Powered By Blogger

Saturday, 19 March 2016

क्या सच में भारत माता की जय ?



पिछले कुछ दिनों से हमारे कुछ स्वेघोषित विद्वान लोगो ने देशभक्त होने के प्रमाणपत्र बांटने की दुकानें खोल ली हैं , अगर आप लोग भी इनसे कुछ खरीदना चाहते हैं तो इनके पास पहुँच कर ज़ोर से भारत माता की जय , वन्दे-मातरम , गर्व से कहो हम ......... हैं आदि नारों का उद्घोष करिए , हो सकता है आपके हाव-भाव रहन-सहन , भाषा या पहनावे को मध्यनज़र रखते हुए आप को भी एक सच्चा देशभक्त होने का प्रमाणपत्र मिल जाये।  अब जब आपको ये प्रमाण मिल जाये तो आप कुछ भी कर सकते हैं जैसे पुलिस को पीटना, पुलिस के बेजुबान घोड़े की टांग तोडना, किसी को भी असहिष्णु घोषित करना या देशद्रोही होने का इलज़ाम लगाना या कुछ भी बोलना जिसका तथ्य से कुछ लेना-देना नहीं हो।  और तो और इस प्रमाणपत्र की वजह से आप कहीं भी जा के किसी के भी खिलाफ कैसी भी पोस्ट सोशल मीडिया पर बना  सकते हैं क्यूंकि  अब आपको बोलने की, लिखने की और गाली-गलौच करने की आज़ादी मिल चुकी है।  अब आपको किसी से डरने की ज़रुरत नहीं है क्यूंकि आप तो राष्ट्रवादी घोषित किये जा चुके हैं और आप तो कोई भी काम गलत नहीं कर सकते।   
मेरा ये पूछना के क्या सच में भारत माता की जय ? कुछ लोगों को शायद न भाए पर यहाँ मेरा यह पूछने का मकसद ये है की जिस तरह का हमारा बर्ताव है उसे देखते हुए क्या सच में हम लोगों की जय होनी चाहिए ? "नहीं" ! क्यूंकि हमारा बर्ताव उस भारत की तरह  नहीं है जहाँ बरसों से विविधता में एकता का पाठ पढ़ाया और सिखाया जाता रहा था और आज हम लोग छोटी से छोटी बात जैसे किसी के खान-पान, रहन-सहन, पहरावे , बोली, जाती, धर्म और यहाँ तक की वो किस पार्टी या किस विचारधारा को समर्थन देना चाहिए जैसी बातों पर असहनशील हो कर मरने-मारने पर उतारू हो जाते हैं।  अब कहाँ चली जाती है हमारी परंपरा ? हमारे संस्कार ? क्यों हम एक-दूसरे को पल में मुजरिम घोषित कर देते हैं ? मेरे खुद के कुछ बहुत पुराने दोस्त, जिनके बिना मैं अपना बचपन-जवानी या यूँ कहा जाये अपना अतीत बयान नहीं कर सकता , मुझे ऐसे समझाने में जुट जाते हैं जैसे की मैं किसी दूसरे देश का बाशिंदा हूँ , मुझे इस देश के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है और वो लोग इतिहास के बहुत बड़े ज्ञाता हैं।  जैसे आज तक मैंने जिस भी विचारधारा को समर्थन दिया वो गलत था। 
हो सकता है की मैं गलत समझ रहा हूँ पर पिछले एक-डेढ़ साल में कुछ ऐसा महसूस होना शुरू हो गया है की आप जो भी कह रहे हैं अगर वो मौजूदा सरकार की तारीफ़ नहीं है तो आप देशद्रोही हैं।  आज कई लोग छाती पीट-पीट के भारत माता की  जय कह रहे हैं मेरा उनसे सिर्फ ये कहना है की किसी के मात्र कहने भर से मेरे भारत को कोई फर्क नहीं पड़ता और अगर पड़ता है तो क्या जम्मू-कश्मीर में  गठबंधन में सरकार बनाने वाली मेहबूबा मुफ़्ती को भी ये लोग मज़बूर कर पाएंगे यह कहने के लिए।  

" जिसने मरवा दी थीं दो बेटियाँ कोख में,आज जा बैठे हैं भारत माता की गोद में " !!

इति , आज के लिए इतना ही ....... 


No comments:

Post a Comment