पिछले दिनों किसी के नए ऑफिस में चोरी हो गयी, पहले तो वह बहुत घबराया पर फिर हिम्मत कर के पुलिस को फोन कर ही दिया ।
तुरंत पुलिस वालों ने पूछा "कहाँ से बोल रहे हो ?"
जी जनाब मैं फलां फलां जगह से बोल रहा हूँ, हमारे ऑफिस में चोरी हो गयी है।
कैसे ?? पुलिस का अगला सवाल था ,
जी पता नहीं,मैं तो अभी सुबह जब ऑफिस खोलने के लिए आया तो देखा ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ है .
पुलिस - अभी तो सिर्फ नौ ही बजे हैं बड़ी जल्दी ऑफिस आ जाते हो , खैर देखो क्या-क्या चोरी हुआ है ?
जी, सभी ताले टूटे हुए हैं और एक लैपटॉप, कंप्यूटर, बैटरी , इन्वर्टर, एयर कंडीशनर , पंखे और साथ में दस हजार रुपये भी चोरी हुए हैं।
पुलिस- ठीक है अभी भेजते हैं किसी को।
थोड़ी देर बाद दो कांस्टेबल एक मोटरसाईकल पे लदे हुए ऑफिस के बाहर खड़े थे , तब तक वह व्यक्ति ऑफिस के बाहर ही खड़ा था, पुलिस ने आते ही सवाल दागे, "तो आप ही हैं इस ऑफिस के मालिक, आपने ही फोन किया था ??
जी मैंने ही फोन किया था।
कल ऑफिस कितने बजे बंद हुआ था, चाबी किस किस के पास होती है ??
जी मेरे पास और कल मैंने ही ऑफिस बंद किया था शाम को पांच बजे।

देखिये ये काम किसी भेदी का भी हो सकता है,
वैसे आप इतना बड़ा ऑफिस बना के बैठे हैं पर आपने कोई चौकीदार नहीं रखा ?
और नहीं तो कम से कम कैमरा ही लगवा लेते आज कल तो बड़ा फैशन है ,
आप अपना लैपटॉप यहीं छोड़ जाते हो घर ले जाना चाहिए था ,
कॅश क्यों रखा था यहाँ ,
आस पड़ोस में किसी को बता के जाते हैं की घर जा रहे हैं,
कहीं किसी के नौकर का भी काम हो सकता है ,
आपको बीमा करा लेना चाहिए था,
आपका कम्प्यूटर कौन सा था ??
ज्यादा महंगा तो नहीं होगा।

कोई बात नहीं ऐसे करना आप थाने में आ जाइए वहां आ के हमें पूरी बात विस्तार से बताइए। आजकल यही कुछ हो रहा है , चलो भाई हमें और भी दो जगह जाना है वहां पे भी घर में चोरी हो गयी है। यह कहते हुए पुलिस वाले तो चले गए। तभी कहीं से पांच-सात प्रेस रिपोर्टर प्रकट हुए और खच-खच करते हुए फोटो खींचने लगे , साथ में वह सवाल भी करते जा रहे थे और साथ ही साथ ऑफिस मालिक को पोज़ करने के लिए भी कहते जा रहे थे। एक ने कहा " अरे साहिब गर्मी बड़ी है कुछ पीने को मिल सकते है , मालिक ने झट से पास की दुकान से एक बड़ी कोल्ड-ड्रिंक की बोतल मंगाई , रिपोर्टर झट से कोल्ड-ड्रिंक निपटाते हुए बोले ज़्यादा ठंडी नहीं थी …
जिस के ऑफिस में चोरी हुई थी वो सोच रहा था की असली चोर कौन है जिसने चोरी कर ली या जिसे थाने में हाज़री लगाने के लिए बुलाया जा रहा है या फिर ये पुलिस जिसने अपनी एक भी कमी निकले बगैर सारा का सारा इल्ज़ाम ऑफिस के मालिक पे जड़ दिया था या ये रिपोर्टर जो ऐसे बर्ताव कर रहे थे जैसे किसी शादी मैं आये हों ??
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
enable_page_level_ads: true
});
</script>

No comments:
Post a Comment