जाति न पूछो .
क्या "प्रतिभा " जन्मजात होती है ??नही .... यह केवल और केवल कर्मठता,लगन और जिजीविषा द्वारा अर्जित की जाती है !!
हैरत में हूँ मै कि जिन खिलाडियों ने अपनी समस्त क्षमताओं को समेटते हुए पूरी जीवटता के साथ विश्व मंच पर प्रदर्शन किया , उन प्रतिभाशालियों की जाति खोजने में व्यस्त हैं जातिवादी ?
-- क्या जातिवादी साधुओं - बाबाओ से उनकी जाति के आधार पर ज्ञान लेने जाते हैं ?
क्या जातिवादियों ने कभी आसाराम उर्फ़ प्यासाराम,रामदेव,रविशंकर ,निर्मल बाबा आदि आदि से उनकी जाति पूछी ?
क्या कभी किसी ने कलाम,मदर टेरेसा, सचिन से उनकी जाति पूछी है ?
क्या इन जातिवादियों ने कभी अपने आस- पास के होनहार { भले ही किसी भी क्षेत्र में हों } सजातीय लोगों की धेलेभर की भी मदद की है {कुछ भामाशाहों को छोड़कर } ?
जाति की चौखट तोड़कर विश्व मंच पर तिरंगा फहराती इन प्रतिभाओ की जीत का श्रेय लेने का किसी भी जातिवादी को हक नही है !! समझे ??
... वो पूरे देश के लिए खेली हैं ...केवल एक जाति के लिए नही।
अकेले तुम्हे ही नही अपितु पूरे देश को इन पर गर्व है .. अतः अपनी घिनौनी हरकतों से बाज़ आओ वरना आने वाला वक़्त तुम्हे सबक सिखा देगा !
कभी किसी फ़िल्मी गाने में भी बड़ा सुंदर व्याख्यान किया गया है कि
"दिल को देखो चेहरा न देखो,चेहरे ने लाखों को लूटा, दिल सच्चा और चेहरा झूठा "
ठीक इसी तरह से मैं ये कहता हूँ जात न देखो कर्म देखो,जात ने अबतक हमे आगे ही नहीं बढ़ने दिया और इसी बात का फायदा ये नेतागण उठाते थे, उठाते हैं और शायद उठाते भी रहेंगे अगर हम लोग जाग्रत न हुए या इस मुद्दे पर एकमत न हुए।
नेता हमें जाति, धर्म,राज्य और पैसे के आधार पर बांटा करते हैं, हमारे समाचार पत्र भी कभी-कभी इस तरह की गलती करते रहतें हैं, जैसे साक्षी के पदक जीतने के तुरंत बाद मीडिया ने ये कहना शुरू कर दिया के हरियाणा की साक्षी, बेहतर होता कि भारत कि साक्षी कहा जाता !!
जाति-तोड़ो-समाज-जोड़ो !! बुल्ला की जाणा मैं कौन ?
आज के लिए इतना ही।
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script><script>(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({enable_page_level_ads: truegoogle_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",});</script>
