आजकल धोखा देना एक बड़ा ही आम सा काम हो गया है, कभी कोई घर में आकर गहनों को चमकाने के नाम पर अपनी जेब भर के ले जाता है तो कभी कोई ऑनलाइन विक्रेता कोई घटिया या जाली सामान बेच जाता है। अक्सर बैंक वाले आपको कोई पैसे दुगने करने का लालच दे आपके पैसों में हेराफेरी कर जाते हैं, बीमा कंपनियां तो ज़्यादातर ऐसे इल्जामों में घिरी रहती हैं। यह सब तो चलता ही रहता है व्यक्तिगत मुनाफे के लिए या फिर कभी-कभी अपनी नौकरी बचाने के लिए।सबसे ज़्यादा झूठ बोल कर खुद को गद्दी पर काबिज़ करने में हमारे नेता सबसे आगे हैं और उनके द्वारा किये गए झूठे वादे भी धोखाधड़ी ही मानी जानी चाहिए और इसके लिए कड़ी से कड़ी सज़ा का भी प्रावधान होना चाहिए क्यूंकि यह धोखा केवल एक व्यक्ति विशेष को नहीं अपितु पूरे राष्ट्र को नुक्सान पहुंचाता है।
लगभग ढाई साल पहले मेरे एक मित्र ने नयी मोटर साइकिल लेनी थी तो मेरे एक जानकार, जिन्होंने नया शोरूम खोला था, उनके पास जा पहुंचे। बड़ी ही गर्मजोशी से हमारा स्वागत हुआ, चाय पीते हुए अपने नए मोटर साइकिल की तारीफ़ करते हुए उन्होंने जो सुझाया बस वही खरीद लिया, फिर उसमे जो सामान डालने को कहते गए हम डलवाते गए। फिर आयी बारी नंबर लेने की तो उन्होंने ढूंढ कर बड़ा अच्छा सा नंबर हमें अलॉट करवा दिया और साथ ही में तीन साल वाला बीमा भी चिपका दिया। बीमे के इतने गुण बताये गए कि यहाँ तक कह दिया कि अगर कहीं मोटर साइकिल ग़ुम हो जाये तो बस आप आकर नया मोटर साइकिल ले जाओ, उसके जितने भी कागज़ बनते हैं वह भी बीमा कंपनी बनवाएगी। सुनने में तो बड़ा अच्छा लगा, कई और दोस्तों को भी बताया गया, लगभग दस बारह नए ग्राहक और भेजे गए।
अब ढाई साल बाद मोटर साइकिल का बहुत बुरा एक्सीडेंट हुआ और मेरे मित्र गाड़ी ले कर शोरूम में जा पहुंचे,फिर से बड़ी तसल्ली से उनकी बात सुनी गयी, चलाने वाले की तंदुरुस्ती पूछी गयी और आश्वासन दिया गया कि चार दिन बाद बाइक ले जाना। हफ्ते बाद उनका संदेशा आया कि अभी चार दिन और लग जायेंगे, आपका क्लेम पास नहीं हो रहा। दस दिन बाद उन्होंने कहा पंद्रह हजार देने पड़ेंगे। बीस दिन बाद पैसे घट कर आठ हज़ार हो गए और लगभग एक महीने बाद यह आठ हज़ार रुपये दे, अपना मोटर साइकिल ले मेरे मित्र खुद को ठगा सा महसूस कर रहे थे, मैं अपनी जगह दोनों से शर्मिंदा हो रहा था। बस इसी को तो धोखा कहते हैं। यह तो बहुत ही निचले स्तर की धोखाधड़ी हुई जो किसी जान पहचान वाले ने की। अब मेरी दोस्ती दांव पर लगी हुई है किसी और की गलती की वजह से।
आजकल तो खेल के दौरान भी धोखा देना आम सी बात हो गयी है।
आजकल तो खेल के दौरान भी धोखा देना आम सी बात हो गयी है।
खासकर क्रिकेट का खेल, जिसका उन्माद हम भारतीयों के सर चढ़ कर बोलता है, उसमे एक-दो देशों की टीम ऐसी हैं जो हमेशा शक के घेरे में रहती हैं जैसे पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया। पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलते हुए अपनी किरकिरी करवा बैठी। जो हरकत इन खिलाडियों ने की उसकी सज़ा सिर्फ एक-आध मैच की पाबन्दी नहीं बल्कि उनका भविष्य में इस खेल के साथ नाता ख़त्म कर देना चाहिए क्यूंकि उनकी हरकत कोई भूल नहीं है अपितु एक सोची समझी साजिश या धोखाधड़ी है जिसको माफ़ तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे पहले भी माफ़ करके देख लिया गया है, कभी तो सज़ा इतनी कठोर दो कि कोई दूसरा ऐसा धोखा करने से पहले दो बार सोचे ज़रूर। इस धोखाधड़ी की वजह से न जाने कितने लोगों का विश्वास इस खेल के प्रति डगमगाया होगा। इस खेल को सज्जन पुरुषों का खेल भी कहा जाता है तो इसमें तो ठगी की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
"कौन है इस जहाँ में जिसने कभी धोखा नहीं किया ?
शायद वही ईमानदार है जिसे किस्मत ने मौका नहीं दिया"।
आज के लिए इतना ही। ...
|| इति ||
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
enable_page_level_ads: true
});
</script>

No comments:
Post a Comment