आज़ादी, आखिर है क्या ये आज़ादी ?
कोई समझता है के सड़क पर थूकना आज़ादी है ,
कोई सड़क किनारे मूतने को आज़ादी समझता है।
कोई कभी भी बड़े बड़े लाउड स्पीकर पर धर्म के नाम पे आज़ादी का प्रदर्शन करता है,
कोई अपनी बड़ी वाली महँगी गाडी कहीं भी खड़ी करने को आज़ादी कहता है।
कोई दुकानदार फुटपाथ पर सामान टिका कर मनाता है,
कोई डॉक्टर किसी भी महिला को खुले में हाथ लगा के बिमारी (आज़ादी) टटोलता है।
कोई बड़े साहेब का मुँह लगा नेता किसी लड़की को ब्लात्कार करने के बाद आज़ाद घूमता है,
कोई मुख्य मंत्री एक बड़ा घोटाला करके सरेआम बच जाने की आज़ादी दिखाता है।
कोई कहता है आजादी अंग्रेजों की गिफ्ट है,
कोई कहता है आजादी चरखे से नहीं आई,
कोई कहता है आजादी के हीरो बदल गये ,
कोई कहता है आजादी मुफ्त का माल है,
कोई कहता है आजादी मिली ही कहां है?
पिछली दो तीन पीढ़ी जिन्हें पंडित जी कह रहीं थीं वे अब मुसलमान निकाले जा रहे हैं,
जो आज तक भारतीय नोट पर छप रहा है वह अय्याश और गद्दार कहा जा रहा है,
देश की आबादी के दो धडे हथियार बंद हो कह रहे हैं कि यह देश किसी एक का ही है।
जिनको मंच पर भ्रस्टाचारी घोषित किया गया वे खुले आम मजे ले रहे हैं, सरकार उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही।
गंगा नदी का प्रदूषण अरबों रुपये व्यय होने पर भी वैसा का वैसा है,
कालाधन चुपचाप मजे ले रहा है...
नेता लोग खुल के धर्म वाला खेल, खेल रहें हैं,
कभी दलित को, कभी किसी और जाती विशेष को प्रताड़ित किया जा रहा है।
हर किसी को जैसे मैं-मैं, मेरा-मेरा करने की आज़ादी मिल गयी है,
एक होड़ सी लगी है दूसरे को गलत साबित करने की।
नेता लोग खुल के धर्म वाला खेल, खेल रहें हैं,
कभी दलित को, कभी किसी और जाती विशेष को प्रताड़ित किया जा रहा है।
हर किसी को जैसे मैं-मैं, मेरा-मेरा करने की आज़ादी मिल गयी है,
एक होड़ सी लगी है दूसरे को गलत साबित करने की।
अच्छे दिन मुंगेरीलाल के सपने जैसे बन गये हैं,
हमारी वीरता और शक्ति जिस पर हमें गर्व है वह उसी की बदौलत है जिसे हम नाकारा और भ्रष्ट बताने में लगे हैं।
लगता नहीं देश बीमार होगया है,
हम अंटशंट बोले जा रहे हैं।
आज जिस तरह के राजनीतिक हालात होते जा रहे हैं लगता है की वो दिन दूर नहीं जब एक राजनीतिक दल दुसरे दल के लोगों को सरेआम बिना किसी अपील, दलील या वकील खुद ही सज़ा देनी शुरू कर देंगे !!
आज जिस तरह के राजनीतिक हालात होते जा रहे हैं लगता है की वो दिन दूर नहीं जब एक राजनीतिक दल दुसरे दल के लोगों को सरेआम बिना किसी अपील, दलील या वकील खुद ही सज़ा देनी शुरू कर देंगे !!
क्या एक देश वासी को चिंता नहीं होनी चाहिये?
हम किसे गालियां दे रहे हैं और किस ओर भाग रहे हैं?
चुप रहना चाहता हूं पर कुछ है जो मुझे खाये जा रहा है । मेरा भारत मेरा देश एसा तो न था?
शायद मेरा देश सात दशक पहले आज़ाद हुआ था या शायद सत्तर साल पहले कुछ राजनेताओं का गुलाम हुआ था।
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
enable_page_level_ads: true
});
</script>
