कहा जाता है कि घर का भाग्य घर की ड्योढ़ी से ही पता लगा सकते हैं और क्योंकि यह एक भारतीय कहावत है और इस हिसाब से हम लोगों को इसका महत्व सबसे अधिक होना चाहिए परन्तु क्या हमारे देश के किसी भी शहर, नगर, कस्बे या किसी महानगर को भी इस के सही मायने पता हैं ? मेरे ख्याल से नहीं । क्योंकि अगर आज कोई भी हमारे शहरों में आएगा तो सबसे अधिक गंदगी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ही नज़र आती है । शायद यहीएक वजह है कि किसी भी दूसरे देश से आने वाले पर्यटकों के लिए यह सब कौतूहल का विषय बन जाता है और वह झट से अपना कैमरा निकाल फोटो खींचने लग जाते हैं। मुझे यह लगता है कि यदि हम सब यह ठान लें कि हम अपने शहर के इस हिस्से को विशेष तौर पर साफ़ रखने की कोशिश करेंगे तो इससे न केवल हमारे देश में और अधिक पर्यटक आएंगे बल्कि भारत की साख भी बढ़ेगी ।
बाकी हम अपने पूरे घर को साफ बनाने की शुरुआत यहीं से कर सकते हैं। इति॥
बाकी हम अपने पूरे घर को साफ बनाने की शुरुआत यहीं से कर सकते हैं। इति॥
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
enable_page_level_ads: true
});
</script>

No comments:
Post a Comment