दूध !!
सुबह-सवेरे दूध का खेल देखा ज़माने में ,
एक गरीब ले गया थोड़ा सा , बच्चे को लुभाने के लिए ,
एक अमीर ले गया बहुत सारा अपने भगवान को मानाने के लिए।
एक शौकीन ले गया ढेर सारा अपने कुत्ते को पिलाने के लिए,
एक अभिनेत्री ने मंगवाया त्वचा को सुन्दर बनाने के लिए ॥
एक माँ ने दूध में पानी मिलाया सब बच्चों को पूरा आने के लिए,
ग्वाले ने भी छोड़ दिया थोड़ा सा बछड़े को रिझाने के लिए,
बेचने वाले ने भी पानी मिलाया ज़्यादा मुनाफा कमाने के लिए।
बेचने वाले ने भी पानी मिलाया ज़्यादा मुनाफा कमाने के लिए।
एक पुजारी ने भी मूर्ती पर चढ़ा दिया, नाली में बह जाने के लिए,
सुबह- सवेरे दूध का खेल देखा अपना दिल जलाने के लिए ॥
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({
google_ad_client: "ca-pub-7979421484007145",
enable_page_level_ads: true
});
</script>
good
ReplyDelete