Powered By Blogger

Saturday, 29 June 2019

उम्र



जब इंसान पैदा होता है तो रोता है और जब चला जाता है तो अक्सर लोग रोते हैं और अगर आप देखें तो कोई

भी इन्सान को नहीं बल्कि उसके द्वारा किये जाने वाले कामों को रोते हुए याद करके रोते हैं।  जैसे कि अब कौन

हमें घुमाने ले जायेगा, अब कौन हमें आटा दाल और बाकी के सामान ला कर देगा। 


मेरी भी अब उम्र होने लगी है शायद फिल्म की आखिरी रील बस शुरू होने को है अब तक के पचास साल बड़े ही

अच्छे ढंग से जिए, अपने घर का सबसे छोटा होने के नाते बहुत ही प्यार मिला।  माँ-पिता जी से और बड़े भाई-

बहन से तो मिलना ही था भाभी-जीजा ने  खूब दुलारा और उन्हें देख कर जीवनसाथी और फिर घर के छोटे

बच्चों - भांजा, भतीजी, भतीजा तथा खुद की बेटी ने भी भरपूर प्यार दिया है। दोस्तों-मित्रों ने भी खूब साथ

दिया कई गलतियां होते हुए भी बड़े अदब से भी और कभी डांट कर भी समझाया।


वैसे कितना मुश्किल होता है बिना बात के जिए जाना रोज़ सुबह उठ कर किसी मशीन के कलपुर्जे की तरह

दिन भर घूमते रहना और फिर सूरज के ढल जाने के बाद थक कर मर जाना, फिर नयी सुबह के साथ कलपुर्जा

बन के दिन नामक मशीन में फिट होना और चलते जाना, चलते जाना और चलते जाना।  पर अब लगता है

कि यह पुर्जा थोड़ा सा घिस गया है अब पकड़ वैसी नहीं रही, निगाह भी घटने लगी है, दांत भी कभी-कभार

दुखने लगते हैं, कभी घुटना तो कभो पीठ अकड़ दिखाने लगती है पर यह सब तो अब चलता ही रहेगा ज़रूरी

यह है कि मैं चलता रहूं और चलता ही रहूँगा। 
आज मुलाकात हुई जाती हुई उम्र से, मैंने कहा ज़रा ठहरो... 

तो वो हंस कर इठलाती हुई बोली - मैं उम्र हूँ, ठहरती नहीं !

पाना चाहते हो मुझको ? तो मेरे हर कदम के संग चलो।
 

मैंने मुस्कराते हुए कहा - कैसे चलूँ बन कर तेरा हमकदम ?
संग तेरे चलने पर मुझको छोड़ना होगा, मेरा बचपन, मेरी नादानी और मेरा लड़कपन।
अब तू ही बता दे कैसे समझदारों की दुनिया अपना लूँ।
 
जहाँ हैं नफ़रतें, दूरियां, शिकायतें और अकेलापन।
 
जहाँ होड़ है आगे निकलने की, बड़ा दिखने की और दूसरों को छोटा दिखने की, महसूस कराने की।
जहाँ आपाधापी है एक नामालूम, अज्ञात डर को पार पाने की।
मैं तो दुनिया-ऐ-चमन में बस इक मुसाफिर हूँ, गुज़रते हुए वक़्त के साथ यूँ ही गुज़र जाऊंगा,

करके कुछ आँखों को नम, कुछ के दिल में यादों सा बस जाऊँगा !

आज मैं पचास वर्ष का हो गया हूँ, आप सबकी दुआएं चाहूंगा क्यूंकि अभी तो और कम से कम सौ साल जीना

 चाहता हूँ, अरे 
सच में नहीं तो आपकी यादों में ही सही, सौ साल तक याद रखा जाना चाहता हूँ। 


पचास की हो या पचपन की, अगर माँ-बाप का हाथ है सर पर तो हर उम्र है बचपन की !



आज के लिए इतना ही। ...
||  इति ||
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
     (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
          google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
          enable_page_level_ads: true
     });
</script>

No comments:

Post a Comment