राजेश चावला का अपना अच्छा खासा बिज़नेस जालंधर के फोकल पॉइंट में। पाइप फिटिंग के कई तरह के सामान बना कर देश भर के अन्य राज्यों में भेजा करते थे। पहले पहल तो राजेश खुद ही सामान सप्लाई करने जाया करते थे फिर कारोबार बढ़ा तो कुछ लोग रख लिए जो देश भर में घूम कर आर्डर लिया करते थे और पैसे भी इकट्ठे किया करते थे। कारोबार बहुत अच्छा चल रहा था और उनके कारख़ाने में भी अब सौ के क़रीब लोग काम किया करते थे। शहर में राजेश के अच्छे ताल्लुकात बने हुए थे। शहर के लगभग सभी बड़े अफसरों के साथ राजेश का उठना बैठना था। राजेश को पैसा नया-नया मिला था, इसलिए बड़ा अभिमान हो गया था। हर बात पर पैसे की धौंस, हर चीज़ को पैसे से तौलना उसकी आदत बन गयी थी।
जब कारोबार और बढ़ा तो राजेश के दोनों बेटे रोहन और राहुल अपनी पढाई ख़त्म करने के बाद बिजनेस में मदद करने लगे थे। राजेश ने दोनों को अलग-अलग ज़िम्मेदारी दे रखी थीं , जैसे कच्चा माल मंगाना और उससे अपने उत्पादों को बनाना रोहन की जिम्मेदारी और उस बने हुए माल को बेचना और पेमेंट को देखना राहुल का काम था। राहुल कई बार कारोबार के विस्तार हेतु अन्य राज्यों में चक्कर लगाता रहता था। रोहन की शादी हो चुकी थी और उसकी एक बेटी यानि राजेश की एक पोती भी थी।
इस साल राजेश ने सोच रखा था कि राहुल की भी शादी करवा कर अपनी ज़िम्मेदारी से मुक्त हो जायेगा। मार्च का महीना चढ़ते ही राहुल अपना सालाना बहीखाते ठीक करने में जुट गया और सब जगह से पेमेंट इकठ्ठी करने लगा। इसी सिलसिले में वो टूर पर निकला और चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद होता हुआ 23 मार्च को कानपुर पहुंचा और फिर कोरोना की वजह से वहीं फस गया। राजेश को लगता था कि बस हफ़्ते दो हफ़्ते की बात है फिर सब ठीक हो जायेगा और राहुल घर आ जायेगा पर ऐसा हुआ नहीं।राजेश ने लाख़ कोशिश की, कि किसी तरह से राहुल वापिस आ जाये पर उसकी एक न चली। राहुल लगभग चालीस दिन वहीँ किसी होटल में बंद रहा।
किसी तरह से राजेश ने एक बड़े अफ़सर की सिफ़ारिश पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में और प्रदेश के किसी नेता से कहलवा कर राहुल के घर आने का प्रबंध कर ही दिया। राहुल एक टैक्सी से घर आने के लिए निकल पड़ा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने तो उसे बड़े आराम से निकलने दिया, यही हाल हरियाणा पुलिस के साथ भी हुआ पर पंजाब पुलिस ने राज्य सीमा पर पकड़ लिया। बहुत सिफारिशें लगाने और दस हज़ार रिश्वत देने के बाद वहाँ से आने दिया मगर जालंधर में ख़बर भी कर दी कि ऐसे एक व्यक्ति सफ़र करते हुए आ रहा है उसे चौदह दिनों के लिए सरकारी क्वारेंटीन सेंटर में रखना पड़ेगा।
राहुल जालंधर पहुंचा तो पुलिस ने उसे क्वारेंटीन सेंटर में भेज दिया, परिवार वालों से मिलने भी नहीं दिया। राजेश ने अपने रसूख़ और पैसे के दम पर दूसरे ही दिन राहुल को क्वारेंटीन सेंटर से बाहर निकाल लिया और घर ले गया। इतने दिनों बाद मिले थे सब तो बिना कोई परहेज़ किए राहुल सब के बीच उठता बैठता रहा यहाँ तक कि दो दिन बाद वह अपने कारख़ाने में भी जाने लगा। वहां पर काम कर रहे लोगों से भी मिलता रहा और कानपुर में बिताए दिनों के किस्से सुनाता रहा। दसवें दिन राहुल को बुख़ार महसूस हुआ तो डॉक्टर के कहने पर कोरोना टेस्ट करवाया तो वो पॉजिटिव निकला। घर के बाक़ी लोगों का भी टेस्ट हुआ तो राजेश की पत्नी किरण और पोती मानवी भी पॉजिटिव निकले उन्हें भी हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा।
पांच दिन बाद बहुत कोशिशों के बाद भी राहुल को बचाया नहीं जा सका और राजेश की पत्नी किरण की हालत भी ठीक नहीं थी हाँ पोती मानवी अब ठीक थी। आगे जब खोजबीन की तो राजेश के कारख़ाने में काम करने वाले सात लोग भी संक्रमित निकले, हफ्ते भर में उनमे से भी दो की मौत हो गयी। राजेश अब तक समझ ही नहीं प् रहा था कि आखिर ग़लती हुई कहाँ। इन दस दिनों में उसे आर्थिक और मानसिक आघात पहुंचा था। होनहार, जवान बेटा जाता रहा, पत्नी मौत से लड़ रही है और अपने कारख़ाने में कोरोना मरीज़ निकलने और उनकी मौत की वजह से भारी मुआवज़ा देना पड़ा, काम बंद सो अलग़।
इसी बीच यमराज और चित्रगुप्त आपस में बात कर रहे थे तो चित्रगुप्त ने कहा कि सोच रहा हूँ कुछ नए लोग रख लूँ आजकल कोरोना की वजह से वर्क लोड बहुत बढ़ गया है रोज़ ढेर सारे प्राणी आते है, यमराज जी आपका काम भी तो काफ़ी बढ़ गया होगा इन दिनों। क्या आपने भी नए यमदूत भर्ती कर लिए हैं ? तो यमराज हमेशां की तरह मुस्कुराते हुए बोले "नहीं मैंने कोई नयी भर्ती नहीं की, यह तो राजेश चावला जैसे बुद्धिहीन,पैसे के अभिमानी लोग और पुलिस महकमे के,लालची लोग ही मेरा काम आसान कर देते हैं, मैं इन्ही को यमदूत कहता हूँ। "
आज के लिए इतना ही।

|| इति ||
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
enable_page_level_ads: true
});
</script>