मैं घर में सबसे छोटी थी, मेरे दो बड़े भाई थे। बताते हैं, जब मैं पैदा हुई तो मुझे सबसे पहले दादी ने ही देखा था और गोद में लिया था और माँ के बाद सबसे ज़्यादा ख़ुश भी वही थीं। दादी हमेशा कहती थी कि घर में एक लड़की तो होनी ही चाहिए वर्ना तो सारे लड़के मुश्टंडे बन कर घूमते हैं और वैसे भी मुझे एक सहेली की बड़ी ज़रुरत है तो मेरी पोती ही मेरी सहेली बनेगी। मैं दादी की तो लाड़ली थी ही, दादा भी मेरी तरफ़दारी करते थे और दफ़्तर से आते ही मुझे गोद में उठा लिया करते थे, चाय नाश्ता बाद में करते थे। अगर मैं सो रही होती तो दोनों भाईयों की सख़्ती आ जाती कि शोर ना मचाओ, देखते नहीं हमारी राज कुमारी सो रही है।
दादी अक्सर मुझे अपनी सहेलियों के घर ले जाया करती थी, वहीँ से मैंने सीखा कि किसी के घर जा कर कैसा आचरण रखना चाहिए। मैं बाज़ार भी दादी के साथ ही जाया करती थी और मुझे वहीँ से यह सीखने को मिला कि कोई भी चीज़ ख़रीदने से पहले कैसे जांच-परख करनी चाहिए। अगर कपड़ा, काग़ज़, पेन-पेन्सिल है तो छू कर या ब्रांड देख कर, अगर कोई खाने का सामान है तो वज़न और उसके ख़राब होने की तारीख़ चेक करनी चाहिए। मुझे चलने फिरने और कपड़ों को सहेजने का तरीका भी दादी ने ही सिखाया। दादी की एक बात जो ना केवल मैंने सीखी बल्कि अपने साथ रहने वालों को भी सिखाई कि "अगर आज आप अपने कपड़ों को इज्ज़त देंगे तो कल को वो भी आपको इज़्ज़त दिलाएंगे!" मतलब कपड़ों को पहनने के बाद अच्छी तरह तह कर के, संभाल कर रखना चाहिए, यूँ ही नहीं फेंक देना चाहिए।
जैसे
- जैसे मैं बड़ी होती गई, घर में मेरा दबदबा बढ़ता गया। दोनों बड़े भाइयों
की क्या मजाल कि मेरी किसी जायज़ बात को न कर जाएँ। एक-दो बार मेरे कपड़े
पहनने की वजह से ज़रूर मुझे दादी ने अपने पास बैठा कर समझाया कि "पहनो वह जो
जग को भाए और खाओ वह जो मन को भाए !" हालाँकि कई बार मुझे घर में बनी
नापसंद सब्ज़ी भी खानी पड़ती थी क्यूंकि तब दादी मुझे समझाती कि "जो घर में
बना है उसे खाना चाहिए, चाहे थोड़ा सा ही क्यों न खाओ।" और फिर साथ ही माँ को
हिदायत दी जाती "भई, कल मेरी बेटीके पसंद की सब्ज़ी बननी चाहिए !" मैं इतने
में ही खुश हो जाती और खाना खा लेती। दादी सारा दिन बैठ कर स्वेटर बुनती
रहती थी, जब मैं छोटी थी तो उनके बनाए हुए स्वेटर पहनती थी और बड़ा इतराती
थी जब कोई आस पड़ोस वाली ऑन्टी मुझे रोक कर मेरे स्वेटर को देखती और तारीफ़
करतीं। फिर मैं बड़ी हुइतो उनके स्वेटर मुझे अच्छे नहीं लगते थे क्यूंकि
मुझे बाज़ार से बने-बनाए स्वेटर ज़्यादा अच्छे लगते थे।
जब मैंने दसवीं कक्षा में पूरे स्कूल में टॉप किया तो दादी तो मानों हवा में उड़ रहीं थी, सारा दिन उन्होंने अपने सारे रिश्तेदारों को बताया, अगले दिन जब अख़बार में फ़ोटो छपी तो फिर सबको फोन करके बताया। फिर शाम को उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया और बाकी सबको कमरे से बाहर भेज दिया, ये कह कर कि हम दोनों ने कुछ प्राइवेट बात करनी है, दादी ने अपने पर्स से कुछ रुपये निकाल कर मुझे दिए और समझाया कि "बड़ा अच्छा है कि तुम्हारी मेहनत सफ़ल हुई है पर बात अभी यहीं ख़त्म नहीं होती, यह तो बस शुरुआत है, अभी तो और सफ़ल बनना है। इस सफलता को दिमाग़ तक नहीं जाने देना और घमंड नहीं करना।" उस बात ने मुझे बड़ा ठहराव दिया और शायद इसी वजह से मैंने आगे भी युनिवर्सिटी में भी गोल्ड मैडल जीता। दादी ने उस दिन भी मुझे इशारे से दसवीं वाली बात याद कराई थी।
मैंने पढ़ाई पूरी की और एक स्कूल में पढ़ाने लगी, पैसे तो कुछ ख़ास नहीं मिलते थे बस समय अच्छा निकल जाता था। अपनी पहली तनख़्वाह से मैंने दादी को एक सूट सिलवा कर दिया तो मानों उनकी खुशियों को पंख लग गए हों, सबको बताती रहीं हफ्ते भर और जिस दिन पहना उस दिन तो लगा कि कहीं यह खबर अख़बार में ही न छपवा दें कि मेरी पोती ने मुझे सूट दिया है उस दिन बड़े भाइयों को भी खूब सुनाई गई कि देखो कैसा सुन्दर सूट मिला है मुझे। जब बड़े भैया ने कहा कि मैंने भी तो आपको सूट ले कर दिया था और पापा ने भी कहा कि मैंने भी तो आपको सोने की बालियाँ ले कर दीं थीं तो झट से बोलीं "अरे तेरा सूट तो कब का घिस कर फट गया और तेरी बालियाँ तो मैंने पहनी नहीं, डर के मारे बैंक में रखीं हुई हैं !"
फिर जब मेरा ब्याह हुआ तो दादी सबसे आगे हो कर मेरे पति से मिली और उन्हें समझाया कि "मैंने अपने बगीचे का सबसे सुन्दर, सबसे कोमल फूल तुम्हारे हवाले किया है, देखना कहीं मुरझा ही न जाए।" ऊपर से मेरे पति भी मेरी दादी के फैन निकले, अब तो उन्हें मेरे से ज़्यादा प्यार मिलता था, दादी से। दादी उनके ख़िलाफ़ कुछ भी नहीं सुनती थी। जब मैं माँ बनी तो दादी मेरी बेटी को देख कर काफ़ी देर रोती रहीं, जब पूछा तो कहने लगी, अरे यह तो ख़ुशी के आँसू हैं। यह जीवन की सम्पूर्णता के आँसू हैं। अब बस, मुझे कुछ और नहीं चाहिए भगवान से, अब जब चाहे मुझे बुला ले ! फिर एक दिन वही हुआ, जो निश्चित था, दादी नहीं रहीं। मेरी सबसे प्यारी सहेली चली गयी। पहले-पहल हम सब खूब रोए फिर लगा कि ऐसा कर के हम उन्हें दुःख पहुंचाएंगे तो सब ने उनकी अच्छी बातों को याद करना शुरू कर दिया।
आज दादी को गए हुए कुछ साल हो गए हैं, पर अक्सर हम उनकी बोली हुई बातों को याद करते हैं और कभी तो ख़ुश होते हैं पर कभी-कभी उदास भी हो जाते हैं। कभी कोई दाल-सब्ज़ी बनती है तो याद करते हैं कि दादी होती तो उन्होंने ऐसा कहना था या वह उसे ऐसे खाती। मेरी बेटी के नाम में उनका नाम आता है तो मैं जब भी उसे बुलाती हूँ तो लगता है कि दादी को ही बुला रही हूँ, पर बेटी तो मेरे पास आ भी जाती है दादी नहीं आती। अब तो कई बार मन करता है कि दादी के हाथ का बना हुआ कोई स्वेटर मिल जाता तो मैं पहन लेती पर यह अब हो न सकेगा।

तलाश कर रही हूँ मैं अपना वो बचपन, जो चला गया है मुझे बताए बगैर,
अब ग़ज़ल भी मुझे दादी सी लगती है, ख़त्म ही नहीं होती मुझे सुलाए बगैर।

दादी की याद में,
आज के लिए इतना ही।
|| इति ||
|| इति ||
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7979421484007145"
crossorigin="anonymous"></script>

No comments:
Post a Comment