कहते
हैं "सरकार" वही होती है जिसे किसी आम आदमी से कोई "सरोकार" नहीं होता।
आम आदमी या इंसान का ख़्याल तब तक ही होता है जब तक चुनाव नहीं हो जाते फिर
इसके बाद "तू कौन और मैं कौन?" अब तो लगभग चार साल की छुट्टी, अब चार साल
बाद फिर आएँगे और चंद नये वादे, चंद प्रलोभन और ढेर सारी ड़रावनी बातें कि
अगर हमें ना चुना तो विपक्षी दल आपके साथ बहुत बुरा सलूक करेगा। आपका धर्म
भी खतरे में दिखा दिया जाता है लेकिन आपके काम की कोई बात नहीं करता। सरकार अपनी विफ़लता छुपाने के लिए, पिछली और उससे भी पिछली सरकार की नाकामयाबी गिनाते रहती है क्यूंकि उनके पास अपनी सफ़लता या क़ामयाबी दिखाने की लिए कुछ भी नहीं होता इसलिए आम जनता की पार्टी होने का दिखावा करते हुए, उन्हें ग़ुमराह करती रहती है।
एक बार एक फ़क़ीर किसी के घर मांगने पहुंचा तो घर की मालकिन कुछ काम कर रही थी, याचक ने अपनी आटे वाली थैली या झोली उस औरत के आगे की और बोला - "माता जी थोड़ा आटा मिल जाता तो बड़ी मेहरबानी होती!" माता जी ने कहा - "देख नहीं रहे, अभी मैं काम कर रही हूँ, मेरे हाथ भी साफ़ नहीं हैं, थोड़ी देर बाद आना।" मायूस सा फ़क़ीर जैसे ही पलटने लगा तो माता जी फिर से बोली "अच्छा ऐसा करो, वो उधर रसोईघर में जा कर खुद ही आटा डाल लो, तुम दोबारा कहाँ चक्कर लगाते रहोगे!" फ़क़ीर ख़ुश हो कर रसोई की तरफ़ चला गया। जैसे ही उसने आटे वाला ड्रम खोला तो देखा कि वह तो ख़ाली है ! अभी वह सोच ही रहा था कि माता जी अपने हाथ धो कर पोंछते हुए रसोई के दरवाज़े पर पहुंच गयी और लगभग चीख़ते हुए बोलीं "यह क्या... मैंने तुम्हे थोड़ा सा आटा लेने को कहा था, तुमने तो सारा का सारा ही अपने थैले में पलट लिया?"
झट से आगे बढ़ कर माता जी ने फ़क़ीर का थैला छीन कर अपने ड्रम में सारा आटा पलट लिया और फिर उस आटे में से एक कटोरी उसके थैले में डाल कर बोली "जा ऐश कर, तुझे पता नहीं तेरा पाला कैसे बड़े दिल वाले लोगों से पड़ा है !" फ़क़ीर कुछ भी बोल ये कह पाने में असमर्थ था वोह बस भौचक्का सा सोच रहा था कि उसके साथ हुआ क्या है ? वह तो दान लेने आया था मग़र लुट कर वापिस जा रहा है। कहाँ तो उसने ढ़ेर सारी दुआएँ दीं थीं इन माता जी को जब उन्होंने उस पर विश्वास जताते हुए उसे सीधे रसोईघर में भेज दिया वरना तो अक़्सर लोग उसे दरवाज़े के आगे भी खड़ा नहीं रहने देते और कहाँ उसे ही ठग लिया गया है।
बस यही हाल हमारी सरकार का भी है। कुछ साल पहले स्वास्थ बीमा एजेंटों ने मिल कर यह मुद्दा उठा था कि जब सरकार हमें अच्छी हेल्थ केयर नहीं दे पा रही तो उस पर टैक्स क्यूँ मांगती है, उन्हें कोई हक़ नहीं है अपनी नाकामी पर कर वसूलने का। विपक्ष ने भी यह मुद्दा खूब उछाला और फिर एक दिन स्वास्थ बीमा पर से 18 प्रतिशत G.S.T. हटाने का फ़ैसला ले लिया गया। बड़े वाले प्रधान जी और सब छोटे-मोटे नेता लगे गुणगान करने कि देखो हमने तो टैक्स माफ़ कर दिया, अब हमें वोट देना और जिताना। कोई पूछे इनसे, कि सरकार यह टैक्स लगाया भी आपने, बढ़ाया भी आपने ही था। ख़ैर, सरकार को कोई सरोकार नहीं उसे तो अपना पेट भरना था, इसलिए, उन्होंने जितने भी एजेंट हैं उनकी कमाई पर 18 प्रतिशत G.S.T. लगा कर वसूलना शुरू कर दिया है जिसका उस एजेंट को कहीं भी कोई वापसी या क्रेडिट का प्रावधान नहीं रखा गया है।
सरकार ने वही हाल किया जो उन माता जी ने फ़क़ीर का किया था मदद के नाम पर। कहाँ तो वोह बीमा एजेंट कह रहे थे कि सरकार टैक्स नहीं वसूल सकती और वहीँ सरकार ने आवाज़ उठाने वाले की जेब काट डाली। आज एक बीमा बेचने वाला एजेंट न केवल 18 प्रतिशत G.S.T. दे रहा है बल्कि 5 प्रतिशत T.D.S. भी दे रहा है और अगर इसे आप देखें तो उसकी मेहनत की कमाई का 23 प्रतिशत सरकार खा जाती है और वह भी मदद के नाम पर। सरकार को क्या हक़ बनता है किसी की कमाई पर डाका डालने का ?

तेरी मेहरबानी कहीं रुसवाई का सबब न बन जाए,
अब तो डरता हूँ कि कहीं कोई मदद ही न कर जाए।

आज के लिए इतना ही।
|| इति ||
|| इति ||
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
enable_page_level_ads: true
});
</script>