Powered By Blogger

Wednesday, 22 October 2025

सोन पापड़ी

 जी हाँ, यह सच है कि, कोई समय था जब सोन पापड़ी जिसे कुछ लोग सोहन पापड़ी भी कहते हैं, को मिठाईयों का सरताज माना जाता था और उसका बड़ा ही वाज़िब कारण भी था। यह बनता भी बड़े ही साधारण चीज़ों को मिला कर है।  जैसे बेसन, घी, चीनी, ईलायची और थोड़ा सा बारीक़ कटा हुआ पिस्ता-बादाम बस। इसमें मिलावट की गुंजाइश काफ़ी कम होती है, ज़्यादा से ज़्यादा क्या होगा, बेसन थोड़ा हल्की क्वालिटी का होगा या घी थोड़ा हल्का वाला इस्तेमाल हुआ होगा। पर सही कलाकारी और मेहनत तो इसे परतदार बनाने में होती है। हालाँकि बनता तो पतीसा भी लगभग इसी तरह से है पर सोन-पापड़ी  की परतें ज़्यादा खस्ता होती हैं और इसको इतना फैंटा जाता है कि यह पतीसे के मुकाबले काफी सूखा सा होता है। 


तो जैसे कि सबको मालूम है दिवाली आ ही गयी है और साथ ही में सोन-पापड़ी वाले चुटकले और वो जो आजकल सोशल मीडिया पर चलते हैं मीम, भी आने लगे हैं।  कभी लोग इस मिठाई को बड़े ही ख़ास लोगों को दिया करते थे और आम लोगों को मिठाई के नाम पर रसगुल्ले, गुलाबजामुन और लड्डू ही बांटे जाते थे। इस मिठाई की कुछ खासियत और भी हैं, जैसे यह जल्दी ख़राब नहीं होती, इसमें से रस नहीं टपकता और खाना भी आसान।  

कभी यह दिल्ली, मध्य प्रदेश में इंदौर और उत्तर प्रदेश के आगरा में मुख्य तौर पर बनाई जाती थी और यहाँ के हलवाई को कारीगर कहा जाता था।  वैसे थी भी कारीगरी ही, घंटों उस बेसन - घी के मिश्रण को चाशनी में मिला कर लोहे की ट्रे में अनगिनत बार मोड़ा जाता है और फिर से खींच - खींच कर मोड़ा जाता है जिस की वजह से यह कुरकुरा और परतदार हो जाता है। अब जबकि सब कुछ मशीन बनाने लगी है, सोन पापड़ी की भी फैक्ट्री लग गई हैं और अब तो उसकी मार्केटिंग भी कुछ और ही होने लगी है। 

भारत में पिछले कुछ वर्षों से सोन पापड़ी की बड़ी ही दुर्गति हुई है। लोग तो इसे दिवाली करेंसी भी कहने लगे हैं, जो कि ठीक हमारे नोटों की तरह एक जगह टिकती ही नहीं। बस एक हाथ से दुसरे हाथ सफ़र करती रहती है।  यह सब हुआ है जबसे बड़ी-बड़ी कंपनी ने हमारे त्योहारों को व्यवसायकरण किया है, हमारे तोहफों का भी व्यवसाय होना शुरू हुआ। अब हम पहले की तरह अलग-अलग मिठाइयाँ एक प्लेट में सजा कर पड़ोसियों को नहीं देते।  उस थाली की जगह पहले मिठाई के डब्बे ने ली और फिर चोकलेट या बिस्किट के डब्बे ने, फिर और अब घर की किसी चीज़ ने। 

सोन पापड़ी तो आजकल एक घर से दुसरे घर तक सफर ही करती रहती है और फिर शायद घर में काम करने वालों के घर जा कर डब्बे से बाहर निकलती है। दिवाली में पहले से कहीं ज़्यादा तड़क-भड़क तो है पर पहले सी मिठास और अपनापन नहीं है।  अब लोग उम्मीद करते हैं और साथ के साथ मुकाबला भी है कि मेरा उपहार दुसरे से बड़ा होना चाहिए।  दिखावा बढ़ गया है और सत्यता, नेकनीयती कम। ख़ैर इन सब बातों को भूलते हुए बस एक बार फिर से कोशिश कीजिए कि सोन पापड़ी को उसका खोया हुआ रुतबा वापिस मिले और हम सब एक कम मिलावट वाली और सबके बजट में आने वाली मिठाई फिर से बांटे और खाएं। 

रस्में निभाते हुए आप सब को साल के सबसे प्रदूषित दिनों में खांसी-जुक़ाम
 से बचते रहने की ताक़ीद के साथ दिवाली मुबारक ! 

आज के लिए इतना ही।
||  इति ||

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>

Thursday, 12 June 2025

बीमारी

जब भी कभी कोई बीमारी घर में आती है तो वह सिर्फ़ किसी एक सदस्य को ही परेशान नहीं करती बल्कि पूरा घर बीमार हो जाता है।  घर का तौर-तरीका बदल जाता है या यूँ कहा जाए कि पूरा घर ही बीमारी की चपेट में आ जाता है और अगर कहीं घर का सबसे कमाऊ इन्सान बीमार हो जाए तो यह बीमारी घर के बजट को भी रुग्ण बना देती है। खाना खाने या खाना बनाने का समय, लहज़ा तक बदलना पड़ता है।  जैसे मरीज़ को कब, क्या देना है उसी हिसाब से घर के बाकी लोग अपने आप को बदल लेते हैं। 


ज़्यादातर परिवारों में घर की रसोई चलाने वाला बीमार हो जाये तो खाने के लाले पड़ जाते हैं। हालाँकि आजकल बाज़ार से बना बनाया खाना आराम से मिल जाता है पर कोई कितने दिन लगातार खा सकता है। क्यूंकि अब आस-पड़ोस वाले घरों मे पहले जैसा भाई चारा नहीं रहा, इसलिए सब कुछ खुद ही संभालना पड़ता है।  वैसे संयुक्त परिवारों में पेट एक का ख़राब होता है, खिचड़ी पूरा कुनबा खा रहा होता है।  यही तो मज़ा है मिलजुल कर रहने का, कि कहीं कोई चाची -ताई बीमार भी हो जाये, रसोई चलती रहती है।   


अब जैसे ही घर में कोई बीमार हो, लोग मिजाजपुर्सी के किये आ जाते हैं और उनके साथ ही कई रायचंद भी आ धमकते है।  अरे, आपको रायचंद के बारे में नहीं पता ? वही... जिनके पास हर चीज़ के बारे में सलाह होती है हर मर्ज़ का इलाज होता है और हर बात का पता होता है इनको।  यह घर में आते ही चाय नाश्ते के मज़े लेते-लेते आपकी इस बीमारी का भी मज़ा ले रहे होते हैं परन्तु मुँह ऐसे बनाएंगे, जैसे आपके बहुत ज़्यादा कहने पर ही आज सुबह या कल शाम से रखा हुआ व्रत तोडा है इन्होने। इनकी बातों से मरीज़ तो ठीक नहीं होता उल्टे घर का माहौल अशांत हो सकता है इसलिए इन्हे ज़्यादा भाव ना दें। 


अभी कुछ दिन पहले मेरे एक दोस्त के पिता जी के गिरने की वजह से कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया था, शरीर में कुछ चोटें भी लगीं थीं और ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने लगभग तीन हफ़्ते एकदम आराम करने के लिए कहा।  अब उनको बस बिस्तर पर लेटे रहना था, दिन में दो-तीन बार डायपर बदला जाता और ज़्यादा लेटे रहने के कारण कहीं बेड सोर न हो जाएँ इसलिए उन्हें एयर बेड का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी।  मेरे मित्र ने यह सारा इंतज़ाम किया, उनकी देखभाल के लिए एक नर्स को भी रखा जो सारा दिन उनके पास बैठती और दवा वगैरा का ध्यान रखती। सुबह-शाम  एक मालिश वाला भी आता था जो उनकी फिजियोथेरेपी भी कराता।  कहने का मतलब हर तरह की सुख सुविधा, जो बस में थी, मौजूद थी। 


फिर एक दिन उनके घर बड़े वाले ताऊ जी आ गए, बदकिस्मती यह कि उसी समय मेरा दोस्त अपने ऑफिस में था, भाभी जी किसी काम से पड़ोस में गई हुईं थी, घर पर सिर्फ बेटी थी जो कि अपने कमरे में बैठी पढ़ रही थी।  अंकल के पास सिर्फ़ नर्स बैठी अपने मोबाइल पर व्यस्त थी।  ताऊ जी बिना किसी को बताए सीधा कमरे में आ धमके और सबसे पहले नर्स पर भड़के, कि तुम देख नहीं रही, कैसे मेरे भाई के नीचे चादर खिसकी हुई है ? गर्मी के मौसम में उसको आप लोगों ने रबड़ पर लिटा रखा है, कम से कम एयर कंडीशनर ही चला देते ! जब तक भाभी या मेरे दोस्त की बेटी ताऊ जी के सामने आतीं, बात बहुत बढ़ चुकी थी।  ताऊ जी ने मेरे मित्र को फ़ोन कर घर पर बुला लिया, वह भी सारे काम छोड़ कर पहुंचा कि कहीं कोई अनहोनी न हो गयी हो।  


घर पहुंचा तो ताऊ जी दो-चार रिश्तेदारों को फ़ोन कर के बता चुके थे कि कैसे उनके छोटे भाई की दुर्गति कर रखी है बेटे बहु ने मिल कर। मेरे मित्र ने पहले तो बड़े धीरज से समझाने की कोशिश की कि अभी मालिश वाला मालिश कर के गया है इसलिए कमरे में एयर कंडीशनर बंद था, लेकिन जब ताऊ जी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे तो हार कर उसे कहना पड़ा कि ताऊ जी आप एक काम करो, पापा को आप अपने घर ले जाओ, उनकी नर्स के बीस हज़ार, मालिश वाले के आठ हज़ार और सभी दवाएं मैं दूंगा आप तो बस सारा दिन उनके पास बैठना। यह सुन कर ताऊ जी तो खिसकते बने क्यूंकि रायचंद बनना आसान है अमल करना मुश्किल, बहुत मुश्किल ! 


कई दिन तक उनके घर का माहौल ख़राब रहा, मेरे मित्र का न जाने कितना समय अपने रिश्तेदारों को असलियत समझाने में व्यर्थ हुआ और कुछ से मनमुटाव हुआ सो अलग़।  भाई,
मिज़ाज-पुर्सी की भी कुछ मर्यादा होतीं हैं।  आप उस परिवार की कोई मदद तो कर नहीं सकते इसलिए एक-दो लीटर अमरुद का जूस ले जा कर उनके घर की शान्ति और ख़ास कर सिस्टम को ख़राब मत करें।  हर घर का एक अपना सिस्टम होता है सलीक़ा होता है।  ज़रूरी नहीं कि जो आपके या आपके किसी जानने वाले के घर में जो हो रहा है वही सही है।  हो सकता है कि आप जो कह रहे हैं, सलाह दे रहें हैं उसमें कितने पैसे या कितना समय लगेगा जो इस परिवार के पास है भी या नहीं। बीमारी वाले घर में मुश्किलें पहले ही बहुत होती हैं, पर आपके लिए सबसे आसान काम है, सलाह देना, पर यह भी मत कीजिए ! आज के समय में सब को अगर सब कुछ नहीं तो काफी कुछ तो मालुम होता ही है पर कई बार संसाधनों की कमी के चलते वह उस सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर रहे होते इसलिए रायचंदों को चाहिए कि बार-बार सलाह दे कर उन्हें नीचा ना दिखाएँ ! आप सलाह या राय देने की बीमारी से बचें। 


आप का इंतज़ार अच्छा लगा, दिल को ये ऐतबार अच्छा लगा
आप आए मिज़ाज-पुर्सी को, आज अपना बुख़ार अच्छा लगा। 


आज के लिए इतना ही।
||  इति ||

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({ google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145", enable_page_level_ads: true }); </script>

Saturday, 17 May 2025

The War of Words: The India-Pakistan Conflict.



The India-Pakistan conflict is one of the most protracted and complex rivalries in modern history, characterized by territorial disputes, religious differences, and a deep-seated historical animosity. While the clash has often erupted into military confrontations, it is the 'war of words' that underscores the conflict's emotional and psychological dimensions. This essay delves into the rhetoric employed by both nations, exploring how language shapes perceptions, fuels hostilities, and influences international relations.

The Historical Context

The roots of the India-Pakistan conflict trace back to the partition of British India in 1947, which led to the creation of Pakistan as a separate nation for Muslims. The partition was marred by communal riots and mass migrations, sowing seeds of distrust between the two countries. This historical context is crucial in understanding the language used by both sides. Nationalist sentiments, often invoked in political discourse, serve not only to galvanize domestic support but also to perpetuate an adversarial narrative.

Rhetoric of Nationalism and Identity

In the ongoing conflict, both India and Pakistan have utilized rhetoric to construct national identities. India often frames its narrative around secularism and democracy, while Pakistan emphasizes its Islamic identity. Politicians, media, and public figures frequently resort to emotionally charged language to mobilize support, often depicting the other as an existential threat. For instance, Indian leaders may refer to Pakistan as a "terrorist state," while Pakistani leaders might label India as an "aggressor." Such rhetoric not only exacerbates tensions but also limits the scope for dialogue and reconciliation.

Media's Role in Shaping Discourse

The media plays a pivotal role in the war of words, serving as both a platform for nationalist sentiments and a battleground for ideological clashes. In India, news channels often amplify government narratives, portraying military actions as necessary for national security. Conversely, Pakistani media may focus on human rights violations in Kashmir, painting India as an oppressor. This selective representation shapes public opinion and reinforces stereotypes, making it challenging for citizens to view the conflict from a nuanced perspective.

International Implications

The war of words extends beyond the borders of India and Pakistan, affecting global perceptions and international relations. The United States, China, and other nations often find themselves entangled in this rhetoric, with their foreign policies influenced by the narratives constructed by India and Pakistan. For instance, U.S. support for India as a counterbalance to China can lead to tensions in Pakistan, prompting it to engage in a war of words aimed at swaying international opinion and securing support from its allies.

The Potential for Dialogue

While the war of words has often escalated tensions, it also offers potential pathways for dialogue. Initiatives such as back-channel negotiations and cultural exchanges can help humanize the ‘enemy’ and foster understanding. Language, when used constructively, can bridge divides rather than widen them. Emphasizing shared histories, common aspirations, and mutual respect can pave the way for a more peaceful coexistence.

Conclusion

The war of words in the India-Pakistan conflict exemplifies how language can be both a weapon and a tool for reconciliation. The narratives crafted by both nations reflect deep-seated emotions and historical grievances, shaping public perceptions and international dynamics. Recognizing the power of rhetoric allows for a better understanding of the conflict and opens avenues for dialogue. As both nations grapple with their identities and aspirations, it is imperative that they seek to transform their words from instruments of division to catalysts for peace.

All I wish to convey is that:- Peace can not be attained by force; it can only be achieved by understanding. Peace is not the absence of conflict, it is the ability to manage the conflict by peaceful means.

                                        That's all for today,
                                May peace prevails everywhere!

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
enable_page_level_ads: true
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145", });



Wednesday, 5 March 2025

छोटू

सुरिंदर सिंह और जसबीर कौर जी के तीन बेटे और दो बेटियां थीं। जहाँ सुरिंदर जी रेलवे में एक उच्च अधिकारी के ओहदे से रिटायर हुए थे वहीँ पत्नी जसबीर कौर भी सरकारी स्कूल से टीचर रिटायर हुईं थीं।  घर में अच्छी ख़ासी पेंशन आती थी इसलिए घर हर तरह की सुख-सुविधाओं से भरा हुआ था।  कमी थी तो सिर्फ़ बच्चों की या फिर सब से छोटे बेटे करमजीत की शादी की।  करमजीत, जिसे सभी लोग करमा या घर में छोटू कहते थे, ने शादी नहीं की और यहीं पास के एक कारख़ाने में काम करता था, बस माता-पिता की सेवा में लगा रहता।

बड़े बेटे जोगिन्दर ने तो बहुत साल पहले ही देश छोड़ दिया था और अब कभी कभी दस साल में एक बार घर आना होता था।  उससे छोटी दोनों बहने रंजीत कौर और मंजीत कौर थीं तो देश में ही लेकिन साल में मुश्किल से एक बार घर आना होता।  इनके बाद बेटा मोहिंदर भी नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर ही रहा और अब भी किसी दूसरे शहर में सेटल हो गया, घर आना बहुत कम होता गया।  बचा करमा तो वह ना तो बहुत पढ़ सका और ना ही कभी ख़ुद के बारे में सोच सका, बस माँ बाप के साथ रह गया। 

लगभग दस साल पहले जब जसबीर कौर का देहांत हुआ तो जोगिन्दर तो किसी वजह से आ नहीं सका था बाकी के बच्चे आए थे और दो तीन दिन रह कर पिता सुरिंदर सिंह को हर तरह के दिलासे और हर महीने आने का वादा कर के चले गए। अगले साल जोगिन्दर भी आया और जाने कितने ही झूठे दिलासे देता हुआ दो हफ़्ते रह कर वापिस चला गया। अब पिछले दस साल से छोटू ही अपने पिता की देखभाल कर रहा था।  कभी किसी डॉक्टर के पास आना जाना होता तो छोटू के साथ ही जाते, छोटू उस दिन छुट्टी लेता या फिर किसी और तरह से समय निकाल कर उनके साथ जाता। 

पिछले कुछ दिनों से सुरिंदर कुछ बीमार चल रहे थे तो उन्होंने सभी बच्चों को ख़ुद फोन करके अपने पास बुलाया और साथ ही में हिदायत भी दी कि थोड़ा खुला समय ले कर आना। एक-एक कर सभी बच्चे इकठ्ठे हो ही गए, सब यह ही सोच रहे थे कि पापा ने अपनी ज़ायदाद का बँटवारा करना होगा। एक दिन जब छोटू किसी काम से बाहर गया हुआ था तो चारों भाई-बहन बैठे सलाह कर रहे थे तो सबसे पहले जोगिन्दर ने कहा कि मुझे पापा से कुछ नहीं चाहिए, मेरा हिस्सा मैं छोटू को देना चाहता हूँ। दूसरे भाई मोहिंदर ने भी यही बात दोहराई और अपना हिस्सा छोटू को देने की बात कही।  दोनों बहने थोड़ा संकोच में थीं।  रंजीत ने कहा कि मम्मी के सोने के गहने तो मैं ज़रूर लूंगी, मम्मी की याद तो मेरे पास रहनी ही चाहिए।  मंजीत ने कहा कि उसे भी मकान में से कुछ नहीं चाहिए पर मम्मी ने मुझे वादा किया था कि जड़ाऊ हार और कंगन मेरी बेटी के लिए रखे हैं, इसलिए वोह तो मैं किसी हाल में नहीं छोडूंगी। चारों एक दूसरे को बताने लगे कि पापा ही सारा ख़र्चा करते हैं, छोटू का तो एक भी पैसे का ख़र्चा नहीं होता।  सारी पेंशन छोटू ही तो खाता है, काम तो कोई ख़ास करता नहीं है, पूरी मौज है उसकी तो! न कोई घरवाली का फ़िक्र, ना बच्चों की टेंशन ! भगवान ऐसी ज़िंदगी सब को दे। 

बस इसी रात सुरिंदर जी ने आखिरी साँस ली और छोटू को चारों बड़े भाई-बहनों के आसरे छोड़ गए।  सभी नज़दीकी और दूर के रिश्तेदार, दोस्त और जान पहचान वाले आये और अगले एक हफ्ते में सभी अंतिम संस्कार निपटा दिए गए।  जब सब कुछ हो गया तो एक दिन पूरा परिवार एक साथ बैठा और छोटू की जिम्मेदारी की बात करने लगे। घर में सबसे बड़ा होने के नाते जोगिन्दर ने सबसे पहले अपना फैसला सुनाया और अपना हिस्सा छोटू को देने की बात कही, मोहिंदर ने भी अपना फैसला दोहराया और फिर एक-एक करके दोनों बहनों ने भी।  छोटू जो अब तक चुप बैठा था, सुबकने लगा और सुबकते हुए अपने कमरे की तरफ चलने लगा।  जोगिन्दर ने आवाज़ लगाई तो "अभी आया भाजी" कह कर आगे बढ़ गया। 

लगभग दस मिनट बाद जब करमजीत, करमा उर्फ़ छोटू वापिस आया तो उसके हाथ में कुछ फाइल पकड़ी हुई थीं, सबको एकबारग़ी लगा कि शायद कोई हिसाब-किताब होगा या फिर कोई बिल जिनका भुगतान रहता होगा। रंजीत सबसे पहले बोली "छोटू, सब कुछ तो तुझे दे रहे हैं अब यह छोटे-मोटे बिल का भुगतान ख़ुद ही कर लिया कर !" छोटू कुछ नहीं बोला बस एक-एक फाइल सबके सामने रख दी।  मंजीत कौर ने लपक कर वह फाइल खोली तो उसमे कुछ बैंक की ऍफ़ डी थीं जिन पर उसके बच्चों का नाम लिखा हुआ था। ठीक ऐसा ही सभी की फाइलों में था, सब के बच्चों के नाम के बैंक खाते और फिक्स्ड डिपाजिट।  मोहिंदर ने पूछा, यह पापा ने कब करवाया और हमें अब तक बताया क्यों नहीं?

छोटू बोला "पापा मुझे हर छोटे-बड़े खर्च के पैसे देते थे पर मैं उन पैसों को कहीं भी इस्तेमाल नहीं करता था बल्कि आप सबके बच्चों के नाम पर बैंक में जमा करा देता था, पापा मम्मी की देखभाल मैं खुद के कमाए पैसों से करता आया हूँ। मुझे यह मकान या मम्मी के ज़ेवर, गहने नहीं चाहिए, यह सब आप रखो। मैं जहाँ काम करता हूँ, मैं वहीँ रहना चाहता हूँ, जब कभी किसी का मन करे, आ कर मिल जाना।" छोटू बोलता जा रहा था और सब आत्मग्लानि से मरे जा रहे थे।  "आप सबने मेरे लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए शुक्रिया।  आप लोगों ने जब भी कोई पैसे मुझे भेजे, उन सबका भी हिसाब इस फाइल मैं है।  पापा-मम्मी मुझे इस दुनिया में लाए, आप जैसे भाई-बहन दिए उसके लिए मैं उनका एहसानमंद हूँ। आप सब जाने से पहले इस घर और गहने जो कि बैंक में रखे हैं, उनको आपस में बाँट लेना। मेरी वसीयत भी यहीं पर रखी है, मेरे मरने के बाद मैंने अपनी देह दान का फ़ैसला कर लिया है इसलिए मेरे मरने पर किसी तरह का मातम मनाने की कोई ज़रुरत नहीं है आप सब अपने काम और परिवार पर ध्यान दें और मेरा फ़िक्र छोड़ दें। "


अचानक से छोटू बहुत बड़ा हो गया लग रहा था चारों भाई-बहनों को। अब तक यह सब बड़े दानवीर बन रहे थे पर असली महानता तो छोटू ने दिखाई। छोटू ने अपने नाम करमजीत को सही ढंग से सार्थक कर दिखाया था, उसने अपने बारे में कभी भी नहीं सोचा बस हमेशा दूसरों के बारे में ही सोचते हुए ज़िंदगी गुज़ार दी। अक्सर हम लोग 
दूसरे लोगों, रिश्तेदारों की हैसीयत का अनुमान उनके घर, कार या कपड़ों से लगाते हैं, उनके कर्मों या उनके विचारों से नहीं और यही हमारी गलती होती है इंसान को पहचानने की।  हम सब अपने आप को बड़ा दिखाने में इतने मसरूफ हैं कि हम दूसरे के विचार समझना तो दूर, सुन भी नहीं पाते और उन्हें ग़लत अलग़  बताते हैं। न जाने कितने ही छोटू इस दुनिया में हैं जिन्हे हम लोग देख नहीं पाते और जब वह सामने आते हैं तो उनका किया काम हम यूँ ही दुत्कार देते हैं कि इसमें कौन सी बड़ी बात हो गयी? मैं होता तो मैं भी तो ऐसा ही करता, कह कर उन छोटुओं को और छोटा कर देते हैं। 


                                बचपन में भाई बहन एक दूसरे के सलाहकार, राज़दार होते हैं,
                                फिर सबकी शादी हो जाती है और यह भी रिश्तेदार हो जाते हैं !


आज के लिए इतना ही।
||  इति ||


<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
enable_page_level_ads: true
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145", });

Tuesday, 14 January 2025

दोस्त ??

किसी को अपने हाल का हिसाब क्या देते, सवाल ही सारे गलत थे जवाब क्या देते,
जो एक लफ्ज़ की खुशबू न रख सका मेहफ़ूज़, हम उसके हाथ में पूरी किताब क्या देते  !! 


पंजाबी में एक कहावत है "भेड़े -भेड़े यार मेरी फत्तो दे" । इस का इस्तेमाल तब किया जाता है जब किसी का कोई दोस्त, मित्र दगा या धोखा दे जाये।  ये जीवन है यहाँ सुख-दुःख, अच्छा-बुरा, सही-गलत और मतलब-बेमतलब सब कुछ चलता रहता है। हालाँकि कोई भी दोस्त बनने से पहले अपनी अच्छाइयां ही गिनाता है या दिखाता है तभी हम उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, बचपने  में  अच्छे लगते हैं, लेकिन अगर यही दोस्त आपके साथ कॉलेज या नौकरी के बाद तक रहे तो इसे दोस्ती से बढ़ कर कुछ नाम दे देना चाहिए ।

मेरा भी एक दोस्त हुआ करता था, बड़ा ही अड़ियल,मतलबी,ज़िद्दी और अक्खड़ से स्वभाव का, कॉलेज का साथी, हाँ पढाई में मेरे से बेहतर पर हरकतों से एक दम जलील।  हालाँकि मैं जात-पात में यकीन नहीं करता पर ये अच्छे खानदान से था, घरवालों ने बड़े ही चाव से उसका नाम एक मशहूर खिलाडी के नाम पर रख छोड़ा था, खेल का शौकीन भी था, पर था बिलकुल रोंदू।  हर बात पे बवाल, हर बात पे पंगा, खेलो तो उसकी बातें सुनो, पढ़ो तो उसकी बातें सुनो ॥ स्कूल-कॉलेज तक तो बर्दाश्त होता गया पर धीरे-धीरे सब बदलते गए, किसी पर घर को सँभालने की जिम्मेदारी तो किसी पर कुछ कर दिखने की दौड़, यह दोस्त भी उसी दौड़ का हिस्सा बना पर खुद को किसी दूसरे माहौल में समा न पाया ॥ 



माँ बाप ने इसे मर्चेंट नेवी में भेजा पर यह भाग आया, आगे पढ़ने के लिए दूसरे शहर में भेजा, यह भाग कर वापिस आ गया !फिर इसे शादी करके दूसरे देश में भेजा तो सबसे पहले इसने अपने धर्म से नाता तोड़ा, फिर जिस देश का खाया उसका बुरा किया, फिर जिसने जीवन भर का साथ निभाने का वादा करते हुए अपने घर में रहने दिया उसी का साथ छोड़ कर भाग गया, ये भी न सोचा की उनकी वजह से समाज को जो नया जीव मिला उसका क्या होगा, खैर दोस्त था तो उसकी बातें सुन-सुन के उससे सहानुभूति भी होने लगी थी इसलिए उसके साथ फिर से उठना बैठना शुरू हो गया । कॉलेज की बातें याद करते और हसते, कभी उसकी ज़िंदगी के किस्से सुनते कभी अपने काम-धंदे की बातें करते । आहिस्ता-आहिस्ता सब कुछ सामान्य होता गया, अब तक हम सभी की शादी हो चुकी थी सिवाए इस दोस्त के, जब भी कहीं आना जाना होता, बाकी सभी के परिवार देख के जाने ये कैसा महसूस करता। 

एक दिन इसने भी फिर से अपना घर बसाने की सोच ली और अपने ही घर में काम करने वाली से शादी कर डाली, समाज के डर से  किसी को बुलाया न किसी को बताया।  अब उसे ये फ़िक्र रहता था की सारे के सारे दोस्त मेरे बारे में ही बातें करते रहते हैं, मेरी बुराई करते रहते हैं, कहीं ये मेरी बीवी को भी मेरे बारे में न बता दें। बस इसी वजह से इसने नए दोस्त मित्र ढूंढने शुरू कर दिए पर सच कब तक छुपता है, एक दिन दूसरी बीवी को सब कुछ उसकी देवरानी ने बता दिया बस फिर क्या था एक बार फिर से इस का दिमाग चल गया और तैश में आ के सच को जाने बिना इसने अपने जिगरी दोस्तों और उनकी पत्नियों को गन्दी-गन्दी गालियाँ निकलते हुए घर से निकल दिया । 

वक्त को कुछ और ही मंज़ूर था, जब ये अपने बाकी के दोस्तों को मिलते, हँसते और मजे करते हुए देखता तो जैसे सीने पे सांप लोट जाते , परन्तु अपनी की हुई नादानियों के कारण कुछ कह भी तो नहीं सकता था।  दो तीन साल बाद इसका मिलना एक दोस्त के छोटे भाई से हुआ और इसने फिर से मिलने की मंशा जहीर की, क्यूंकि अब मसला पत्नियों का भी था इसलिए सबने मना कर दिया की अब इससे ज्यादा मुलाकातें ना ही करी जाएँ, लेकिन दोस्ती जीत गयी और यह एक बार और इन दोस्तों के साथ मिलने लगा । जल्दी ही इसने सब दोस्तों और उनकी पत्नियों से बातों-बातों में अपने व्यहार के लिए क्षमा मांग ली और उन्होंने इसे माफ़ भी कर दिया, हम सब को लगा की ये असल में ही बदल चुका  है पर इसने "चोर चोरी से जाए पर हेराफेरी से न जाए" वाली कहावत को सच करते हुए एक और बार अपनी औकात दिखा ही दी।  


इस बार की चोट बहुत गहरी थी इसने अपने सब से काबिल दोस्त को अपना भाईवाल बना कर ना केवल उसकी सारे जीवन की कमाई हड़प ली बल्कि उसके चरित्र को भी दागी बताते हुए दूर दूर तक गलत बातें फैला दी जिससे की उस दोस्त को आगे कोई काम न मिल सके । सच तो लेकिन सच ही होता है आज दस साल बाद उसके सभी दोस्त जीवन में आगे बढ़ चुके हुए हैं पर वो वहीँ उसी हालात  में अकेला बैठा हुआ कुढ़ता रहता है, ज़िंदगी ने उस से उसका अजन्मा बेटा छीना बल्कि बेटे की चाह  में उसे तीन-तीन बेटियों का बाप भी बना दिया । उसकी दूसरी पत्नी बच्चों के साथ अब विदेश में है और अब तक उस के सगे भाई को भी थोड़ी समझ आ गयी है इसलिए अब वो भी उस से किनारा कर चुका है ।

अक्सर हम वो स्कूल के पुराने दोस्त मिलते हैं, बातों बातों में उसका जिक्र भी आता है लेकिंग अब हम उसे ज़्यादा तवज्जो नहीं देते और बस एक बुरे सपने की तरह बहुत जल्दी बात को किसी और तरफ ले जाते हैं।  उसका नाम अब किसी ताने या कटाक्ष की तरह ही इस्तेमाल होता है।  अब कभी वो कहीं नज़र भी आ जाये तो इससे पहले कि कोई उसे बुलाए , वो ख़ुद ही क़तरा कर वहां से निकल जाता है। ऐसे लोग जो किसी के दुःख में दुखी नहीं होते यकीन जानिए, यह दूसरे के सुख से सुखी भी नहीं होते।  यह लोग सदा दुखी ही रहते हैं और अंदर ही अंदर से गलते जाते हैं, घिसते जाते हैं। अधिकांश ऐसे लोग ज़्यादा लंबा जीवन नहीं जीते बल्कि इनके साथ वाले लोगों को इनके साथ बिताये पल भी घंटों सामान लगते हैं। 


बशीर बद्र साहेब का शेर याद आ गया -
"दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे
जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों"



आज के लिए इतना ही। ...

||  इति ||
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>