Thursday, 11 January 2018
Tuesday, 2 January 2018
मैं
मैं , कहने को तो यह सिर्फ एक बहुत छोटा सा शब्द मात्र है लेकिन जब किसी के सर चढ़ कर बोलता है तो अच्छे-अच्छे समझदार लोगों का दिमाग़ ख़राब कर देता है। जब भी कभी कोई ज़्यादा मैं, मैं जपने लगे तो मतलब साफ़ है कि उस व्यक्ति को अपने आप पर बहुत गुमान हो गया है या वह किसी को अपने द्वारा किये गए काम से प्रभावित करना चाहता है। कभी आप किसी ब्याह-शादी या किसी सामाजिक समारोह में जाएँ तो ऐसे लोग बड़ी भारी तादात में मिल जाते हैं, इनके आसपास एक जमावड़ा सा लगा होता है, यह लोग एक अलग सा झुंड बना कर बैठे या खड़े नज़र आते हैं जहाँ इनके खुद की तारीफ़ के पुल बांधे जा रहे होते हैं और रह-रह कर इनका कोई चेला या यूँ कहो इनकी बातों से प्रभावित कोई शख्स कहता सुनाई देगा भाई जी आप वो वाला किस्सा तो सुनाओ और वहां आपने कैसे उसको ठीक किया था।
बस इतना सुनने कि देर होती है एक और नया किस्सा श्रोताओं के सामने पेश कर दिया जाता है, ज़्यादा मिर्च मसाले के साथ, अब यहाँ मैं ही प्रधान होती है और यह समझदार इंसान बस अपनी ही तारीफ़ में बोलता चला जाता है,इस बात से अनजान के जिन लोगों को यह किस्से सुना रहा है उनका ध्यान इनकी बातों पर कम और खाने पर ज़्यादा होता है, क्यूंकि जहाँ महफ़िल लगी होती है वहां वेटर लोग भी भिनभिनाते रहते हैं, टिप के लालच में। ऐसे लोग आपको किसी अंतिम संस्कार के मौके पर भी नज़र आते हैं, इन्होंने भले ही घर में कभी दियासिलाई (माचिस) भी ढंग से न जलाई हो पर यहाँ पर यह लोगों को लकड़ियां कैसे और कहाँ रखनी हैं ये ज़रूर बता रहे होते हैं, कभी यह कहेंगे आग इधर से लगाओ, कभी यहाँ घी और डालो या तो फिर सबसे कह रहे होंगे, सब पीछे-पीछे हो जाओ, हवा लगने दो तभी आग सही से लगेगी।
वैसे मैं भी जब किसी सामाजिक समारोह में जाता हूँ तो ऐसे लोगों को जो खुद को किसी फन्ने खां से कम नहीं समझते, को देखता, सुनता रहता हूँ और बड़े मजे भी लेता रहता हूँ जब यह अपने किस्से सुना रहे होते हैं और खुद की तारीफ़ में मशगूल होते हैं। कई बार ऐसे लोग ये चाहते हैं कि मैं इनकी बातों की तारीफ़ करूँ या फिर इनकी हाँ में हाँ मिलाऊँ,परन्तु मुझसे यह हो नहीं पाता और तब यह लोग मन ही मन में गुस्सा हो जाते हैं। अभी हाल ही में ऐसे ही किसी सामाजिक समारोह में हमारे शहर के एक धार्मिक गुरु का आना हुआ, हालाँकि मैं उन्हें जानता था लेकिन मेरा मन उनसे बात करने का नहीं था तो वो थोड़ी देर तक तो मुझे घूरते रहे, जब मैंने फिर भी नहीं बुलाया तो उन्होंने अपने किसी चेले से मेरे बारे में पूछा फिर चेला मुझे बताने आया कि गुरु जी भी समारोह में आये हुए हैं आपको आशीर्वाद लेना चाहिए, मेरे मना कर देने पर वह गुरु जी खुद मेरे पास आये और अपने आप का परिचय देना शुरू किया ही था कि मुझे किसी और ने बुला लिया, अब तो इन गुरु जी का चेहरा देखने लायक बन गया। यह सब शायद इस छोटे से शब्द "मैं" की वजह से ही हुआ,थोड़ी गुरु जी की और थोड़ी मेरी।
देखिए ना मैंने भी अपनी "मैं" के बारे में ही लिखा है, जो भी हो है तो यह ख़राब आदत ही!
चलिए नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ आज के लिए इतना ही।
|| इति ||
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
enable_page_level_ads: true
});
</script>
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
enable_page_level_ads: true
});
</script>
Subscribe to:
Posts (Atom)
