संजय यादव आज से लगभग दस साल पहले बिहार के दूरस्थ सासाराम ज़िले के छोटे से गांव खरौनीआ के बाल भारती विद्या मंदिर विद्यालय से पांचवी पास करने के बाद करीब-करीब सभी तरह के काम धंधे में असफल होने के बाद काम-काज की तलाश में पहले रोहतास फिर पटना और फिर दिल्ली में पांच-सात साल झक मारने के बाद पंजाब में आ गया था। अब तक वोह बाइस साल का जवान हो गया था और दो महीने अपने दूर के चाचा के पास अमृतसर में रहने के बाद अपने एक दोस्त के साथ जालंधर आ गया था। अब तक उसे दुनियादारी की समझ आ गयी थी और अब चाहता था कि टिक कर कोई काम किया जाये। पढ़ा लिखा न होने की वजह से मेहनत मजदूरी के ही काम मिलते थे। तो सुबह उसने किसी स्कूल का रिक्शा चलाना शुरू किया और शाम के समय सब्ज़ी बेचने का काम करने लगा।
हमारे घर भी वही सब्ज़ी देने आया करता था और हमारी श्रीमती जी ने या माता जी ने एक-दो बार चाय या पानी पिला दिया था तो तब से वह भी थोड़ा लिहाज़ करने लगा था। कोई नई मौसमी सब्ज़ी आती तो घर पर घंटी बजा कर दे जाया करता था। सर्दियाँ आने से पहले संजय को मेरा एक पुराना स्वेटर भी दे दिया तो वह और अपनापन समझने लगा था। उसने अपना फ़ोन नंबर भी हमें दे दिया था और कह रखा था कि भाभी अगर कोई ख़ास सब्ज़ी चाहिए हो तो एक दिन पहले बता दिया करो मैं बड़ी वाली मंडी से ला दिया करूँगा और हम अक्सर ऐसा ही किया करते थे। सर्दियों में संजय के लिए साग और गर्मियों में कटहल ख़ास तौर पर बनाया जाता था। वह एक दिन ले जाता और दूसरे दिन बर्तन वापिस कर जाता। फिर जब भी उसने अपने घर सासाराम जाना होता तो हमें बता कर, किसी और सब्ज़ी वाले की ड्यूटी लगा कर ही जाया करता था।
फिर एक साल जब संजय वापिस आया तो बताने लगा कि उसके माँ-बाबू जी ने उसका रिश्ता तय कर रखा था और इस बार शादी भी कर दी। मेरी माता जी अक्सर उससे उसकी पत्नी के बारे में पूछते रहते तो संजय शर्माते हुए कहता कि जल्दी ही यहाँ ले आऊंगा। कुछ साल पहले संजय अपनी पत्नी गीता को यहाँ ले आया, हमारे घर भी ले आया मिलाने के लिए। हमने उसे शगुन के तौर पर कुछ पैसे दिए जो उसने बहुत कहने पर रख लिए। अब जब यह करोना फैला तो कुछ दिनों के लिए सब कुछ बंद हो जाने की अफ़वाह फैलते ही संजय हमारे घर आया और पूछ कर ढेर सारी सब्ज़ी दे गया, जल्दी में था, पैसे भी नहीं ले कर गया, कहने लगा कल ले लूँगा, अभी बहुत जल्दी में हूँ।

अगले ही दिन से पहले जनता कर्फ्यू घोषित हुआ और फिर पूरे भारत में लॉक-डाउन ! पंजाब में तो पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया। कहीं कोई अपने घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहा था। सड़क- दुकान -ऑफिस - पंप सब बंद। तीन दिन तक कोई दूध और सब्ज़ी वाला नज़र नहीं आया। अचानक हमें भी संजय का ख्याल आया, फ़ोन किया तो पता चला कि सब ठीक है और तीन दिन से वह भी घर में क़ैद है। मैंने पूछा कि किसी चीज़ की ज़रुरत हो तो बताना। संजय लगभग रोते हुए बोला कि साहेब आपने हाल पूछ लिया है बस मैं ठीक हो गया हूँ, जल्दी आऊंगा। हमारी कॉलोनी में परसों से कुछ सब्ज़ी वाले आने शुरू हो गए थे बस संजय नहीं आया। उसके पैसे भी देने वाले थे तो मैंने फिर से फ़ोन किया और उसे कहा कि तुमने मंडी में जाना होगा, तो पैसे तो ले जा। संजय ने बताया कि वह मंडी में ही है और अगर कोई ख़ास सब्ज़ी चाहिए तो बोलो। मैंने कहा कि अभी तो कुछ नहीं चाहिए।
शाम को जब संजय की आवाज़ आयी तो संजय को वापिस आया देख हमारे घर के सब लोग बाहर निकल आये, उसका हाल-चाल पूछने को। संजय ने जबरदस्ती कुछ गोभी घर के अंदर रखने लगा तो मैंने पूछा कि गाँव तो नहीं जाना ? तो कहने लगा - सरदारजी, मेरे गाँव में मेरा हाल भी ना पूछता कोई, खाने को भी कुछ नहीं मिलना है। यहाँ कम से कम आप जैसे लोग बैठे हैं जिन्होंने मेरा ख्याल रखा है। यह कहते हुए संजय भावुक हो गया पर अपनी बात कहता रहा, सरदारजी, आप जैसे लोगों ने मेरे घर में आ कर आटा, दाल, चावल , नमक आदि दिया और दिन में दो टाइम लंगर खिलाया अलग़ से और क्या चाहिए ? इतना सब ध्यान रख रहे हैं, एक पल के लिए भी नहीं लगा कि अपने घर से बाहर हूँ। फिर आप जैसे लोगों के बीच में अगर मुझे कुछ हो भी जाये तो ग़म नहीं। अचानक ही मुझे अपने इंसान होने पर गर्व होने लगा। महसूस हुआ कि कुछ अच्छा कर्म कर बैठे हैं।
मैंने संजय का ढाँढस बंधाते हुए उसे पिछले पैसे पकड़ाये और चाय पूछी तो संजय बोला आज चाय का समय नहीं आज सब्ज़ी और लोगों तक भी पहुंचानी है, इसलिए चलता हूँ, कल फिर आऊंगा। इस मुसीबत की घडी में कोई सरकार, कोई नेता आपके काम आये या ना आये आप इक दूजे के काम ज़रूर आयें। यही सच्ची मानवता है। पहले खुद ही खुद की मदद करें फिर दूसरे की भी मदद करें और किसी नेता से तो कोई उम्मीद ही न करें। यह आपदा जल्दी आपसी सहयोग से निपट जाएगी बस हिम्मत बनाए रखें।

आज के लिए इतना ही। ...
|| इति ||
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script><script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({enable_page_level_ads: truegoogle_ad_client: "ca-pub-7979421484007145", });</script>