Powered By Blogger

Tuesday, 27 December 2016

'दंगल'


सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों की जमात ज्यादा है, जिन्हें मुद्दों की समझ कम है... या तो वे आंखों पर पट्टी बांधकर भक्तगिरी में लिप्त हैं और इसी तरह की पोस्टों को कॉपी कर-करके माथा पकाते हैं... जिस विषय से संबंधित बात है उस पर तर्क देने की बजाय बे सिर-पैर की पोस्ट डाली जाती है। अभी आमिर खान की फिल्म दंगल को लेकर ही ऐसी ही घासलेटी और बकवास पोस्ट पढऩे को मिल रही है। शाहरुख खान के साथ आमिर खान का भी विरोध असहिष्णुता के मामले में किया गया और धमकी भी दी गई कि उनकी फिल्मों को प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। शाहरुख खान की कमजोर फिल्म दिलवाले ने भी ठीकठाक बिजनेस किया और भक्तों ने इसे भी फ्लॉप बता दिया।

अभी आमिर खान की फिल्म दंगल रिलीज होने से पहले कई प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया पर ही सबक सिखाने की बात कही, लेकिन सिनेमाघरों के सामने उनका छाती-माथा कूटन नजर नहीं आया। पता नहीं किस दड़बे में ये बयान बहादुर नेता जा दुबके और दंगल न सिर्फ धूमधाम से रिलीज हुई, बल्कि सुपर-डुपर हिट भी साबित हो रही है। यहां तक कि हरियाणा और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने तो इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया और इस पार्टी से जुड़े लोग आमिर को सबक सिखाते हुए फिल्म फ्लॉप करवाने के दावे कर रहे थे। ये भी एक तरह का यूटर्न तो है ही, साथ ही पाखंड भी।

अब एक घासलेटी पोस्ट जरूर इस संबंध में सोशल मीडिया में चलने लगी। इस पोस्ट में कहा जा रहा है कि दंगल ने 3 दिन में ही 100 करोड़ रुपए कमा लिए, तो नोटबंदी का असर कहां है..? इस पोस्ट में यह भी कहा कि पहले लोग बैंकों की लाइन में मर रहे थे, उनका काम-धंधा चौपट हो गया। श्रमिकों को मजदूरी नहीं मिली। अब उन्होंने फिल्म देखने के लिए नकदी भी जुटा ली और नेट बैंकिंग भी सीख गए। अब इन पोस्टों को भेजने वाले दिमाग से पैदल लोगों को किस तरह समझाया जाए कि वे असल भारत को जानते और समझते ही नहीं हैं... आमिर खान की दंगल ने जो 100 करोड़ रुपए कमाए वो कोई ठेले वाले, मजदूर, घर में काम करने वाली बाई, साग-भाजी बेचने वाले ने नहीं खर्च किए हैं... इन महामूर्खों को यह तथ्य ही पता नहीं है कि मल्टीफ्लेक्स में फिल्म देखने वाली ऑडियंस यानि उनका दर्शक वर्ग अलग ही है, जो नोटबंदी के पहले भी ऑनलाइन ही अधिकांश टिकट बुक कराता था और इस वर्ग में से अधिकांश को वैसे भी न तो बैंकों की लाइन में लगना पड़ा और न ही एटीएम के सामने... ये वो वर्ग है जिनका कालाधन घर बैठे ही भ्रष्ट बैंक मैनेजरों ने सफेद कर दिया...

इसके अलावा बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग भी फिल्म देखते हैं, जिन्हें नोटबंदी से कोई फर्क इसलिए नहीं पड़ा, क्योंकि उनका वेतन पहले से ही बैंकों में जमा होता रहा है और वे या तो एटीएम से पैसे जरूरत के मुताबिक निकालते हैं या फिर डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। देश की आबादी 125 करोड़ से ज्यादा है और अगर दंगल में 3 दिन में 100 करोड़ कमा लिए और प्रति व्यक्ति मात्र 100 रुपए की औसत टिकट का खर्चा भी जोड़ा जाए तो मात्र 1 करोड़ लोग ही होते हैं। अगर इन 1 करोड़ या ऐसे 10-20 करोड़ लोगों से ही अतुल्य भारत की तस्वीर बनाई जाए तो यह तो मूर्खता का प्रदर्शन ही कहलाएगा।

ऐसी पोस्ट भेजने वाले अपने घर की काम वाली बाई, बिल्डिंग के चौकीदार, गली-मोहल्ले के किराने वाले, ठेले वाले, मजदूर या साग-भाजी बेचने वाले से जरूर पूछ लें कि क्या उन्होंने 200 रुपए की टिकट खरीदकर दंगल देखी..? (इस तरह का तबका ही नोटबंदी से अधिक त्रस्त हुआ है) संभव है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में 500 करोड़ रुपए भी कमा ले, तो इसका देश के उन 124 करोड़ से अधिक लोगों से क्या लेना-देना..? पूरे देश में 50 करोड़ लोग भी सिनेमाघर जाकर ये फिल्म नहीं देख पाएंगे... अभी क्रिसमस पर ही तमाम शॉपिंग मॉलों में पांव रखने की जगह नहीं मिली और होटलों से लेकर पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ है, मगर यह फर्क इंडिया और भारत को समझने वाले ही बेहतर तरीके से जान सकते हैं...

हम लोग सबसे ज़्यादा और सबसे आसानी से लोगों, ख़ास करके इन अनपढ़, रूढ़िवादी,सत्तालोभी और मतलबी नेताओं के शब्दों के जाल में उलझ कर बाकी के अहम मुद्दों को भूल जाते हैं, जैसे फ़िल्म के शुरू होने से पहले राष्ट्रगान, अब कोई मुझे ये समझाए कि फिल्म के शुरू में राष्ट्रगान बजाने से देश को क्या फायदा होने वाला है ? मोहम्मद शमी की बीवी की पोशाक सही हो जाने से देश को क्या मिलेगा ?? हाँ ऐसी बातों से इन नेताओं की घटिया राजनीति ज़रूर चमकती है और आम लोगों का ध्यान इनके द्वारा किए गए घोटालों और नाजायज़ कामों से ज़रूर हट जाता है। अभी कल ही मैंने भी आमिर खान की फिल्म दंगल देखी, उसमें भी हमारी छोटी सोच को दर्शाया गया है कि हम कांस्य पदक से ही खुश हैं जबकि हमारा प्रदर्शन तो स्वर्ण पदक वाला है।

चलो मिल-जुल के आने वाले साल में अपनी इस सोच को बदलने की एक कोशिश ज़रूर करते हैं, प्रण करते हैं कि अब जाति के नाम पर किसी को परखेंगे नहीं, धर्म के नाम पर किसी की निंदा नहीं करेंगे, नफरत नहीं करेंगे, भारत को भारत ही रहने देंगे "हिंदुस्तान" नहीं बनने देंगे !!

नव वर्ष की शुभकामनायें !!

॥  इति ॥

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>

Wednesday, 21 December 2016

"लॉटरी का टिकट"

"लॉटरी का टिकट"


समीर के घर के हालात बहुत अच्छे नहीं थे, किसी प्राइवेट कंपनी में क्लर्क का काम करता था, छोटी सी तनख्वाह में घर का गुज़ारा बड़ी मुश्किल से चलता था और ऊपर से छोटी बहन की पढ़ाई, खुद के बच्चों के खर्चे और इन सबके ऊपर बीमार पिता के इलाज का बोझ, समीर थोड़ा खिन्न सा रहने लगा था । समीर बड़ी लगन से काम करता था और अक्सर कुछ इधर-उधर के काम भी पकड़ लेता था ताकि थोड़े और पैसे बन सकें परंतु फिर भी बहुत परेशानी बानी रहती थी । बहन सुजाता की किताबें पुरानी खरीद के देने में भी बहुत खर्चा लगता था, बच्चों के कपड़े तो मानो रोज़ छोटे ही होते जाते थे और पिताजी की दवाईयाँ हर दिन महँगी !

एक दिन समीर ने अखबार में एक लॉटरी का विज्ञापन देखा तो मन हुआ कि क्यों ना एक टिकट खरीद के देखा जाये, क्या पता किस्मत में क्या लिखा हो ? समीर ने झिझकते हुए ये बात पत्नी सुनीता को भी बताई तो उसने भी हाँ में हाँ मिलाते हुए कहा कि हमें ये टिकट ज़रूर खरीदनी चाहिए । अगले ही दिन ऑफिस से घर आते हुए समीर टिकट लेने के लिए एक दुकान में जा पहुँचा। हालाँकि उसे अंदर से बड़ी झिझक सी हो रही थी क्योंकि उसने कभी भी लॉटरी का टिकट नहीं खरीदा था, कुछ शर्म सी भी महसूस हो रही थी पर किसी तरह से समीर ने वो टिकट खरीद ही ली । घर आकर समीर ने सुनीता को टिकट थमा दी और सुनीता ने वो टिकट घर में स्थापित छोटे से मन्दिर में भगवान की मूर्ति के नीचे रख दी और मन ही मन ढेर सारी प्रार्थना कर डाली ।

लाटरी का ड्रा निकलने में लगभग एक महीना पड़ा था लेकिन समीर अभी से अपने आप को पहले इनाम के विजेता के रूप में देखने लगा था । उस रात समीर सोचता रहा कि अगर उसका पहला इनाम निकल आया, जो कि एक करोड़ रूपए था, तो वो क्या करेगा । कभी सोचता कि तब नौकरी छोड़ कर अपना कोई काम धंदा शुरू करूँगा , फिर सोचता कि बहन सुजाता को बड़े कॉलेज में दाख़िला दिला दूँगा  और कुछ सालों में उसकी शादी बड़ी धूमधाम से करूँगा , कभी सोचता कि पिताजी का ईलाज शहर के सबसे महँगे वाले डॉक्टर से करवाऊंगा तो कभी सोचता सुनीता को कहीं दूर अच्छी जगह घुमाने ले जाऊँगा, कभी सोचता बच्चों को नए-नए कपडे, खिलौने ला कर दूंगा, तो कभी अपने लिए किसी गाड़ी का सपना देखने लगता ।

इस एक महीने में समीर जाने कितने सपने देख गया कि पता ही नहीं चला कब ये महीना खत्म होने को आ गया । समीर ने सुना था की काले धन को ठिकाने लगाने के लिए अमीर लोग लॉटरी का टिकट महँगे दाम में खरीद लेते हैं तो उसने अपने मालिक से यूँ ही बातों-बातों में पूछ लिया कि अगर किसी की लॉटरी निकली हो तो उसकी टिकट कितने में बिक जाएगी ? मालिक ने बताया कि ये तो खरीदने वाले पर निर्भर होता है, वैसे टैक्स काट के एक करोड़ के 66 लाख मिलते हैं तो वो लोग कम से कम सत्तर लाख में तो ख़रीद ही सकते है या इससे ज़्यादा भी हो सकता है । समीर को ये बात बहुत भा गयी और उस रात जितने भी सपने आये वो अस्सी लाख को ठिकाने लगाने के ही आये, कि  वो कैसे सेठ जी के पास गया और कैसे उसने सेठजी को मनाया की उसे अस्सी लाख ही चाहिए, और सेठजी मान भी जाते हैं और उसे पहले चालीस लाख दे दिए जाते हैं, समीर उन चालीस लाख से अपने घर को ठीक-ठाक करता है और अपने लिए कोई काम-धंदा शुरू करता है ,  चालीस लाख से वो सुजाता की शादी करता है,पिताजी का इलाज होता है बच्चे शहर के सबसे महँगे स्कूल में पढ़ने लगे हैं और अब वो पत्नी सुनीता के साथ घूमने के लिए कहीं घूमने के लिए आये हुए हैं अभी ऐसा सपना चल ही रहा था कि सुनीता ने समीर को आवाज़ लगायी कि उठो और पड़ोसियों से अखबार माँग लाओ क्योंकि आज तो लॉटरी का रिजल्ट आना है ।


समीर झट से उठ गया और मुहं धो के भगवान का नाम लेते हुए पड़ोसियों के घर की तरफ भाग गया, बड़े ही उतावलेपन से अखबार माँगा और घर की तरफ लपक लिया, घर पर सुनीता भी हाथ में लॉटरी का टिकट लिए भगवान का नाम जप रही थी । समीर ने कांपते हुए हाथों से अखबार के पन्ने पलटने शुरू किये, हाँ रिजल्ट आया हुआ था, समीर और सुनीता के दिल की धड़कन बढ़ी हुई थी, समीर ने पहले ईनाम में अपना नंबर खोजा लेकिन वो वहां नहीं था, सुनीता ने एक बार फिर से पढ़ा लेकिन नहीं था । अब समीर बाकी के नंबर देखने लगा, पर उनके वाला नंबर कहीं भी नहीं था, बड़े ही उदास मन से समीर ने अखबार को वापिस तह लगा दिया और सुनीता अपने हाथ में पकड़ी टिकट को देखती रही , आज समीर का मन नहीं हुआ कि वो काम पर जाये । दोनों एक दुसरे की तरफ़ देखने तक से कतरा रहे थे, किसी तरह हिम्मत करके सुनीता ने बात शुरू की और बोली चलो कोई नहीं, शायद भगवान को कुछ और ही मंज़ूर होगा, भगवान ये चाहते ही नहीं की हमें मुफ़्त के पैसे मिलें, वो चाहते हैं की हम मेहनत की खाएँ । समीर की भी थोड़ी हिम्मत बढ़ी और वो बोला "सुनीता, बात तो तेरी ठीक है पर ये तो सोच कि इस सौ रुपये की वजह से हमारा पिछला एक महीने को कितना ख़ुशी-ख़ुशी निकल गया " 


समीर-सुनीता दोनों ने ये बात सुजाता को बताई तो वो भी यही कहने लगी कि उसे क्या पता था कि ख़ुशी इतनी सस्ती होती है, चलो इसी बहाने ही सही हम सबने एक महीना एक उम्मीद में तो काट लिया । समीर आज ऑफिस तो जाने वाला नहीं था इसलिए उसने फैसला किया कि आज का दिन वो पूरे परिवार के साथ ही बिताएगा, सुनीता भी झट से उठ कर रसोई में समीर के मनपसंद खाना बनाने लग गयी !!

॥  इति ॥

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>