Powered By Blogger

Wednesday, 12 May 2021

सोच


प्रकाश का बड़े बाज़ार में कपड़े का शो रूम था, काम ठीक-ठाक ही चल रहा था।  घर में पत्नी पूजा और इकलौता बेटा करण थे।  पूजा ने घर को बड़े अच्छे से संभाल रखा था, करण भी शहर के अच्छे कॉलेज में पढ़ रहा था।  परिवार में सब तरफ सुख शांति थी।करण ने अपनी पढ़ाई पूरी की और पिता साथ काम-काज में हाथ बटाने लगा।पूजा सारा दिन घर में बैठी बोर होती रहती इसलिए जब कभी मौका मिलता प्रकाश दुकान करण के भरोसे छोड़ कर कहीं भी घूमने चले जाते। कहीं कोई रिश्तेदारी में कोई समारोह या कोई और आयोजन होता तो प्रकाश बिना झिझक, बेफिक्र हो कर चले जाया करते थे। पीछे से करण दुकान बड़े अच्छे से संभाल लिया करता था और नयी सोच के साथ उसने कारोबार को और बढ़ाया ही था।

फिर एक दिन करण के लिए पास ही के शहर से एक बड़ी सुंदर और सुशील लड़की का रिश्ता आया और बड़ी धूमधाम से करण और नयना का विवाह भी संपन्न हो गया। जब करण और नयना घूमने गए तो प्रकाश ने अपने शो रूम को अकेले संभाला तो पाया कि उसकी सोच के हिसाब से आज का धंधा नहीं चलने वाला; उसके लिए नौजवान ही ठीक हैं। काफ़ी बदलाव आ चुके थे, ग्राहकों की भी शायद नयी पीढ़ी उनके साथ जुड़ गयी थी और जैसे कपड़े प्रकाश को पसंद थे वैसे आजकल बिकते ही नहीं थे और जो बिकते थे वो प्रकाश को पसंद नहीं थे।जैसे ही करण वापिस आया वो फिर से पूरा ध्यान अपने शो रूम पर लगा कर काम में मग्न हो गया।ऐसे ही नयना ने भी घर को बहुत अच्छे से संभाल लिया।

प्रकाश अब शो रूम पर देर से जाता और जल्दी वापिस आ जाता, पूजा भी बिल्कुल खाली बैठी रहती क्यूंकि सारा काम तो नयना ने संभाल लिया था। दोनों थोड़े खिन्न से रहने लगे थे, जब भी कभी कोई बात समझाते तो जवाब मिलता, आपके वाले तरीके से हमारे वाले तरीके अच्छे हैं।  छोटी से छोटी बात पर दोनों कुढ़ते रहते।  एक दिन पूजा अपनी एक सहेली के घर गयी, उन्होंने कुत्तों का एक जोड़ा पाल रखा था रिची और जिप्सी।  जिप्सी ने अभी कुछ दिन पहले ही पांच पिल्लों को जन्म दिया था, उत्सुकतावश पूजा उस कमरे में गयी जहाँ जिप्सी अपने पाँचों बच्चों साथ थी।  पूजा ने देखा, जिप्सी के बच्चे एक छोटे से गद्दे पर थे और जिप्सी भी उस गद्दे पर जा कर बैठने की कोशिश करती तो सारे बच्चे कुलबुलाने लगते, एक दो तो जिप्सी को काटने भी आते और एक आध को जिप्सी भी गुर्राती और यह देख कर रिची भीभौंकने लगता, मानो कह रहा हो कि शोर न मचाओ।  फिर जिप्सी एक तरफ़ हो कर बैठ जाती और माहौल शांत हो जाता।

चाय पी कर पूजा वापिस अपने घर आ गयी और प्रकाश को सारी बात बताई।  दोनों ने आज यह सीख लिया था कि अगर घर में शांति रखनी है तो बच्चों को अपनी जगह दे कर उन्हें अपने हिसाब से काम करने दें और खुद दूर बैठ कर उन्हें सब सँभालने दें। उन्हें जब कभी कोई ज़रुरत होगी, वह खुद आपके पास आएंगे। उन्हें हर काम में रोकने और टोकने की ज़रुरत नहीं है।अब प्रकाश और पूजा का घर फिर से शांत हो गया है, बच्चों को भी टोका-टाकी से छुटकारा मिल गया है। सब की इजाज़त से पूजा ने जिप्सी का एक बच्चा, रुस्तम, अपने घर में रख लिया है।  पूरा घर अब रुस्तम और, करण और नयना की बेटी, कायनात को एक साथ बड़े होते हुए देख रहा है।

आज के लिए इतना ही। 
||  इति ||
(भाई हरप्रीत की कहानी से प्रेरित)
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>

4 comments:

  1. Lesson to learn for Retired people! Good one

    ReplyDelete
  2. Lesson to learn for Retired people! Good one

    ReplyDelete
  3. It varies from one domestic situation to other .
    Every lock cannot be opened by the same key .

    ReplyDelete