Powered By Blogger

Wednesday, 24 February 2016

ज्ञान वाले आहूजा !!



आहूजा की मानें तो इंजिनियरिंग कॉलेज मे प्रतिदिन ये सब होता है
.
- प्रत्येक इंजिनियरिंग कॉलेज से रोज़ाना 3000 ऑफिसर्स चाय्स शराब की बोतल मिलती हैं,

- इन बोतलों के साथ 2 कुरकुरे और 1 मूँग दाल के खाली पैकेट भी मिलते हैं,

- 2000 से ज़्यादा नेवी कट और 1000 से ज़्यादा छोटी गोल्ड फ्लेक की डब्बी मिलती हैं

- प्रत्येक इंजिनियरिंग होस्टल मे 500 से ज़्यादा बाहर सूखती  चड्डी चोरी होती हैं,

- 100 से अधिक ताश की डब्बी पाई जाती हैं,

- होस्टल में 50 से अधिक स्थानों पर उल्टी की हुई पाई जाती है,

- परीक्षा के दौरान 1000 से अधिक माइक्रो फोटोस्टेट की हुई किताबें मिलती हैं जिनका प्रयोग नकल करने के लिए होता है,

- 500 से अधिक युवक दोनों पैरों मे अलग अलग रंग की जुराब पहन कर घूमते पाए जाते हैं
.
इन सब के अलावा आहुजा ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के नाम पर चड्डियाँ चुराने वाले देशद्रोही हैं और ऐसे देशद्रोहियों को शूट कर देना चाहिए.

यह सब जवाहर लाल नेशनल यूनिवर्सिटी के बारे में किये गए खुलासे के ऊपर एक कटाक्ष मात्र है। 
इस सबका असलियत से कुछ लेना-देना नहीं है  !!

Saturday, 20 February 2016

जीन वाले पापा

जीन वाले पापा 


सुनील एक प्राइवेट कंपनी मैं क्लर्क की पोस्ट पे काम करता था।  सुनील का दिन सुबह आठ बजे शुरू हो जाता था और रात नौ बजे के बाद ही खत्म होता था।  सुनील की शादी हो चुकी थी और उसका एक सुन्दर सा बच्चा अभिषेक, जो की शादी के दो साल के बाद बड़ी मन्नतें मांगने के बाद पैदा हुआ था।  अभिषेक बचपन से ही बड़ा सूझवान और अपनी उम्र के आम बच्चों से हट के था।  उसकी शरारतें भी कुछ अलग सी थी।  सुनील अपने काम की व्यस्तता के चलते अभिषेक को पूरा समय नहीं दे पाता था।  जिसका मलाल अभिषेक और सुनील दोनों को हमेशा रहता था और इस के बारे में सुनील अक्सर अपने दोस्तों और पत्नी शिल्पा को बताता रहता था।  हफ्ते में ले दे के एक इतवार मिलता था पर उस दिन भी सुनील या तो हफ्ते भर की थकावट उतारता या फिर किसी रिश्तेदार के घर आना-जाना हो जाता।  अभिषेक भी इस बात को बड़ा महसूस करता था। सुनील का स्वभाव भी कुछ उखड़ा सा रहने लगा था।  हर समय किसी न किसी बात पर शिल्पा के साथ झगड़ा होने लगा था। 

धीरे-धीरे समय के साथ सुनील के ऑफिस में भी कुछ बदलाव आने  शुरू हो गए, जहाँ सुनील रोज़ एक वर्दी में ऑफिस जाता था वहीँ अब कंपनी के नए बॉस के अनुसार अब हर कोई शनिवार को बिना यूनिफार्म के जीन्स या कोई और कपडे पहन सकता था और साथ के साथ हर शनिवार को दफ्तर आधा दिन ही होगा।  अब सुनील काफी खुश सा महसूस करने लगा था क्यूंकि शनिवार को सुबह ही ऑफिस से आने के बाद का कोई न कोई प्रोग्राम तय हो जाता था और सुनील, शिल्पा और अभिषेक भी उसी चक्कर में  काम बड़ी ख़ुशी-ख़ुशी से निपटाते थे।  सुनील की चिड़चिड़ाहट अब कुछ काम होने लगी थी।  अभिषेक को भी अब जीन वाले पापा बड़े अच्छे लगते थे और उसे लगता था की ज़रूर इस नीली जीन में कोई जादू है जिसने उसके चिड़चिड़े और लड़ने वाले सुनील कुमार को एक  खेलते पापा में बदल दिया था।  अब अगर कोई उससे पूछता भी था की पापा कैसे अच्छे लगते हैं तो वो बड़े ही तपाक से जवाब देता है "जीन वाले पापा " !!