Powered By Blogger

Friday, 22 April 2016

Tuesday, 19 April 2016

The Business Card-Visiting Card !!

There are, today, fewer and fewer chances of having business meetings without establishing a prior contact. Unless you are a chronic networker, you would have exchanged a few emails, a phone call or two, perhaps even text messages. You would have also checked them out on Linkedin, Twitter, (even Facebook to spy out some quirks!).

So when you actually finally meet someone, you know their name, contact number, mail id, company and address (perhaps even the name of their children, if you spied their Facebook page!).
Net result: there is absolutely no real need to exchange business cards.

The business card, in its current avatar … is dead.
Unless.
Your business card says something that your email signature didn’t, that your Linkedin profile doesn’t.

I met someone recently, whose business card started a whole conversation. The card was made of an absolutely luxurious paper. It was cut differently – one corner had been changed to a curve. The copy on the card was de-bossed. We spent some time discussing the card, how different it was, how it stood out. Objective achieved. Breaking the ice.
To be honest, I don’t even remember what was written on the card. Just how it felt in my hand. And the conversation that ensued.
There was this other time when I was trying to get a meeting with a very senior lady. Her mail signature read: W-i-C. While I was very curious to know what that meant, I didn’t think it appropriate to ask over an email. When we met, and exchanged cards, I told her I had been curious about it and that she must tell me what it meant.
She looked at me, with a glint in her eye, and said, “Woman-in-Charge”! And that started a conversation.
A start-up client CEO’s card read – Chief Everything Officer. The quirky take on the designation had us chatting a whole lot other than what I was meeting him for.
The brand tagline of a client reads: Seeing is Believing. The logo in the card is transparent.


The business card is no longer about sharing “coordinates”. It is an opportunity to break the ice.

That's all for the day.



<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
enable_page_level_ads: true
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
});
</script>

Tuesday, 5 April 2016

स्टैंड अप इंडिया !!


स्टैंड अप इंडिया !!

जुमलों के सरताज और बातों के धनी प्रधान मंत्री मोदी जी जहाँ एक तरफ नित नए जुमले घडते जा रहें हैं वहीँ ये सब जुमले , तुक बंदियां और नयी परियोजनाएं सच्चाई से कोसों दूर हैं।  कभी वेक उप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, और न जाने क्या-क्या ? सब से बढ़ कर अब स्टैंड अप इंडिया !! ये कोई खेल नहीं चल रहा अंताक्षरी का या कोई कैप्शन कॉन्टेस्ट भी नहीं हो रहा जहाँ रोज़ नए स्लोगन,नारे और जुमले तैयार करके भोली जनता  सामने परोस दिए जाते हैं।
यहाँ बात दुनिया की सबसे बड़े लोकतंत्र की हो रही है, बात दुनिया की एक बहुत बड़ी अर्थव्यस्था को चलाने  की हो रही है।  परन्तु यहाँ की सरकार को पिछली सरकार द्वारा किये गए ख़राब काम को ढूंढने और पिछली सरकार को नीचे दिखने के सिवा कोई और काम शायद समझ में ही नहीं आ रहा। 


अगर देखा जाये तो सिर्फ जुमले बोलने से कुछ नहीं होने वाला क्यूंकि जहाँ तक मेरा मानना है जब तक हम सब मिल कर इस की सच्चाई नहीं जानेंगे तब तक सिर्फ उपकार फिल्म के गाने की तरह ही रह जायेगा {कसमें-वादे प्यार वफ़ा सब बातें हैं बातों का क्या } जब हमने मेक इन इंडिया वाला जुमला सुना तो सुन के अच्छा लगा था लेकिन बाद में पता चलता है की ये जुमला-नारा भी चोरी का था और असल में मेड इन सिंगापुर या शायद कहीं और का था।  आज भी एक जुमला उछाला जा रहा है की स्टैंड अप इंडिया जिसे सुन के लगता है मानो कोई बाबा बंगाली ने नया इश्तिहार निकाला हो।  

यहाँ नीचे एक छोटा सा सच लिख रहा हूँ जिससे सब कुछ साफ़ हो सकता है,कि जब तक हम उत्पादन नहीं बढ़ाएंगे तब तक हमारा निर्यात नहीं बढ़ेगा और आयात भी काम नहीं होगा, अगर इस का फर्क सरकार को समझ आ गया समझ लेना अर्थव्यवस्था पटरी पर आ गयी !! 

Country
Export Value (In US $ Billion)
Import Value (In US $ Billion)
CHINA
2210
1949
USA
1578
2328
GERMANY
1458
1149
JAPAN
715
833
UNITED KINGDOM
548
655
SINGAPORE
410
373
INDIA
336
466

 Source international trade statistics

उम्मीद है आपको भी ये छोटा सा प्रयास समझ आएगा !!


Monday, 4 April 2016

बॉस !!

विज्ञानियों ने पेट्रोल को सबसे ज्वलनशील पदार्थ माना हैं लेकिन अगर प्राणीमात्र की बात करे तो “बॉस” नाम का प्राणी सबसे ज़्यादा ज्वलनशील माना जाता हैं। “दूध के जले” भले छाछ फूंक-फूंक कर पीते हैं लेकिन “बॉस के जले” तो ऑफिस की कैंटीन में “कोल्ड -कॉफी” भी फूंक-फूंक कर पीते हुए देखे जाते हैं। पेट्रोल के भाव तो फिर भी रोहित शर्मा या शिखर धवन के द्वारा बनाए गए रनो जितने कम भी होते रहते हैं लेकिन बॉस के भाव तो मोदी जी के  विदेशी दौरों की तरह बढ़ते ही रहते हैं।
कोई भी बॉस भले कितना भी शुद्ध शाकाहारी क्यों ना हो पर जब बात अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का दिमाग खाने की हो तो वो शाकाहार की अवधारणा को “ताक” में रख बस दिमाग खाने की “ताक” में रहता हैं। तकनीकी दृष्टिकोण से देखा जाये तो “बॉसगिरी” और “भाईगिरी” में बस  केवल इतना ही फर्क होता हैं की भाईलोग आम जनता से 7 दिन में केवल एक बार हफ्ता वसूल करते हैं जबकि बॉस अपने कर्मचारियों से सोमवार से लेकर शुक्रवार/शनिवार तक हर रोज़ कई बार (मानसिक प्रताड़ना रूपी) हफ्ता वसूलते हैं। मोदी जी की तरह, हर बॉस का बचपन से यहीं सपना होता हैं की वो अपने स्टाफ की हर आस का हास करके, उन्हें  निराश करके, उनके जीवन से परिहास करता रहे।
स्वयं द्वारा की गयी गलतियां बॉस को “कोयला-घोटाले” के “जीरो लॉस” की तरह  लगती हैं जबकि अपने कर्मचारियों की गलतियां “घर वापसी” कार्यक्रम की तरह अक्षम्य और खतरनाक लगती हैं। ज़्यादातर बॉस अपने कर्मचारियों को शान से परेशान करते हैं और उनका इतना खून चूस लेते हैं की अगर गलती से कोई बॉस का सताया कर्मचारी, प्रभु  की माया से, अपनी काया से रक्तदान करने किसी रक्तदान शिविर में पहुँच जाता हैं तो शिविर आयोजक मेडिकल जाँच करने के बाद पूछ  लेते हैं, “भाईसाहब आप खून देने आये हैं या लेने”।
बॉस को अपना “देर आए” भी “दुरुस्त आए” लगता हैं लेकिन कर्मचारी का “देर आया”, “अंधेर आया” जैसा लगता हैं। कुछ बॉस तो इतने उदारमना होते हैं की अपने कर्मचारियों की भौतिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति भी देखना चाहते हैं इसीलिए वो ऑफिस में नरक जैसा वातावरण बना कर रखते हैं, ताकि मरने के बाद अगर किसी कर्मचारी को नरक में जाना पड़े तो उसे कुछ भी नया नहीं लगे।बॉस खुद भले ही कितना भी “आराम पसंद” क्यों ना हो लेकिन “कमला पसंद” खाते हुए अपने स्टाफ को हमेशा “काम पसंद” ही देखना चाहता हैं। “बॉसगिरी” का पहला सिद्धांत ही हैं की जैसे “विमल” पान मसाले के “दाने-दाने” में “केसर” का दम होता हैं ठीक उसी प्रकार से स्टाफ को कंपनी से मिलने वाले “आने -आने” में उनके काम का दम होना चाहिए।
अपनी छुट्टियों का वार्षिक कार्यक्रम (लीव प्लानर) बॉस सालभर पहले से ही अपने स्टाफ को बता देता हैं लेकिन जब कोई स्टाफ मेंबर बॉस से छुट्टी मांगने जाये तो उसका रिएक्शन ऐसा होता हैं मानो छुट्टी ना माँगकर स्टाफ मेंबर ने उसका ए.टी.एम. पिन मांग लिया हो। हर बॉस को लगता हैं की सारे पारिवारिक कार्य, मजबूरियां, रिश्तेदारों की शादियां, बच्चों की पढाई, और एडमिशन सम्बन्धी कार्य केवल उसी को आ सकते हैं क्योंकि वो मानव मात्र को, मोदी जी के बाद, ईश्वर का दिया हुआ दूसरा उपहार हैं और बाकि सभी कर्मचारी तो ऑफिस के ई.आर.पी. सॉफ्टवेयर से डाउनलोड कर  नियुक्त किये गए हैं, इसीलिए इनको छुट्टी की ज़रूरत पड़ ही नहीं सकती। और मान लो आपातकालीन परिस्थियों में “छुट्टी” देनी भी पड़े तो उससे पहले कर्मचारी से “कट्टी” होना ज़रूरी हैं।
आजकल कामकाजी लोगो के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता इसीलिए भी ज़रूरी हैं क्योंकि बाज़ारू जंक फ़ूड के साथ-साथ समय-बेसमय बॉस की डांट भी उनके स्वास्थ्य के लिए चुनौतियां खड़ी कर रही हैं। लेकिन ज़ुल्म की इंतिहा तो तब हो जाती हैं जब सुबह से शाम तक बॉस की डांट खाने वाले इंसान को, घर के लिए निकलते समय केवल ये कहने के लिए बीवी का कॉल आता हैं की, “मेरी तबियत ठीक नहीं हैं, रात का खाना बाहर से लेते हुए आना।”
प्राचीनकाल से ही हमारे यहाँ मान्यता रहीं हैं की “जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी” इसीलिए ऐसी बात नहीं की बॉस केवल ज्वलनशील या खूनचूसक ही दिखाई देता हैं। कुछ लोगो को बॉस गुड जैसा मीठा भी लगता हैं इसीलिए वो “पेस्ट कंट्रोल” किये हुए ऑफिस में भी बॉस के इर्द-गिर्द मक्खियो की तरह भिनभिनाते रहते हैं। सामान्य लोग भले ही इसे चापलूसी समझे लेकिन असल में प्रोफेशनल लोग इससे बिना “वर्क” के बॉस से “नेटवर्क” जोड़ने का काम करते हैं और ये नेटवर्क इतना मजबूत होता हैं की बिना किसी “टावर” के ही इंसान को सफलता का “वर” करवा देता हैं। “बॉस  इज़ ऑलवेज राइट” कहते  कहते ये लोग ऑफिस के भीड़ भाड़ भरे ट्रैफिक में से अपनी  गाड़ी, रॉंग (राइट) साईड से भी मंज़िल तक  पहुँचा देते हैं।