Powered By Blogger

Tuesday, 5 April 2016

स्टैंड अप इंडिया !!


स्टैंड अप इंडिया !!

जुमलों के सरताज और बातों के धनी प्रधान मंत्री मोदी जी जहाँ एक तरफ नित नए जुमले घडते जा रहें हैं वहीँ ये सब जुमले , तुक बंदियां और नयी परियोजनाएं सच्चाई से कोसों दूर हैं।  कभी वेक उप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, और न जाने क्या-क्या ? सब से बढ़ कर अब स्टैंड अप इंडिया !! ये कोई खेल नहीं चल रहा अंताक्षरी का या कोई कैप्शन कॉन्टेस्ट भी नहीं हो रहा जहाँ रोज़ नए स्लोगन,नारे और जुमले तैयार करके भोली जनता  सामने परोस दिए जाते हैं।
यहाँ बात दुनिया की सबसे बड़े लोकतंत्र की हो रही है, बात दुनिया की एक बहुत बड़ी अर्थव्यस्था को चलाने  की हो रही है।  परन्तु यहाँ की सरकार को पिछली सरकार द्वारा किये गए ख़राब काम को ढूंढने और पिछली सरकार को नीचे दिखने के सिवा कोई और काम शायद समझ में ही नहीं आ रहा। 


अगर देखा जाये तो सिर्फ जुमले बोलने से कुछ नहीं होने वाला क्यूंकि जहाँ तक मेरा मानना है जब तक हम सब मिल कर इस की सच्चाई नहीं जानेंगे तब तक सिर्फ उपकार फिल्म के गाने की तरह ही रह जायेगा {कसमें-वादे प्यार वफ़ा सब बातें हैं बातों का क्या } जब हमने मेक इन इंडिया वाला जुमला सुना तो सुन के अच्छा लगा था लेकिन बाद में पता चलता है की ये जुमला-नारा भी चोरी का था और असल में मेड इन सिंगापुर या शायद कहीं और का था।  आज भी एक जुमला उछाला जा रहा है की स्टैंड अप इंडिया जिसे सुन के लगता है मानो कोई बाबा बंगाली ने नया इश्तिहार निकाला हो।  

यहाँ नीचे एक छोटा सा सच लिख रहा हूँ जिससे सब कुछ साफ़ हो सकता है,कि जब तक हम उत्पादन नहीं बढ़ाएंगे तब तक हमारा निर्यात नहीं बढ़ेगा और आयात भी काम नहीं होगा, अगर इस का फर्क सरकार को समझ आ गया समझ लेना अर्थव्यवस्था पटरी पर आ गयी !! 

Country
Export Value (In US $ Billion)
Import Value (In US $ Billion)
CHINA
2210
1949
USA
1578
2328
GERMANY
1458
1149
JAPAN
715
833
UNITED KINGDOM
548
655
SINGAPORE
410
373
INDIA
336
466

 Source international trade statistics

उम्मीद है आपको भी ये छोटा सा प्रयास समझ आएगा !!


1 comment: