछा नहीं, जबकि अपने खुद के घर में चाहे कोई दामाद जी को खाने के लिए पूछता भी न हो वहाँ सिर्फ इतना बता दिया जाता हो कि खाना बना कर रखा है जब भूख लगे तो खा लेना।  मियां, इस से ज़्यादा तो लोग अपने पालतू को कहते रहते हैं कि खाना खा ले, दूध पी ले।  और एक आप हैं कि जैसे ही ससुराल में कदम रखा, खुद को किसी रियासत के राजकुमार समझने लगते हो।
ऐसे जमाई को जब आप कोई चीज़ खाने के लिए तीन-चार बार पूछ लो तो भी ये एक छोटा सा टुकड़ा तोड़ कर खाएंगे क्यूंकि इनका अहम् पेट की भूख से ज़्यादा बड़ा होता है।  जब ऐसे लोगों के सामने आप घर का बना खाना रखो तो ये कहेंगे - मुझे तो ये बाज़ार के बने हुए बड़े अच्छे लगते हैं।  और जब आप अगली बार बाज़ार का बना खाना परोसो तो ये कहेंगे- मुझे तो एसिडिटी होती है इस लिए बाहर का खाना बंद किया हुआ है। अगर आपने तीसरी बार भी वही खाना उनके सामने परोस दिया तो घर पहुँचते ही पत्नी को कहेंगे - हर बार एक जैसा खाना ही खिलाते हैं तेरे मायके वाले ! भाई साहेब, जमाई जी, आप खुद तो तय नहीं कर पाए की आपको अच्छा क्या लगता है और दूसरों को कह रहे हो कि ख़ातिरदारी नहीं की, कुछ तो शर्म करो, अपने यहाँ आपको कोई पूछता भी नहीं और चुपचाप टिन्डे, कद्दू, बैंगन यहाँ तक कि रात की बासी रोटी तक खा जाते हो ये ससुराल में आकर क्यों राजकुमार बन जाते हो ?

ऐसा नहीं है कि सभी जमाई नखरे वाले होते हैं, काफी लोग जो थोड़ा सा दिमागी संतुलन रखते हैं और अपने ससुराल वालों की भावनाओं की बहुत कद्र करते हैं और सच में अपने घर जैसा प्यार और इज़्ज़त पाते हैं।  वैसे इंसान को होना भी ऐसा ही चाहिए क्यूंकि अगर आप अपने ससुराल को ससुराल या कोई दूसरा घर मानते रहे और ठीक वैसा ही आपकी पत्नी भी करती रही तो जल्द ही आप अपने खुद के परिवार से दूर हो जाओगे या फिर एक तनाव भरा जीवन व्यतीत करने लगोगे, ससुराल में आपके द्वारा किये गए बर्ताव का असर आपको अपने खुद के घर में नज़र आएगा। आपके अच्छे व्यहार से कम से कम  दो घरों  माहौल अच्छा और खुशमय हो जाये तो और क्या चाहिए ?


कुछ लोग दामाद से आगे बढ़, घर जमाई भी बन जाते हैं, हालाँकि ये शब्द सुनने में कोई बहुत अच्छा तो नहीं लगता पर अगर परिवार की नज़र से देखो तो बहुत अच्छा लगने लगता है और जो भ्रांति समाज ने फैलाई हुई है उससे कहीं हट के हो सकता है।  यही दामाद पुत्र बन के रहते हैं। बाकी समाज है कुछ तो कहेगा, उसकी तरफ ज़्यादा ध्यान देने की ज़रुरत नहीं है।  मेरी इन बातों से अगर किसी को लगता है कि ये उनके बारे में लिखा गया है तो आप ठीक समझे हैं, आपको जल्द से जल्द सुधर जाना चाहिए और अपने ससुराल में किए जा रहे बर्ताव को ठीक कर लेना चाहिए।  इससे ना केवल आपकी इज़्ज़त बढ़ेगी बल्कि आपकी ख़ुशी भी बढ़ जाएगी।  कई लोग अपने पिता,भाई या जीजा के अच्छे व्यहार से सीख लेते हैं जबकि कुछ अपने जीजा के दुर्व्यहार से उनके जैसे बन जाते हैं, यह तो अपनी-अपनी सोच है या माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कार।  

खैर, आज के लिए इतना ही...


<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
enable_page_level_ads: true
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145", });
</script>

Tuesday, 20 June 2017

खिड़कियाँ
रोहन के पिताजी भारतीय थल सेना में कैप्टेन रैंक पर थे और अक्सर एक जगह से दूसरी जगह तबादला होता ही रहता था पर रोहन की पढाई की वज़ह से ये फैसला लिया गया था कि परिवार अब एक जगह, चंडीगढ़, में टिक के रहेगा और कैप्टेन साहेब अपनी यूनिट के साथ जाते रहेंगे।उन्होंने अपना एक फ्लैट आर्मी फ्लैट्स, पंचकूला में खरीद लिया था, यहाँ आसपास सारे फौजी ही रहते थे, ज़्यादातर फौजी किरायेदार और बाकी मालिक मकान।  रोहन माँ-बाप की अकेली संतान था और अकेला रहना ही पसंद करता था, वह अक्सर अपने कमरे में बैठ खिड़की से बाहर देखता रहता और आसपास हो रही हलचल को घंटों निहारता रहता।  जब रोहन थोड़ा बड़ा हुआ तो उसने अपना पढ़ाई करने वाला मेज भी खिड़की के पास लगा लिया था।  यह खिड़की एक तरह से रोहन की सबसे अच्छी दोस्त बन गयी थी।

रोहन आज लगभग एक साल के बाद अपने इस घर में वापिस आया था और हमेशा की तरह अपने स्टडी टेबल पर बैठा बाहर देख रहा था, माँ ने भी कहा कि हमारे पास भी आ कर बैठो तो रोहन ने कहा - अभी थोड़ी देर में आता हूँ ! वह बैठा हुआ यही सोच रहा था कि इस खिड़की से उसने क्या कुछ नहीं देखा, उसकी इस खिड़की से नज़ारा सच में बहुत खूबसूरत नज़र आता था। एक तो बाहर बगीचा और दूसरे साथ वाले फ्लैट की एकदम सामने पड़ती खिड़की। क्यूंकि बाकी के फ्लैट भी फ़ौजी लोगों के ही थे और वह भी अक्सर तबादले पर जाते रहते थे और लगभग हर साल एक नया पडोसी परिवार रहने आ जाता था।
रोहन जब स्कूल में पढता था तो उनके साथ वाले फ्लैट में मेजर कपूर और उनका परिवार रहने आया था, और तभी रोहन को उसकी पहली दोस्त टिंची मिली थी।  टिंची उम्र में लगभग एक साल बड़ी थी और रोहन के साथ ही केंद्रीय विधालय में एक क्लास आगे पढ़ती थी और रोहन की तरह ही बस से स्कूल जाया करती थी।  शुरू-शुरू में तो रोहन बहुत हिचकिचाता था लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने एक साथ समय बिताना शुरू कर दिया था फिर चाहे वो कोई बोर्ड गेम जैसे शतरंज, लूडो या कैरम हो या फिर अपनी-अपनी खिड़की में बैठ कर अंताक्षरी।  दोनों का अच्छा टाइम पास होता था।  फिर एक दिन मेजर कपूर का तबादला रांची हो गया तो वो ये फ्लैट छोड़ गए।
कुछ दिनों बाद ये फ्लैट सूबेदार मेजर उन्नी कृष्णन को मिल गया तो वो अपनी पत्नी रम्या आंटी और बेटों  नागेश और सोमेश के साथ रहने आ गए।  उन्नी अंकल को शराब पीने की बहुत आदत थी और वो अक्सर शराब पी कर तमाशा करते थे।  इसी खिड़की से रोहन ने कई बार रम्या आंटी को पिटते हुए देखा था , कई बार नागेश और सोमेश को भी इसी कमरे में बंद कर दिया जाता था। जो पहले पहल तो थोड़े घबराए हुए लगते थे लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों भाई कुछ खेल रहे होते।  कई बार तो दोनों भाई खुद तकियों से लड़ाई भी करते दिखते थे। फिर ये भी फ्लैट छोड़ कहीं तबादले पर चले गए।

अब यहाँ कैप्टेन अजय रहने आ गए और साथ में उनकी पत्नी गीता आंटी, उनकी शादी को अभी कुछ साल ही हुए थे और उनके बच्चे नहीं थे, गीता आंटी किसी प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करती थीं।  फिर इस खिड़की से गीता आंटी को मिलने आते उनके किसी दोस्त को भी रोहन अक्सर देखा करता था।  जब भी अजय अंकल कहीं बाहर जाते तो गीता आंटी को मिलने उनका दोस्त आ जाता, कभी इस खिड़की के रास्ते आता तो कभी इस खिड़की के रास्ते जाता।  हाँ, उनके आने के बाद उस खिड़की पर परदे ज़रूर कर दिए जाते थे , जाने क्यों ?
एक बार तो अजय अंकल के घर आ जाने पर वह बाहर ही नहीं निकल पाया तो बड़ा हंगामा हुआ था तब रोहन के पिताजी भी यहीं थे और उन्होंने बीच-बचाव कर मामले को सुलटाया था, हालाँकि तब रोहन को बड़ी डांट भी पड़ी थी माँ से और दो दिन तक रोहन को खिड़की भी नहीं खोलने दी गयी थी क्यूंकि रोहन ने पूछा था कि आज ऐसा क्या हुआ, ये खिड़की वाले अंकल तो अक्सर आते-जाते रहते हैं. साथ ही रोहन को ये ताकीद भी की गयी थी कि ये बात किसी और को ना बताई या पूछी जाए !
पिछले दस सालों में रोहन के पिताजी तरक्की पाकर लेफ्टिनेंट कर्नल बन चुके थे और उनकी पोस्टिंग एक बार फिर चंडीमंदिर में हो हो गयी थी और रोहन भी फेर्गुसन कॉलेज - पुणे में पढाई कर रहा था और आज लगभग एक साल बाद घर आया था।  रोहन सोच रहा था कि ये खिड़कियां बिना कुछ बोले कितनी कहानियां बयां कर जाती हैं।  इन खिड़कियों से ना जाने कितनी कहानियां जुडी हुई हैं, बचपन से लेकर अबतक जाने क्या-क्या दिखाया है इन खिड़कियों ने, ना जाने कितने राज अभी और छुपे होंगे इनमें।
सच में ये दूसरों के घरों में झांकती खिड़कियां बहुत कुछ कह जाती हैं !
                       

                                                             ||  इति ||

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>

Tuesday, 16 May 2017

नोट



किसी-किसी दिन जब तुम हाथ में आते हो तो
बरसबस उँगलियाँ तुम्हरे बदन पर फिसलने लगती हैं,
मन में आता है कि तुम्हे कहीं छुपा के,संभाल के रख लूँ। 
कभी-कभी तुम हाथ में आते हो तो मन ख्रराब हो जाता है,
जी में आता है कि तुम्हे छूने से मेरे हाथ गंदे तो नहीं हो जायेंगे ,
वैसे हो भी जाते हैं, धोने भी पड़ते हैं कई बार। 
हालाँकि, तुम रहते उतने ही काम के हो,
फिर भी लोग तुम्हे अपने साथ ले जाने में आनाकानी करते हैं। 
कई बार तुम आते हो मेरे पास बड़ी ज़ख़्मी हालत में,
मैं भी तुम्हारी मरहम पट्टी कर
 तुम्हे कहीं और भेज देता हूँ, 
जब तुम इस हालत में मेरे पास आते हो 
तो ज़्यादा देर अपने पास रखने का मन नहीं करता,
ईमान से, एकदम सच ही कह रहा हूँ। 
जब कोई तुम्हे परखने की कोशिश भी करता है तो
 एक बार तो मन काँप सा जाता है
 कि क्या होगा अगर तुम उनकी कसौटी पे खरे ना उतरे ?
 क्या वो तुम्हे हमेशा के लिए मुझे वापिस सौंप देंगे 
या फिर तुम्हे अपने पास नज़रबंद कर लेंगे ?
अभी थोड़े दिन पहले तुमने अपना रूप बदल लिया,
आजकल तो बड़ा अच्छा लगता है तुम्हे अपने पास देख कर। 
थोड़े दिनों में ये वाले कपड़े भी गंदे हो जायेंगे
फिर से तुम्हें अपने से दूर भेजने का मन करेगा। 
बस यही जीवन है तुम्हारा, हमेशा दूसरों के काम बनाते रहना,
अपने बारे में कुछ ना सोचना, कभी आओ मेरे पास भी,
अपने पूरे परिवार के साथ, कसम से बहुत ख्याल रखूँगा तुम्हारा
चाहो तो अपने सारे भाई-बहनो को भी बुला लो, 
मेरा दिल बहुत बड़ा है, खूब मज़े करेंगे, आओ तो सही,
फिर हम सब बड़ी गाड़ियों में घूमेंगे, महँगी जगह पर ठहरेंगे ,
बड़ी मस्ती करेंगे, बस मेरे पास आओ तो सही मेरे 500/2000 के नोट !!

*gs*

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>

Friday, 12 May 2017

पीड़-पराई


आज के समय में आप के दुख को दुख समझने वाला कोई बिरला ही होता है वर्ना ज़्यादातर तो मजे लेने वाले ही होते हैं।  आप जब भी कभी अपनी कोई समस्या किसी के सामने रखते हो तो सबसे पहले ये जवाब आता है, लो आपने मुझे पहले क्यों नहीं बताया, ओ भाई, अगर ये समस्या पहले थी ही नहीं तो बता कैसे सकते थे ? चलो अगर पहले बता देते तो क्या कर लेते ? लो अब बता दिया, अब क्या कर सकते हो वो बताओ ? नहीं अब तो मेरे दोस्त के साले का सांढ़ू भाई का यहाँ से तबादला हो गया है नहीं तो उससे कह के ये काम तो दो मिनट में करवा देता ! अबे घोंचू, अगर तुझे पहले भी बता देते तो कुछ न करता, हमें पता है !!

फिर आते हैं वो लोग जो होते तो आपके शुभचिंतक है पर बातों से नहीं लगते, जैसे किसी का कोई काम किसी महकमे में अटक गया हो तो ये लोग कहेंगे - आप नहीं जानते महकमे वाले तो जुर्माना ही बहुत लगाते हैं, आपने गलत जगह पंगा ले लिया ! अरे आप को बताया तो था कि मेरे बुआ के देवर के साथ भी ऐसा ही हुआ था, अब भी समय है आप किसी से मिल के मामला रफ़ा - दफ़ा कर दो इस में सब की भलाई है !

एक और होते हैं जो फोन पर ही सब कुछ करने को तैयार रहते हैं, ओह ऐसे कैसे हम पीछे हट जाएँ, आप फ़िक्र न करो मैं कल सुबह ही खुद इनको सबक सिखाऊंगा आप चिंता मत करो, मैं सारे मंत्रियों को जानता हूँ, मैं उनसे कह कर ये काम दो मिनट में करवा सकता हूँ, यह सुनकर आप को बड़ी तसल्ली होती है लेकिन सिर्फ दो-तीन दिन के लिए, उसके बाद ना तो कोई मंत्री उपलब्ध होता है और ना ही ये मंत्री के जानने वाले !! और तो और फिर ये खुद भी बड़े व्यस्त हो जाते हैं, यहाँ तक कि आपका फोन उठाना भी बंद कर देते हैं और बाद में कहते हैं -  बड़ी मुसीबत में आ गया था, मेरा तो खुद का बहुत बड़ा नुकसान हो गया।


कोई-कोई ऐसे भी होते हैं जो आपको हौंसला ही नहीं देते अपितु आपके साथ खड़े भी रहते हैं और आपकी समस्या का हल भी निकालने में मदद करते हैं लेकिन ऐसे लोगों के लिए भी समाज आपको समझाने आ जाता है - अरे उसका खुद का कोई काम धंधा है नहीं वो आपकी मदद क्यों करेगा, आप ज़रा बच के रहिएगा, ऐसे लोग अक्सर आपके पैसे लेकर चंपत हो जाया करते हैं, आप तो हमारे अपने हैं इसलिए आपको आगाह कर रहे हैं, ओ समाज, अगर आपको मेरी इतनी ही फ़िक्र रही है  तो आप खुद क्यों नहीं साथ देते ?

और इतना सब हो जाने के बाद अगर आपकी समस्या हल हो जाये या ख़त्म हो जाये तो भी समाज पीछा नहीं छोड़ता और पीड़ पराई जानने वाले के बारे में कुछ गलत ही बोलेंगे मसलन अगर ये इतना कुछ कर सकता था तो पहले क्यूँ नहीं आगे आया ? या इसने आपके काम को अभी के लिए टाल दिया है आपको तो पक्का समाधान चाहिए था ये तो रोज़ की किच-किच लगी रहेगी, ये काम तो कोई भी करवा सकता था इसमें कौन सी बड़ी बात थी ? खैर जो मददगार होता है वो शायद इन बातों को ज़्यादा नहीं सोचता क्यूंकि उसका मकसद सिर्फ मदद करना होता है न कि किसी से बड़ा बनना !!
वहीँ ये भी कहा गया है कि --
वैष्णव जन तो तेने कहिये जे, पीड़ पराई जाने रे |
पर दुख्खे उपकार करे तोये, मन अभिमान न आने रे ||
सकल लोक मान सहने वन्दे, निंदा न करे केनी रे |
वाच काछ मन निश्छल राखे, धन धन जननी तेनी रे |

आज के लिए इतना ही। 
||  इति ||

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>

Monday, 17 April 2017

शोर-धार्मिक शोर..

जब सुबह-सुबह घर में नल ने किसी बजुर्ग के मांनिद खाँसते हुए अंदर आने की इजाजत मांगी तो मेरी भी आँख खुल गयी,अभी थोड़ा अँधेरा सा ही लग रहा था, दूर कहीं से चौकीदार की लाठी पटकने की आवाज़ अभी आ रही थी मानो अँधेरे को आख़िरी धमकी देकर भगाना चाहता हो ,शायद सूरज का भी आज मन नहीं था काम पर आने का क्योंकि उसका दोस्त बादल आया हुआ था और दोनों जैसे आँख मिचौली खेलने में लगे थे। कुछ पड़ोस में रहने वाली गोरैया ने भी शोर मचा रखा था, लगता था आज सवेरे-सवेरे ही चिड़े से किसी बात पे कहासुनी हो गयी थी।अभी ज़रा सुस्ता ही रहा था कि अख़बार वाले ने इतने ज़ोर से अख़बार को फेंका कि ज़रूर कुछ ख़बरें टूट-फूट गयी होंगी या कम से कम तोड़ मरोड़ तो दी होंगी, चलो रही होगी उसकी भी कोई खुन्नस इन ख़बरों के साथ, या शायद सवेरे उठने का मन नहीं रहा होगा !
इतने में मेरे घर के पास बने हुए दो तीन-चार धार्मिक स्थानों में से एक धार्मिक स्थान के सेवादार ने लाउड-स्पीकर चला कर अपनी जाति के लोगों को जगाने की क्रिया शुरू की।  उसके देखा-देखी दूसरी और फिर तीसरी-चौथी दुकान के सेवादार/महंत/ग्रंथि/पुजारी ने भी अपने धर्म के इष्टदेव के नाम के गुणगान करने वाले गाने/भजन/शब्द कर्णभेदी सुर या शायद बेसुर बिखेरने शुरू कर दिए।  अब तो कुछ खिचड़ी सी कानों तक पहुँच रही थी परन्तु समझ कुछ नहीं आ रहा था, कभी कोई आलाप तो बीच में ही कोई पाठ या ढोलक की थाप सब कुछ इतना घुलमिल के सुनाई दे रहा था।  किसी सब्ज़ी-मंडी की सी फीलिंग आ रही थी मानो हर दुकान वाला चिल्ला-चिल्ला कर अपने ग्राहकों को आकर्षित कर रहा हो !! भले ही मेरे  देश में धर्म अलग-अलग हैं पर सबका प्रचार का तरीका एक सा है - शोर मचा कर। वाह, अनेकता में एकता !! 

पिछले कुछ दिनों में सर्वोच्च न्यायालय की एक फटकार ने राष्ट्रया राज मार्ग से सारे ठेके आनन -फानन हटा दिए, फिर भारत स्टेज तीन के वाहन भी ऐसे ही हटा दिए गए मगर ये भोंडे भोंपू कब हटेंगे कुछ पता नहीं।  आज भी उस कवितामय मूड को घबराहट में बदल के रख दिया।  अभी मैं भक्त कबीर जी के बारे में कुछ कह दूँ तो वो सबके धर्म गुरु बन जायेंगे और मेरे खिलाफ मोर्चा खोल डालेंगे, हो सकता है कोई फ़तवा भी जारी कर दें पर खुद कबीर जी ने क्या कहा वो समझने का प्रयास कभी नहीं करेंगे।
कबीर जी ने ही तो कहा था -

"कांकर पाथर जोरि के ,मस्जिद लई चुनाय |
ता उपर बांग दे, क्या बहरा हुआ खुदाय ||”

(अर्थ :- कबीर कहते हैं कि इधर-उधर के कंकड़-पथ्थर जोड़ कर मस्जिद तो बना ली,अब उसके भी ऊपर चढ़ कर शोर क्यों मचा रहे हो, क्या खुदा बहरा है ?)

”हिन्दू कहें मोहि राम पियारा, तुर्क कहें रहमाना,
आपस में दोउ लड़ी-लड़ी मुए, मरम न कोउ जाना।”

(अर्थ : कबीर कहते हैं कि हिन्दू राम के भक्त हैं और तुर्क (मुस्लिम) को रहमान प्यारा है. इसी बात पर दोनों लड़-लड़ कर मौत के मुंह में जा पहुंचे, तब भी दोनों में से कोई सच को न जान पाया।)
धर्म भीतर की आवाज को सुनने का साधन है। इसके लिए गहन शांति होना चाहिए न कि कभी कीर्तन दरबार,जगराता, शोभा यात्रा या नगर कीर्तन। अब कोई भी सुप्रीम कोर्ट की बात क्यों नहीं मानता ? कोई भी नेता क्यों नहीं ये मुद्दा संसद में उठाता ? क्यूंकि इसी शोर के बीच में कई मुद्दे छुप जाते हैं, कई काले धंदे सफ़ेद हो जाते हैं, कई कुकर्म लुक-छुप जाते हैं और सभी नेताओं की दुकानदारी इसी तरह चलती रहती है।

मैं इस लाउड-स्पीकर, डी.जे. प्रथा के सख्त खिलाफ हूँ  ! भाई साहिब अगर मुझे भक्ति करनी होगी तो मैं अपने-आप कर लूँगा कृपया आप भोंपू लगा कर मुझे भक्ति करने के लिए मजबूर न करें !!

शोर-धार्मिक शोर..
|| इति || 

Wednesday, 5 April 2017

राम-नवमी





मेरे शहर में शायद राम का जन्म का सब से ज्यादा शोर-शराबा होता है, जब मैं शोर शब्द का प्रयोग करता हूँ तो शायद उन लोगों को बुरा लग सकता है, या शायद "भावना आहत" हो सकती हैं जो शराब पीकर शोभा-यात्रा में गाड़ी चलाने वालों की खबर दबाने में लगे होंगे।  कभी-कभी शर्म भी आती है और गुस्सा भी, ये सोच कर कि हम किस सदी में जी रहे हैं ? जहाँ एक तरफ हम चाँद सितारों के आगे और की खोज कर रहे हैं वहीँ हम अबतक एक रूढ़िवादी और कट्टर सोच भी रख रहे हैं।  यहाँ शहर के पुराने हिस्से में, जो कि काफी संकरा और भीड़-भाड़ वाला है उसमें से शोभा-यात्रा निकालना बिल्कुल "शोभा" नहीं देता है। 

कल उसी शोभा-यात्रा में जालंधर के ज्योति चौक या भगवान वाल्मीकि चौक पर शराब के नशे में धुत्त ट्रक ड्राईवर ने तीन लोगों की बलि चढ़ा दी और अनेकों को बुरी तरह से रौंदते हुए घायल कर दिया।  प्रशासन अब तक चुप्प है,हाँ इक्का-दुक्का मंत्रियों के बयान आ चुके हैं, कि घायलों का ईलाज मुफ्त होगा।  क्यों भाई क्यों मुफ्त होगा, जिन लोगों ने इस शोभा-यात्रा की इज़ाज़त दी है ( मेरा मतलब शहर के कमिश्नर या शहर के मेयर ) या जिन लोगों ने इसका आयोजन किया है या जिन मंत्रियों ने इसका उद्धघाटन किया था, उन लोगों से इलाज के पैसे लेने चाहिए ना कि करदाता के पैसों से। यूँ तो राम जी बुराई पर जीत के लिए जाने जाते हैं पर उनके खुद के जन्मदिन पर ये शोर, गन्दगी और आम जनता को परेशान करने वाली "शोभा-यात्रा" पर हमें जीत कब मिलेगी ? कब हम उनके जन्म को शांतिमय ढंग से मना पाएंगे ? 

जालंधर में पिछले कई सालों से राम जी का भी बटवारा सा हो गया है, एक की जगह दो-दो शोभा-यात्रा निकाली जाती हैं और दोनों में होड़ सी लगी रहती है कि किसकी शोभा-यात्रा ज़्यादा बड़ी थी या ज़्यादा फ़िल्मी और छोटे परदे के कलाकार आये थे। जहाँ राम जी को मर्यादा-पुरुषोत्तम कहा गया है वहीँ इन भक्तों को क्या कहा जाये जो उनके जन्म दिवस को इस भोंडे प्रदर्शन के रूप में मनाते हैं।  यहाँ बात भक्ति प्रदर्शन को छोड़ शक्ति-प्रदर्शन पर आ जाती है। अब जबकि ये हादसा हो चुका है, जिस मीडिया ग्रुप ने यह आयोजन किया था उनके अख़बार में तो ये खबर देखने के लिए काफी जतन करना पड़ा और वहीँ दूसरे मीडिया हाउस ने यह खबर बड़े ही चाव से परोसी। किसका फायदा हुआ, या होगा यह तो पता नहीं हाँ आम जनता का नुकसान ज़रूर हुआ है। इस सबसे बढ़ कर जो सारा दिन लंगर में भोजन या अन्न का नुकसान हुआ वो अलग, लोगों को जबरदस्ती लिफाफे भर-भर ले अन्न दिया गया जो की दिन ज़्यादातर कूड़े के ढेर में मिलता है। 

कुछ लोगों ने जान गवाई , कुछ ने धंधा- क्योंकि जो दिहाड़ीदार या रेहड़ी वाले यात्रा के रास्ते में फल,सब्ज़ियां बेचते हैं, कुछ ने अपना कीमती पेट्रोल-क्योंकि आम तौर पर सारे रास्ते बंद कर दिए जाते हैं और लोगों को मजबूरन घूम के या लंबा रास्ता अपनाना पड़ता है और कुछ लोगों ने अमन-शांति- क्योंकि इतना शोर होता है कि अपने घर में बैठ के भी बात करना मुश्किल हो जाता है। और यह सारा तामझाम सिर्फ दिखावे के लिए क्योंकि धर्म के नाम पर आप कुछ भी कर सकते हो आपसे सवाल नहीं पूछा जायेगा। पूछने वाला नास्तिक या धर्म विरोधी के नाम से नवाज़ा जाता है। 
भारत में हम धर्म के नाम पर लिख सकते हैं ,
धर्म के नाम पर पैसा ऐंठ सकते हैं,
धर्म के नाम पर गा सकते हैं ,
धर्म के नाम पर लड़ सकते हैं,
धर्म के नाम पर मर सकते हैं,
बस धर्म के नाम पर जी नहीं सकते !!

इति ... 
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>

Wednesday, 29 March 2017

झंडा ऊंचा रहे हमारा !!



अभी पिछले दिनों एक ख़बर को राष्ट्रभक्त बड़े ही चाव से सोशल मीडिया पर परोस रहे थे कि भारत क्षमा कीजियेगा हिंदुस्तान का सबसे ऊंचा झंडा फिर से क्षमा कीजियेगा राष्ट्र ध्वज पंजाब के अटारी बॉर्डर पर फहरा दिया गया है , सुन कर सीना चौड़ा हो गया हालाँकि अब भी 56 इंच का तो नहीं हुआ था परंतु फिर भी गर्व से फटा जा रहा था क्योंकि ये काम ही बहुत गर्व का है।  फिर धीरे-धीरे इस तिरंगे के बारे में और खबरें आनी शुरू हुई जैसे  यह झंडा 350 फीट की ऊंचाई पर फहराया गया है, इसे न केवल अमृतसर बल्कि लाहौर से भी देखा जा सकेगा.इस झंडे की लंबाई 120 फीट है और चौड़ाई 80 फीट है, इसका वजह 65 किलोग्राम है. यह तिरंगा हर मौसम की मार सहन करने को तैयार है, इसे केवल कटने और फटने की हालत में ही नीचे उतारा जाएगा. इस झंडे के निर्माण में कुल 3.50 करोड़ का खर्च आया है.यह तिरंगा लाइन ऑफ कंट्रोल से करीब 200 मीटर की दूरी पर है. रिपोर्ट्स है कि इस तिरंगे को फहराने पर पाकिस्तान ने एतराज जताया था, लेकिन बीएसएफ ने पाकिस्तान की आपत्तियों को खारिज कर कह दिया है कि तिरंगा एलओसी से 200 मीटर की दूरी पर है. 

बड़ा स्वाद आया कि हमारा जन्म-जात का दुश्मन पाकिस्तान परेशान है, वाह क्या बात है मेरे देश की सरकार की, घर बैठे-बैठे दुश्मन पड़ोसी की नींद हराम कर दी। 

यह तिरंगा 6 मार्च 2017 को पहली बार फहराया गया था, अब तक चार बार बदला जा चुका है मतलब 22 दिनों में चार बार, मतलब लगभग हर छठे दिन, यानि कि एक महीने में पाँच बार, यानि कि साल में सिर्फ 60 बार।  चलो मान भी लिया कि मैं बात को बढ़ा-चढ़ा कर बोल रहा हूँ तो फिर भी 30 बार मान लो, अब इस हिसाब से अगर हर बार सिर्फ कपडे की कीमत ही जोडें तो लगभग सात लाख की होती है, साल में दो करोड़ के करीब। यह दो करोड़ सिर्फ इसलिए कि दुश्मन हमारा मज़ाक़ बना सके और लोग कह सकें कि इनसे अपना झंडा तो सँभलता नहीं है देश क्या ख़ाक संभालेंगे ? इससे आम भारतीय को क्या फायदा हो रहा है,क्या गरीबी कम हो रही है,क्या शिक्षा का स्तर ऊंचा हो रहा है या देश में बेरोज़गारी कम हो रही है ?
अभी हमलोग, मेरा मतलब है कि हम भारतीय लोग इस हालत में नहीं हैं कि रजवाड़ों की तरह खर्च कर सकें, अभी बहुत से और काम बाकी हैं।  ठीक इसी तरह की एक कोशिश वडोदरा, गुजरात में भी जारी है हालाँकि ये कोशिश हमारे ध्वज से थोड़ी सी महँगी है (लगभग 2989 करोड़ रूपए) ये इसकी शुरूआती कीमत है बनते-बनते बढ़ती जाएगी और 4000 करोड़ के आसपास ख़त्म होगी, ओह, मैं फिर से ज़्यादा बता गया, चलो 3000 करोड़ रुपए पर ख़त्म हो जायेगा।  तो क्या आपको नहीं लगता कि यह पैसा हर उस गरीब का हक़ है जिसने जगह-जगह टैक्स चुकाया, खुद का पेट काट कर हर खरीदी पर सरकार को कर चुकाया।  अगर यही कर किसी और देश में चुकाया गया होता तो बदले में करदाता को कुछ फ़ायदा ज़रूर दिया गया होता ना कि देश की जनता का पैसा ऐसे भव्य निर्माण में फ़िजूल खर्च किये होते।
क्या यही है हमारा ऊँचे झंडे वाला गर्व, कि दूर से तिरंगा तो नज़र आता है पर उसके नीचे पसरा बंदा नंगा नज़र नहीं आता ! अगर यही पैसा किसी गरीब कल्याण योजना में लगाया जाता या किसी ग्रामीण इलाके में कोई हस्पताल बनाया जाता या कोई शिक्षा संसथान बना दिया जाता तो देश निर्माण भी हो जाए और शायद काम के नाम पर सरकार को एक मौका और मिल जाए। कई बार हम शब्दों का वास्तविक मतलब भूल कर लिखित मतलब को सच समझने लगते हैं, यहाँ  वही हुआ "झंडा ऊंचा रहे हमारा "
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।
प्रेम सुधा सरसाने वाला
वीरों को हरषाने वाला
मातृभूमि का तन-मन सारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।
लखकर जोश बढ़े क्षण-क्षण में,
काँपे शत्रु देखकर मन में,
मिट जावे भय संकट सारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।
हो स्वराज जनता का निश्चय,
बोलो भारत माता की जय,
स्वतंत्रता ही ध्येय हमारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।
देश-जाति पर बलि-बलि जाओ,
एक साथ सब मिलकर गाओ,
प्यारा भारत देश हमारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।
चाहे जान भले ही जावे,
विश्व-विजय करके दिखलावे,
तब होवे प्रण-पूर्ण हमारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।
सदा शक्ति बरसाने वाला,


स्वतंत्रता के भीषण रण में,
इस झंडे के नीचे निर्भय,
आओ प्यारे वीरों आओ,
इसकी शान न जाने पावे,
- श्यामलाल गुप्त

हम लोगों ने सिर्फ एक पंक्ति का लिखित मतलब निकाल, अमल में ला दिया और असली बात को ध्यान में नहीं रखा।  खैर अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा, सुधार तो कभी भी किया जा सकता है। 


इति.... 

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>

Thursday, 23 March 2017

Trade Unions,Hindrance in growth !!

There are some questions to be asked in the next years to come. Are people benefited by these trade unions or these unions are acting like "HURDLES" in the way of growth of the organization. For past many years I personally witnessed some of the trade unions acting as a hurdle in the growth of people and the organization as well. There are different schools of thought for the working style of a Medical Representative in India.
It varies from area to area. Like in most of the India people are working from morning till night with a break in the noon for lunch and other preparations. Where as in Northern India Specially PUNJAB there is a strict restriction on working after 3 pm. This dictatorship is out of the belief that a Medical Representative starts working right from the time he/she wakes up in the morning,while he/she is planning the day, preparing the bag for the day's work and by 3 pm it completes 8 working hours, that's why he/she should stop working.

There are some trade unions with the name of Punjab Medical Representative Association{PMRA} and Punjab & Chandigarh Sales & Medical Representative Association{PCMSRA} they are acting like a licensing body that gives a permission to the Managers of these pharmaceutical organizations to work in the respective head quarter, and for that manager has to serve an intimation minimum 7 days in advance. Then the governing body will allow them on a hand written note where the dates and working places will be mentioned. What is more any member of this association can check that notice and approval. A pharma manager can not work in one territory for more than 5 days in a month that too maximum 3 days in a stretch. Shockingly a Regional Manager or a Second Line Manager they allow just 2 days in a month that too in a single stretch.
Here if Third Line Manager is there to meet the doctors in that territory he too is allowed to work for a maximum of 2 days and these two days will be deducted from the total working days of the First Line Manager in the next month. This is all done with a written record in the form of a ledger which are being placed in the respective offices of these unions under the supervision of office bearers.
If any Manager found meeting with his Medical Representative beyond 3 pm he can be manhandled or abused there and then only by the members of PMRA/PCMSRA. If these goons find a Medical Representative working beyond 3 pm he/she can be forced to pay a fine of Rs.200/- or 300/- or depending upon the will & whims of the person present there.
All this is happening in the free India where we are talking about our fundamental rights and the first few are Freedom of speech and Freedom of work. Here I believe that these Trade Unions are acting as a hurdle in one's personal as well as professional growth. Though Pharma Companies are growing but if these people start working with open minds,they can achieve not only career wise but also social stature wise. We can find many people who are approaching their retirement age and still some times working at the level they started working around 30-35 years ago.
In the end I will pray to GOD almighty to prevail good senses to these people so that they can achieve the real meaning and purpose of the word "ASSOCIATION".
Here I am not pin-pointing the only bad things about Trade Unions, these unions are taking care of some social causes as well such as blood donation and other donations. They are organizing health check up camps too. But despite these noble causes, these organizations are hampering the growth of many !! (Individuals & Society).

The time has arrive when everyone should think beyond 8 hours of Job !!

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>

Wednesday, 8 March 2017

बेवकूफ़


बेवकूफ़ 


रोज़ की ही तरह आज फिर वो परमात्मा का नाम लेते हुए उठी ।
ग़ुसलख़ाने में जा के फटाफट नहा धो कर, कपड़े बदलने के बाद रसोई में आयी और चाय का पानी गैस पर रख के बच्चों को जगाया ताकि वो स्कूल जाने के लिए तैयार हो सकें।
थोड़ी देर बाद सास-ससुर को चाय दी और बच्चों के लिए नाश्ते बनाने में जुट गयी और इसी बीच बच्चों को स्कूल की वर्दी भी पहनाई।
अब पतिदेव को भी चाय देकर उठाया और बच्चों को बस स्टॉप तक छोड़ कर आयी,वापिस आते-आते रास्ते में से दूध और ब्रेड के साथ कुछ सब्ज़ियां भी खरीद के लायी।
अब  सभी लोगों के लिए नाश्ता बनाया और बीच में ही पति के लिए कपडे प्रेस करके दिए ताकि वो ऑफिस जा सकें।
अभी सब को नाश्ता करा ही रही थी कि पतिदेव ऑफिस के लिए निकल गए। गेट बंद करके वापिस मुड़ी ही थी कि सास ने कुछ गंदे कपड़े और बिस्तर की चाद्दर निकाल के धोने के लिए थमा दी।
जैसे ही कपड़े धो के उठी कि कामवाली आ सफाई करने के लिए आ गयी। 11  बज गए थे , कामवाली के साथ काम कराते हुए कुछ झाड़-पोंछ करते हुए लगभग 12 बज गए थे।  कामवाली काम ख़त्म करने ही वाली थी कि उसकी ननद और उसके पति (नंदोई ) घर पर आ गए। उन्हें चाय नाश्ता करा के हटी ही थी कि सासु माँ ने पूछना शुरू कर दिया कि मेहमानों के खाने में क्या बनाना है, झट से वो रसोई में घुस गयी और आनन -फ़ानन दाल,सब्ज़ी और कुछ मीठा बनाने में लग गयी।
2 बजने को आ गए, जल्दी से मेहमानों को खाना परोसा ही था के बच्चों कि बस का हॉर्न सुनाई दिया , दौड़ के बच्चों को घर लायी, कपडे बदलने के लिए दिए और उनकी कहानियाँ सुनते हुए उनको भी खाने के लिए बैठा दिया।
अभी बर्तन मांज के हटी भी नहीं थी के पतिदेव खाना खाने के लिए आ गए और कहने लगे जल्दी से खाना परोस दो मैं लेट हो रहा हूँ , यह सुनते ही उसे याद आया कि आज तो मैंने भी सुबह से कुछ नहीं खाया, जैसे ही रोटियों वाला डिब्बा देखा तो वो ख़ाली निकला, फिर दिल ने समझाया कि ये कौन सी नयी बात है,लगभग रोज़ाना ऐसे ही तो होता है।
खैर ताज़ी रोटियां बना कर पति को परोस के पास बैठी तो पति ने कहा "तुम भी खा लो " सुबह से भूखी होने के बाद जब किसी ने प्यार से खाने के लिए पूछा तो बेसबब आँख से आँसू निकल आये।  पति ने पूछा कि रो क्यों रही हो तो वो चुप रही और मन ही मन सोचने लगी के ससुराल में कितनी मेहनत के बाद रोटी नसीब होती है, और कहाँ वो बचपन के दिन जब माँ बिस्तर पर बैठे-बैठे खाना खिला दिया करती थी।
पति के दोबारा पूछने पर उसने जवाब दिया "कुछ नहीं, बस ऐसे ही"..
पति मुस्करा के बोला "तुम औरतें भी न "बेवकूफ" ही होती हो बिना वजह रोना शुरू कर देती हो "
#unknown..


आज के लिए इतना ही। ...

||  इति ||


<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>

Saturday, 18 February 2017

इतिहास

लगता है हमारे देश में एक अजीब तरह के पागलपन का वायरस छिड़का गया है. पिछले दिनों ज़रूर कोई एलियन स्पेस-शिप आर्यावर्त में उतरा था, जिसने हवा में कुछ घोल दिया है. वरना लोग-बाग यूं पगलाए हुए घूमते नज़र नहीं आते. नित-नई मूर्खताओं का सृजन कर रहे हैं हम. अभी पिछली मूर्खता से उबरे नहीं होते कि किसी नई मूर्खता का शिगूफा छिड़ जाता है. वैसे ये बोल्ड में लिख लीजिए, ऐसा कुछ लोग कर रहे हैं, बाकी हम सब बड़े भले लोग हैं. हमारा इतिहास प्रेम तो आजकल उफ़ान पर आए दूध की तरह उबल-उबल कर बह रहा है. आम आदमी से लेकर नेताओं तक, फिल्मस्टार्स से लेकर हिस्ट्रीशीटर्स तक सभी लोग हिस्ट्री में गैरमामूली दिलचस्पी लेने लगे हैं. हमारा बस चले तो हम फिर से इतिहास में घुस जाएं और एक-एक घटना अपनी अध्यक्षता में करवाएं.
ज़रा पिछले कुछ महीनों की घटनाएं रिव्यू भर कर लें तो साफ़ नज़र आ जाएगा कि ज़्यादातर मौकों पर ‘टॉक ऑफ़ दी नेशन’ क्या मुद्दा रहा है. इतिहास. टीपू सुलतान, औरंगज़ेब, बाबर, गांधी, नेहरू, पटेल, तैमूर, पद्मावती, खिलजी यही सब सुनने को मिला बार-बार. सोशल मीडिया पर तलवारें भांजी गईं. बाकायदा युद्ध लड़े गए. इतिहास की बातों के चक्कर में लोगों के वर्तमान दोस्त बिछड़ गए. लोगों का बस नहीं चल रहा था कि वो अपनी मर्ज़ी का इतिहास लिख डालें.
खैर, लोगों का चले ना चले सरकारों का तो चलता है. ऐसी ही एक कोशिश राजस्थान यूनिवर्सिटी करने जा रही है. आईडिया भाजपा विधायक का है. जयपुर से भाजपा विधायक मोहनलाल गुप्ता ने ये सुझाव दिया है कि यूनिवर्सिटी की किताबों में फेरबदल कर ‘हल्दीघाटी के संग्राम’ में अकबर की जगह महाराणा प्रताप को विजेता दिखाया जाए. उनका कहना है कि कई सारे इतिहासकारों ने इस घटना को गलत तरीके से लिखा है. 1576 में हुई इस फेमस लड़ाई में जीत महाराणा प्रताप की हुई थी.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए मोहनलाल गुप्ता ने कहा, “कोर्स की किताबों में इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पढ़ाया जा रहा है. अब समय आ गया है इसमें बदलाव किया जाए और इस पीढ़ी के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी सही इतिहास पढ़ाया जाए.” इसके अलावा उन्होंने किताबों में चार अध्याय और जोड़ने की सिफारिश की. जिनमें से एक स्वामी विवेकानंद के ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ पर होगा.
मोहनलाल गुप्ता राजस्थान यूनिवर्सिटी सिंडिकेट में सरकारी प्रतिनिधि हैं. यानी सरकार की आवाज़ हैं. उनके सुझावों को यूनिवर्सिटी ने सीरियसली ले भी लिया है. RU के इतिहास विभाग के अध्यक्ष के जी शर्मा ने भी कहा है कि उन्होंने खुद इस विषय पर रिसर्च की है और पाया कि महाराणा प्रताप और अकबर के बीच का युद्ध ड्रॉ रहा था. यूनिवर्सिटी के वाइस  चांसलर राजेश्वर सिंह ने इस प्रस्ताव को हिस्ट्री बोर्ड ऑफ़ स्टडीज के पास भेज दिया है. उन्होंने जानकारी दी कि बोर्ड इसकी जांच करेगा और फिर अकैडमिक काउंसिल को अप्रूवल के लिए भेज देगा.
यहां जानने लायक बात एक और है.टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी ख़बर के मुताबिक़, राजस्थान सरकार पिछले कुछ दिनों में स्कूल की किताबों में कुछ बदलाव कर भी चुकी है. सालभर पहले उसने मुग़ल बादशाह अकबर के नाम के साथ लगने वाले ‘महान’ शब्द को हटवाया था. इसी तरह कुछ मुस्लिम शासकों पर आधारित कंटेंट में बड़े पैमाने पर छंटनी की थी. पिछले साल जुलाई में सातवीं क्लास के बच्चों की किताबों से जवाहरलाल नेहरू और सरोजिनी नायडू के नाम हटा लिए गए थे. यही नहीं नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी हत्या का ज़िक्र भी नहीं था. 
ये एक गैर-ज़रूरी हरकत है. ऐसी ही एक हरकत कुछ दिनों पहले बंगाल में ममता बनर्जी कर चुकी हैं. उन्होंने पाठ्यक्रम की किताबों से ‘रामधोनु’ शब्द हटवा कर ‘रोंगधोनु’ करवा दिया था. लॉजिक था कि रामधोनु से धार्मिक ध्वनि आती है. उस वक़्त उनकी भी बहुत छीछालेदर हुई थी. राम को जबरन हटाओगे तो चीजें रोंग हो ही जाएंगी.

इस तरह के गैर-ज़रूरी शोशे अक्सर इन नेताओं द्वारा पब्लिक में छोड़े जाते हैं और जनता तमाम ज़रूरी मुद्दों को भुलाकर इनमें व्यस्त रहने लगती है. इतिहास पर गर्व ज़रूर करें लेकिन उसे नाक का मसला ना बनाएं. हमारे वर्तमान की ऐसी-तैसी हुई जा रही है और हम इतिहास का लॉलीपॉप चूस रहें हैं. सैंकड़ों साल पहले क्या हुआ था इसे लेकर फिल्मकारों को पीट रहे हैं, एक नवजात बच्चे को देशद्रोही बता रहे हैं, आततायियों को किसी धर्म से जोड़ कर गद्दारी के फतवे जारी कर रहे हैं. ये ना सिर्फ गैर-ज़रूरी है बल्कि नुकसानदेह भी है.
हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की जीत हुई थी या अकबर की इसपर सर धुनने से इलाके की टूटी सड़क ठीक नहीं हो जाने वाली. वो ठीक तभी होगी जब हम इतिहास से निकाल कर वर्तमान में आएंगे और अपने रहनुमाओं को घेरेंगे. उनसे ये पूछने की अक्ल रखेंगे कि,
“हल्दीघाटी तो ठीक है लेकिन हल्दी के रेट इतने क्यों बढ़ रहे हैं?”

इतिहास कहीं हास पर इति नो हो जाए !!